Sunday , October 20 2024

औरैया,राष्ट्रीय लोक अदालत में रिकार्ड 642 मुकदमे हुए निस्तारित

औरैया,राष्ट्रीय लोक अदालत में रिकार्ड 642 मुकदमे हुए निस्तारित

*राष्ट्रीय लोक अदालत में 3 करोड़ से अधिक का प्रतिकार भी वसूला गया*

ए, के, सिंह संवाददाता

औरैया माननीय न्यायमूर्ति गौतम चौधरी प्रशासनिक न्यायाधीश सत्र संभाग की अध्यक्षता तथा माननीय जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा के निर्देशन मे जनपद न्यायालय एवं बाह्य न्यायालय बिधूना तथा जनपद के विभिन्न राजस्व न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ माननीय न्यायमूर्ति गौतम चौधरी एवं उनकी धर्मपत्नी मधु चौधरी, माननीय जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी डॉ0 ज्योति वर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस लोक अदालत में रिकार्ड कुल 642 मुकदमे निस्तारित किए गए। सर्वाधिक मामले मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट औरैया के न्यायालय से तय हुए। करीब 3 करोड़ 29 लाख 42 हजार 297 रुपए प्रतिकर भी वसूला गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव दिवाकर कुमार ने बताया कि माननीय न्यायमूर्ति गौतम चौधरी, प्रशासनिक न्यायाधीश सत्र संभाग की अध्यक्षता में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न न्यायालयों में 2751 मुकदमा तय किए गए। माननीय जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा द्वारा तीन वादों का निस्तारण किया गया। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण अध्यक्ष विकास कुमार ने कुल 47 क्लेम तय कर पीड़ितों को 86 लाख 95 हजार रुपए का प्रतिकार एवार्ड दिया। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय रणंजय कुमार वर्मा ने 144 वाद तय किए।स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष एके उपाध्याय द्वारा कुल 9 वाद, अपर जिला जज प्रथम राजेश चौधरी के द्वारा पांच वाद, विशेष न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट मीनू शर्मा द्वारा 10 वाद, रजत सिन्हा अपर जिला जज द्वितीय द्वारा एक वाद, विशेष न्यायाधीश पोक्सो मनराज सिंह द्वारा 3 वाद, सुनील कुमार सिंह अपर जिला जज एफटीसी द्वितीय द्वारा विद्युत के वाद 416 वाद, जीवक कुमार सिंह मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा 1099 वाद, शिवानी त्यागी सिविल जज द्वारा 142 वाद, मेहर जहां सिविल जज द्वारा 311 वाद, प्रियल शर्मा न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा 149 वाद, दूरस्थ न्यायालय बिधूना में तैनात सुरमिश्री गुप्ता सिविल जज द्वारा 405 वाद, राजस्व विभाग द्वारा 3023 वाद, बैंक रिकवरी कुल 541, श्रीराम फाइनेंस कंपनी के 101 एवं श्री राम फाइनेंस ट्रान्सपोर्ट के 5 मामले निस्तारित किए गये।इस लोक अदालत में निस्तारण के मामले में आज तक के जजशिप के पूर्व के लोक अदालत के सारे रिकॉर्ड टूट गए। ऐसा माननीय न्यायमूर्ति गौतम चौधरी, जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता एवं निर्देशन में संभव हो पाया।