अनिल गुप्ता ऊसराहर

डेंगू से मरीजो की मौत के बाद ऊसराहार पहुची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर घर जाकर की जांच

ऊसराहार मे भरथना मार्ग पर नालियों मे भरे पानी के कारण मच्छरों का प्रकोप चरम पर है कई घरो मे एक दर्जन से अधिक लोग बीमार है दो लोगो की पांच दिन पहले मौत हो चुकी है जबकि अभी भी मरीजो का इलाज आगरा व इटावा के प्रायवेट अस्पतालों में चल रहा है शुक्रवार को सीएचसी प्रभारी डाक्टर उदय प्रताप सिंह ने ऊसराहर मे एक टीम को डेंगू और मलेरिया की जांच के लिए भेजा लैब टैक्नीसियन विकास यादव एंव धर्मवीर ने 38 लोगो के खून का सैपिंल लेकर जांच की जिसमे किसी को डेंगू नही मिला लेकिन अभी भी लोगो को बीमारी से निजात नही मिली है इसी रोड पर रहने बाले नंदू बर्मा को डेंगू होने पर परिजनो ने आगरा भर्ती कराया था हालत ठीक न होने पर स्वजनों ने अब दिल्ली अस्पताल मे भर्ती कराया है वही नालियों मे पानी भरा होने के कारण मच्छरों का प्रकोप बढता जा रहा है पानी का निकास न होने के कारण सभी मकानों के दरबाजो पर पानी भरा हुआ है वही अब रात मे बिजली की कटौती से लोगो का रात मे सोना मुश्किल हो गया बिजली शाम को चली जाती है और रात दो बजे आती है ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से नालियों मे जलभराव की शिकायत की है ब्लाक प्रमुख ताखा प्रीति यादव ने बताया ऊसराहार भरथना मार्ग पर नाली के निर्माण के लिए स्टीमेट बना गया है बहुत जल्द काम शुरू हो जाएगा

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *