Monday , October 28 2024

जसवंतनगर। भारतीय जनता पार्टी ने  नगर में माइक्रो डोनेशन अभियान चलाते हुए लोगों से पार्टी के लिए सहयोग लिया। यह अभियान रेलमण्डी और लुधपुरा मोहल्लों में चला।

जसवंतनगर। भारतीय जनता पार्टी ने  नगर में माइक्रो डोनेशन अभियान चलाते हुए लोगों से पार्टी के लिए सहयोग लिया। यह अभियान रेलमण्डी और लुधपुरा मोहल्लों में चला।

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत विशेषतौर से इस अभियान में शरीक हुए।

इस अभियान के सम्बंध में  भाजपा नेता अजय विंदू यादव ने बताया कि इस माइक्रो डोनेशन अभियान में 100 से ज्यादा लोगों ने बढ़चढ़कर सहयोग किया।

भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा उमेश शाक्य, मण्डल उपाध्यक्ष कन्हैया शाक्य  द्वारा माइक्रो डोनेशन के कार्यक्रम में सम्मिलित  होकर भाजपा जिला अध्यक्ष  संजीव राजपूत जी के साथ में रहे।

ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री मुनेश बघेल जी , भाजपा नेता मुकेश यादव , पूर्व जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा अजय यादव बिन्दू,ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अनिल राजपूत ,मण्डल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा श्री किशन शंखवार, सुरेन्द्र शंखवार, सतीश शाक्य,भगवान सिंह शाक्य , रोहित शाक्य, सुनील शाक्य, मुकेश राठौर , आदि ने माइक्रो डोनेशन  अभियान में भाग लिया।

—-