रांची के तमाड़ में सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है। यहां पर 35 साल के एक युवक की बलि चढ़ा दी गई है। तमाड़ वही इलाका है जहां प्रसिद्ध दिउड़ी मंदिर है। हालांकि वारदात मंदिर से काफी दूर पीपीईदी गांव में हुई है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। हत्या करने वाला युवक सुबह से ही लोगों से कह रहा था कि आज महानवमी है, किसी की बलि चढ़ानी होगी। मारा गया युवक पिपाईदी गांव का ही रहने वाला था।

एसपी ग्रामीण नौशाद आलम ने बताया कि पिपाईदी गांव का रहने वाला तरुण कुमार महतो गुरुवार की सुबह से ही गांव में बोलते फिर रहा था कि आज महानवमी है। आज किसी की बलि देनी होगी। उसके बातों पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। लोगों को लगा कि वह ऐसे ही बोल रहा है।

 

इसी बीच उसने हराधन लोहरा को पकड़कर उसका गला चाकू से रेत दिया।  चीख पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने तरुण को पकड़ लिया और हराधन को तत्काल अस्पताल लेकर भागे। जहां उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तरुण को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से चाकू भी बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है। पुलिस की मानें तो हत्यारोपी तरुण मानसिक रूप से विक्षिप्त था।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *