Monday , October 28 2024

जसवंतनगर। क्षेत्र के एक गांव में गेंहू का भूसा लेने गए ट्रैक्टर ट्रॉली के पलट जाने से दो लोग हुए घायल

जसवंतनगर। क्षेत्र के एक गांव में गेंहू का भूसा लेने गए ट्रैक्टर ट्रॉली के पलट जाने से दो लोग चपेट में आकर घायल हो गए जिन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विवरण के अनुसार क्षेत्र के सिंघावली गांव निवासी 20 वर्षीय मोहन सिंह पुत्र जसवंत सिंह व 42 वर्षीय कुशल पाल पुत्र रूप सिंह ने अपने जानवरों के लिए बीते दिवस ही कटे खेड़ा गांव में किसी किसान से उसके खेत में पड़ा गेंहू का भूसा खरीदा था। जिसे भरने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर गए हुए थे। खेत में कुछ दूर चले थे वैसे ही मेंड़ कटी होने के कारण ट्रैक्टर ट्रॉली अचानक से पलट गई और यह दोनों लोग उसकी चपेट में आकर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घटना को होते देख दोनों घायलों की मदद की ओर एंबुलेंस बुलाकर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि बड़ा हादसा होते-होते बच गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन दौड़े-दौड़े घटनास्थल और फिर जिला चिकित्सालय पहुंचे और घायलों के हाल जाने। घायल दोनों व्यक्ति अपनी अपनी जान बच जाने के कारण ईश्वर को धन्यवाद दे रहे थे।