Sunday , October 20 2024

आगरा भाजपा ने पिनाहट के हरिदास कठेरिया को बनाया अनुसूचित मोर्चे का जिला उपाध्यक्ष

 

बालकिशन वर्मा

पिनाहट ।पिनाहट कस्बे के कर्मठ व मेहनती कार्यकर्ता हरिदास कठेरिया को भाजपा ने अनुसूचित मोर्चे जिला उपाध्यक्ष बनाया है।अनुसूचित मोर्चे का जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर कस्बा के ग्रामीणो ने हरिदास कठेरिया का साफा माला पहनाकर जोशीला स्वागत किया।भाजपा में अनुसूचित मोर्चे के जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद कहा है।
नव नियुक्त अनुसूचित मोर्चे के जिला उपाध्यक्ष हरिदास कठेरिया ने बताया कि भाजपा दलितो की हितैषी पार्टी है।हरिदास कठेरिया ने बताया कि भाजपा में दलितो क़ो अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने का काम करेंगे।
इस दौरान हर्ष ब्यक्त करने वाले नगर मण्डल अध्यक्ष निखिल गुप्ता,सतीश परिहार, सूरज कठेरिया आदि मौजूद रहे।