पंकज शाक्य

बिछवा/-      थाना क्षेत्र के गांव वरीहार में कोरोना वैक्सीन लगने के बाद एक महिला की तबीयत बिगड़ गई। जिससे उसकी घर में ही मौत हो गई। परिवार के लोगों से जिला अस्पताल भी ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पीड़ित परिवार ने करोना वैक्सीन लगने के बाद तबीयत खराब होना बताया है। मामले की तहरीर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के गांव वरीहार निवासिनी लज्जावती उम्र 60 वर्ष पत्नी मोकम सिंह पाल ने  कल प्राथमिक विद्यालय नया पर करोना  की वैक्सीन लगवाई थी। जो घर आने पर दो-तीन घंटे बाद उनकी तबीयत खराब हो गई। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था। जहां इलाज के लिए जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। उनकी मौत के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। मौत का सही कारण जाने के लिए परिवार के लोगों ने पोस्टमार्टम कराया है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ जेपी वर्मा का कहना है कि एक करोना की डोज में 10 लोगों को इंजेक्शन लगता है। वैक्सीन की वजह से किसी को भी नुकसान नहीं होता। वह पहले से बीमार थी। उसी बीमारी के चलते उनकी मौत हुई है।

इनका कहना है
जब इस संबंध में मुख्य चिकित्साधिकारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मृतका को पहला डोज पहले से ही लगी हुई थी। यह दूसरी डोज थी। बताया गया है कि मृतका पहले से ही बीमार थी। किस कारण इनकी तबियत खराब हुई है और मौत हो गई। ये पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। – डॉ. पी.पी. सिंह मुख्य चिकित्साधिकारी मैनपुरी

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *