Saturday , October 19 2024

अडानी अंबानी के हाथों की कठपुतली बनी भाजपा सरकार -आसिफ खां

अडानी अंबानी के हाथों की कठपुतली बनी भाजपा सरकार
आसिफ खां

शाहाबाद/हरदोई
समाजवादी पार्टी के नेता व पूर्व विधायक आसिफ खां बब्बू ने गुरूवार को शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गांव गांव नुक्कड़ सभाएं कर सपा सरकार में चलने वाली जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को बताया।विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पन्यौरा बल्लिया जनसभा को संबोधित करने पहुंचे पूर्व विधायक बब्बू का‌ जनसभा आयोजक पूर्व प्रधान अखिलेश‌ कुमार सहित सैकड़ों ग्राम वासियों द्वारा फूल मालाओं से लादकर स्वागत किया गया। एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक बब्बू ने उपस्थिति जन समूह से आने वाले साल 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को वोट व सपोर्ट करने के लिए निवेदन किया। उन्होंने कहा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और महंगाई से आम जनता परेशान हो गई है, गरीब परिवार में तो एक टाइम का खाना बन रहा है तो वही‌ इस प्रदेश का किसान चौकीदार बनकर रात रात भर जाग अपनों से दूरकर रहकर खेतों की चौकीदारी कर रहा है। आम जनता घर का खर्च चलाने में असमर्थ हो गई है। रोजमर्रा की मजदूरी करने वाले वर्ग से लेकर मध्यम वर्गीय परिवार बहुत परेशानियों से गुजर रहा हैं। लेकिन अडानी अंबानी के हाथों की‌ कठपुतली बनी सरकार को किसानों गरीबों नौजवानों महिलाओं का दुख दर्द दिखाई नहीं दे रहा। पाई पाई का हिसाब जनता आने वाले चुनावों में मयसूद लेगी।‌ उन्होंने कहा जनता बदलाव चाहती है, आने वाले समय में यूपी में सपा सरकार बनेगी और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव होगे। पूर्व विधायक बब्बू ने कहा कि हम सभी क्षेत्रवासी एक दूसरे के सुख दुख के साथी है, हमे अपने बुजुर्गो के आशीर्वाद पर भरोसा है जिससे मेरा मान सम्मान सदैव बढ़ा है, नौजवानों ने सदैव कंधे से कंधा मिलाकर मेरा सहयोग दिया है। हम अपने क्षेत्रवासियों के सदैव कर्जदार ही रहेंगे, उनके द्वारा मिटिंग के आयोजक पूर्व प्रधान अखिलेश कुमार व उपस्थित ग्राम वासियों का आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर नन्हे त्रिवेदी टोडरपुर, सतीश सिंह प्रधान असगरपुर, आशुतोष यादव, आत्माराम उर्फ कल्लू पूर्व प्रधान, रामप्रकाश रैदास, मदन पाल, सतीश पाल, जय पाल, राम प्रकाश पाल, देशराज पाल, मंच का संचालन प्रभु यादव ग्राम सुंदरपुर उमरौली के द्वारा किया गया।