Saturday , October 19 2024

आरएसएस ने वाल्मीकि जयंती व शरद पूर्णिमा उत्सव धूमधाम से मनाया

 

जसवंतनगर। बीती शाम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और उसके अनुषांगिक संगठन राष्ट्र सेविका समिति ने वाल्मीकि जयंती व शरद पूर्णिमा उत्सव धूमधाम से मनाया।
कैस्त गांव में आरएसएस की स्थानीय शाखा द्वारा सामाजिक समरसता के रूप में आयोजित शरद पूर्णिमा उत्सव को संबोधित करते हुए जिला संघ संचालक रामनरेश शर्मा ने कहा कि शरद पूर्णिमा का चंद्रमा 16 कलाओं से सुसज्जित और पृथ्वी के निकट होता है जिसकी किरणें शरीर के लिए लाभप्रद होती हैं। उन्होंने महर्षि वाल्मीकि जीवनी पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए उनके चित्र के सामने खीर भोग लगाया बाद में मौजूद लोगों को खीर का वितरण किया गया। कार्यक्रम में डेढ़ सैकड़ा के करीब लोग शामिल हुए। जिनमें प्रबल प्रताप सिंह, रामरतन राठौर, हेमेंद्र प्रताप सिंह, डंपी सिंह, प्रदीप पांडेय, राजकुमार यादव, ठाकुर भोलू सिंह, सुनील पाल, महेंद्र प्रताप सिंह के नाम प्रमुख हैं।
इसी प्रकार कटरा बुलाकीदास में संघ संचालक के दरवाजे पर राष्ट्र सेविका समिति की ओर से शरद पूर्णिमा कार्यक्रम महिलाओं के बीच मनाया गया जिसमें जिला कार्यवाहिका ममता शर्मा ने वाल्मीकि जयंती क्यों मनाई जाती है इसे विस्तृत रूप में समझाया। उन्होंने मातृशक्ति से अनुरोध किया कि राष्ट्रहित में संगठन से जुड़ें और परिवारों को संस्कारित कर राष्ट्र उत्थान में कार्य करें। इस दौरान साक्षी शर्मा ने प्रार्थना की। लक्ष्मी संखवार ने गणगीत व राखी धाकरे ने एकल गीत गाए। लक्ष्मी यादव, देवेंद्री शाक्य, सीमा पांडेय, राधा शर्मा, छाया गुप्ता, रूबी गुप्ता, भारती पाठक, सुमन गुप्ता, सपना, उषा गुप्ता इत्यादि महिलाएं मौजूद रहीं।