Sunday , October 20 2024

मथुरा के जैंत में डेंगू से बच्चे की मौत, नहीं थम रहा डेंगू का प्रकोप

मथुरा के जैंत में डेंगू से बच्चे की मौत, नहीं थम रहा डेंगू का प्रकोप

50 से अधिक मरीज मथुरा के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती घर-घर बिछी हैं। मरीजों की चारपाई

चौमुहां। जनपद के ग्रामीण इलाको में डेंगू का कहर थम नहीं रहा। गांव जैंत में डेंगू से महेंद्र के पुत्र मनोज (छह वर्ष) की मौत हो गई। उसे दो दिन पूर्व बुखार आया था। जांच में उसके डेंगू सिद्ध हुआ था। उसका मथुरा के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। सोमवार को उसकी मौत हो गई। गांव में डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। 50 से अधिक मरीज मथुरा के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। गांव में घर-घर मरीजों की चारपाई बिछी हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कुंभकर्णी नींद सो रहे हैं। गांव में जगह-जगह गंदगी के चलते डेंगू व मलेरिया बुखार बढ़ता जा रहा है। दीवान के पुत्र का मथुरा के अस्पताल में इलाज चल रहा है। हाईवे पर स्थित माहेश्वरी अस्पताल में गांव के 50 से अधिक मरीज डेंगू व मलेरिया के भर्ती हैं। गांव के मुकेश की पुत्री गौरी (12 वर्ष), माधुरी (आठ वर्ष), भारत का पुत्र धर्मवीर बीमारी के चलते विभिन्न अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं।

रिपोर्ट /- प्रताप सिंह

पूर्व प्रधान प्रतिनिधि दलवीर सिंह उर्फ भूरा ने बताया कि गांव में बहुत तेजी से डेंगू फैल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम केवल औपचारिकता निभा रही है। एक दो नाली में दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। महेश्वरी, पीएल सराफ व अन्य अस्पतालों में गांव के सैकड़ों लोग बुखार का इलाज करा रहे हैं। उन्होंने डीएम से गांव में स्वास्थ्य विभाग की स्थाई टीम भेजने तथा पूरे गांव में कीटनाशक का छिड़काव कराने की मांग की है।