औरैया,गांव वालों ने है ठाना, नशा को है भारत से भगाना

*एरवाकटरा में चला नशा मुक्ति अभियान*

*हम सबकी ये चाहत, नशा मुक्त हो मेरा भारत”*

*“स्वास्थ्य का रखे ध्यान, बन्द करे अब धूम्रपान”*

 

औरैया _विकास खण्ड एरवाकटरा के क़ुदरकोट में बल्लपुर प्राथमिक विद्यालय में नशा मुक्त भारत अभियान की जागरूकता रैली निकाली गयी। गांव के युवा प्रौढ़ और स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओ ने नशा मुक्त गांव बनाने का संकल्प लेते हुए जागरूकता रैंली निकाली । गांव के सभी युवाओं ने नशा मुक्त गाँव बनाने के लिए हस्ताक्षर अभियान में साइन किया। सभी युवाओं ने नशा मुक्त गांव बनाने का शपथ ली । समूह महिलाओ ने अपने गांव से नशा भगाने के लिए बताया कि अब हम गांव में शराब नहीं बिकने देगें और गांजा के पेड़ गांव में नही रहेंगे। सभी गांव वालों ने एक साथ नारो का उदघोष करते हुए कहा

*“अब हम सबने ठाना है, नशे को दूर भगाना है”*

*“हम सबकी ये चाहत, नशा मुक्त हो मेरा भारत”*

*“स्वास्थ्य का रखे ध्यान, बन्द करे अब धूम्रपान”*
_समिति सचिव रीना पाण्डेय ने बताया कि एक ब्यक्ति यदि नशा करता है तो वह केवल सामाजिक वातावरण ही नही खराब करता है आर्थिक नुकसान करता है। परिवार का माहौल खराब करता है। यदि कोई सामान्य व्यक्ति 100 रुपये रोज का नशा करता है और उसने यदि 20 साल तक नशा किया तो 3000 रूपये महीना के हिसाब से 36000 सलाना खर्च करेगा। उस व्यक्ति ने 20 साल में 720000 रूपये नशा में खत्म कर दिया होगा। यदि उस व्यक्ति ने यह पैसा कहीं और लगाया होता तो परिवार के काम आता। कार्यक्रम में समिति सचिव रीना पाण्डेय, रमेश चन्द्र तिवारी, समाज सेवी किशन चन्द्र, समाज सेवक अवधेश कुमार, सपना, सतेंद्र, राधा एवं गांव के 265 लोगो ने प्रतिभाग किया।
रिपोर्टर, आकाश बाबू उर्फ अक्कू भैया फफूंद जनपद औरैया

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *