Monday , October 28 2024

इटावा, सर्वेश सिंह चैहान को प्रदेश संगठन मंत्री वनने पर हुआ भव्य स्वागत*

*बिजली चेकिंग अभियान पर अधिकारियों की भेदभाव पूर्ण कार्यशैली वर्दाशत नही की जायेगी- सर्वेश सिंह चैहान*

-उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने अधिकारियों की भेदभाव पूर्ण कार्यशैली पर चिंता व्यक्त करते हुए मामले को मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाने का निर्णय लिया*

*सर्वेश सिंह चैहान को प्रदेश संगठन मंत्री वनने पर हुआ भव्य स्वागत*

इटावा।विद्युत विभाग द्वारा बिजली चेकिंग के नाम पर भेदभाव पूर्ण नीति अपना कर व्यापारियों का शोषण किया जा रहा है उसकी शिकायतें निरंतर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पास आ रही है जिसका संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने अधिकारियों की भेदभाव पूर्ण कार्यशैली पर चिंता व्यक्त करते हुए मामले को मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाने का निर्णय लिया है।
उपरोक्त वक्तव्य उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नवनियुक्त प्रदेश संगठन मंत्री सर्वेश सिंह चैहान ने लाइनपार मैं व्यापारियों द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में कहे उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश की सरकार व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है ऐसे में जनपद में विद्युत विभाग द्वारा भेदभाव पूर्ण तरीके से किए जा रहे चेकिंग अभियान की निंदा की और कहा कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल विद्युत विभाग की कार्यशैली पर नजर रखेगा जिसकी एक एक रिपोर्ट मुख्यमंत्री को देगा
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष संतोष सिंह चैहान ने कहा कि बिजली विभाग अपना रवैया सुधारे अन्यथा की स्थिति में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल विद्युत विभाग के खिलाफ मोर्चा खोलेगा।
सम्मान समारोह की अध्यक्षता कर रहे नगर अध्यक्ष ओम रतन कश्यप ने कहा कि विद्युत विभाग के ठेकेदार द्वारा रखे गए कर्मचारी जनपद के बड़े अधिकारियों को लूम कोल्ड स्टोर बर्फ खाना सहित तमाम व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से मासिक बंधोरी वसूल कर देते हैं इसलिए वह सिर्फ छोटे व्यापारियों को परेशान करते हैं क्योंकि उनके यहां से मासिक बंधोरी प्राप्त नहीं होती है अभी हाल ही में जटपुरा बराही टोला में चले चेकिंग अभियान में यह साबित कर दिया है कि विभाग के लोग छोटे घरों पर तो गए लेकिन लूम पर जाकर किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की इससे उनकी बड़े प्रतिष्ठानों से वसूली का मामला साबित होता है जिसे उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।
सम्मान समारोह को युवा प्रदेश संगठन मंत्री अब्दुल जब्बार जिला महामंत्री शैलेश जैन जिला उपाध्यक्ष सुमन यादवयुवा महामंत्री रिंकू यादव महिला जिलाध्यक्ष गुड्डी वाजपेई नगर संरक्षक मधुसूदन दुबे युवा नगर अध्यक्ष अजय गुप्ता आदि ने भी संबोधित किया
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष गोरखनाथ बर्मा जिला संरक्षक हरि गोपाल शुक्ला जिला उपाध्यक्ष आशीष दुबे केशवदास अतुल त्रिपाठी युवा जिला उपाध्यक्ष आकाशदीप गौर जिला सचिव गगन त्रिपाठी जिला संगठन मंत्री अखिलेश शर्मा नगर महामंत्री रमेश यादव विवेक गुप्ता नगर उपाध्यक्ष अंशु दुबे राजीव पाल महिला नगर अध्यक्ष सुनीता कुशवाहा इकदिल महिला अध्यक्ष कृष्णा राजपूत युवा नगर महामंत्री शिवा गुप्ता कोषाध्यक्ष शेखर पांडे युवा मंत्री संतोष दुबे टिल्लू मिश्रा युवा संगठन मंत्री सुनील यादव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे