राज्यसभा सांसद और शिवसेना नेता संजय राउत ने शुक्रवार को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल को पीएमसी बैंक घोटाले से उन्हें और उनकी पत्नी वर्षा को जोड़ने वाली कथित मानहानिकारक टिप्पणी के लिए कानूनी नोटिस भेजा है. उन्होंने इसे काफी अपमानजनक करार दिया है.

राउत ने इस संबंध में ट्वीट कर कहा कि,”मैंने चंद्रकांतदादा पाटिल को उनके और मेरी पत्नी के खिलाफ अपमानजनक, निराधार और फर्जी टिप्पणियों के लिए कानूनी नोटिस जारी किया है. अगर चंद्रकांत दादा बिना शर्त माफी नहीं मांगते हैं तो मैं आगे की कानूनी कार्रवाई करूंगा और माननीय अदालत का रुख करूंगा.”

सबने ने शिव सेना सांसद राउत की ओर से, पाटिल को सात दिनों में तथ्यों को स्पष्ट करने के लिए कहा है. नोटिस में कहा गया है ऐसा नहीं किया जाता है तो हम उचित कानून के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू करने के लिए बाध्य होंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *