नवीन पांडेय
कुसमरा। नगर में संचालित कान्हा आसरा योजना के अंतर्गत गौशाला में एक गौवंश की मौ हो जाने पर गौशाला कर्मियों ने मृत गाय को कूड़े की ट्रॉली में लादकर उसे दफना दिया। ट्रॉली में कूड़े के साथ गौवंश लादे जाने से गौ रक्षकों में रोष व्याप्त है।
बुधवार को बेवर रोड स्थिति गौशाला में एक गौवंश की मौत हो जाने पर गौशाला कर्मियों ने सफाई कर्मियों को बुलाकर कूड़ा उठा रही गाड़ी को बुलाकर उसमें लाद दिया। गौवंश को कूड़ा ट्रॉली में लदा देख गौ रक्षकों में रोष व्याप्त हो गया। गौरक्षकों ने कहा कि गौवंश की मौत के बाद गौशाला कर्मी उसे नहर किनारे फेंक कर चले आते है, जिसके बाद जंगली जानवर उसे नोचते नजर आते हैं। गौरक्षकों ने चेयरमैन संजय गुप्ता से मांग की है कि अगर गौशाला में गौवंश की मौत हो जाती है तो उसे साफ वाहन में लादकर गड्डा खोदकर दफनाया जाये। मांग करने बालों में सुमित कुमार, ऋषभ कुमार, प्रवीण कुमार, अंकित, सोनू आदि हैं।

नवीन पांडेय
कुसमरा। नगर के इटावा रोड पर ढढौस नहर पुल के नीचे नहर में पानी मे डूबी साइकिल देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नहर में डूबी साईकिल को बाहर निकाला। साईकिल में दूध की केन व झोला में मिले कागजात देख पुलिस ने जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।
बुधवार की सुबह 7 वजे चौकी पुलिस को सूचना मिली कि एक साईकिल लोअर गंगा नहर ढढौस पुल के नीचे पानी में डूबी दिखाई दे रही है। सूचना पर चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर पानी में डूबी साईकिल को बाहर निकाला। साईकिल में बंधे झोले में मिले कागजातों के आधार पर पुलिस ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि ये साईकिल थाना किशनी क्षेत्र के ग्राम पृथ्वीपुर निवासी दुरेंद्र उर्फ महातिया पुत्र मानसिंह यादव उम्र लगभग 60 वर्ष की है। वह दूध का कारोबार करते हैं। पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि वह सुबह घर से दूध लेने क्षेत्र में गये हए थे, घर में किसी से कोई कहा-सुनी भी नहीं हुई। पुलिस जांच में जुटी है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *