Sunday , October 20 2024

कन्नौज: सह प्रभारी ने दिये विकास कार्यों को जनता तक पहुचाने के निर्देश

 

प्रज्ञेश प्रकाश भट्ट

कन्नौज। भाजपा प्रदेश सह प्रभारी सुधीर गुप्ता ने बुधवार को जिला कार्यालय पर विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए बनी कोर कमेटी के साथ बैठक की। इसमेें उन्होंने जनप्रतिनिधियों को अपने क्षेत्र में कराए गए कार्यों की बुकलेट जनता तक पहुंचने के निर्देश दिए।
सुधीर ने बुधवार को जिलाध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत, क्षेत्रीय उपाध्याक्ष मुखलाल पाल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य, पूर्व विधायक वनवारी लाल दोहरे, हरिवक्ष सिंह, सौरभ कटियार, रामवीर कठेरिया, उमाकांत मिश्रा, पीयूष मिश्रा, अमित राजपूत, नेहा त्रिपाठी, सुशील पाण्डेय, जिला मीडिया प्रभारी शरद मिश्रा, ब्लाक प्रमुख रामू कठेरिया, जीतू तिवारी, संजय मिश्रा, प्रशांत गुप्ता, आशुतोष मिश्रा, राजेश दिवाकर, अशोक सिंह आदि के साथ बैठक की। इसके बाद संचालन समिति के साथ भी बैठक की। बैठक में भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।