झारखंड के रांची में एसआईटी ने बीजेपी नेता जीतराम मुंडा की हत्या का खुलासा कर दिया है. एसआईटी ने हत्या आरोपी को उस वक्त गिरफ्तार कर लिया, जब वह छुपकर सिविल कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा था. आरोपी की पहचान मनोज मुंडा के रूप में हुई है.

रांची के ओरमांझी में बीते दिनों भाजपा नेता जीतराम मुंडा की गोली मार हत्या कर दी गई थी. कत्ल की यह वारदात 22 सितंबर की शाम उस वक्त अंजाम दी गई थी, जब जीतराम मुंडा एक होटल पर बैठकर चाय पी रहे थे.

मृतक की पत्नी ने मनोज मुंडा समेत दो अज्ञात लोगों के खिलाफ ओरमांझी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. इस मामले की जांच के लिए पुलिस की एसआईटी बनाई गई थी. जो तभी से मनोज मुंडा की गिरफ्तारी के लिए झारखंड और झारखंड के बाहर भी छापेमारी कर रही थी.

लेकिन आरोपी मनोज मुंडा पुलिस की पकड़ से दूर था. एक दिन पहले ही रांची पुलिस ने मनोज मुंडा की गिरफ्तारी पर 1,00,000 रुपये का इनाम घोषित किया था. जीतराम मुंडा की हत्या में एसआईटी ने रेकी करने वाले युवक को भी गिरफ्तार कर लिया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *