Sunday , September 8 2024

फिरोजाबाद शहर में लगने वाले दिवाली महोत्सव मेले में विधिक सेवा सहायता कैंप का भी आयोजन किया गया

फिरोजाबाद शहर में लगने वाले दिवाली महोत्सव मेले में विधिक सेवा सहायता कैंप का भी आयोजन किया गय है इस कैंप का उद्घाटन सिविल जज मीनाक्षी सिन्हा ने फीता काटकर किया

दरअसल आपको बता दें आज से फिरोजाबाद के तिलक इंटर कॉलेज में नगर निगम द्वारा दिवाली महोत्सव मेले का आयोजन शुरू किया गया है इसमें लगभग 60 इंस्टॉल लगाई जाएंगी इन्हीं में से एक न्याय विभाग जिला जज द्वारा एक विधिक सेवा सहायता कैंप भी लगाया गया है इस कैंप का मुख्य उद्देश्य लोगों को विधिक सहायता प्राप्त कर आना होगा साथ ही उनके समक्ष आ रही न्यायिक समस्याओं का समाधान भी बताए जाएगा इस कैंप का उद्घाटन सिविल जज मीनाक्षी सिन्हा ने फीता काटकर किया उन्होंने बताया यह कैंप अमृत महोत्सव के तहत 14 नवंबर तक जारी रहेगा तो वही इस मेले में मेला समाप्ति तक कैंप जारी रहेगा कोई भी व्यक्ति अपने विधिक समस्या के समाधान हेतु यहां उपस्थित सलाहकार से अपनी सलाह ले सकते हैं