Monday , October 28 2024

चकरनगर *नाले में फंसे 2 गौवंशों को उप जिलाधिकारी चकरनगर ने अथक प्रयास कर बाहर निकलवाया*

*नाले में फंसे 2 गौवंशों को उप जिलाधिकारी चकरनगर ने अथक प्रयास कर बाहर निकलवाया*

(डॉक्टर एस बी एस चौहान)

चकरनगर/इटावा,5मई। तहसील चकरनगर के पास मुख्य मार्ग के किनारे बने नाला में रात्रि के किसी वक्त 2 गोवंश गिर जाने के कारण वह निकल नहीं सके जिससे एक गौवंश की मौत हो गई दूसरे गौवंश को घायल अवस्था में उप जिलाधिकारी चकरनगर ने सरकारी अस्पताल पहुंचाया

उपलब्ध जानकारी के अनुसार तहसील चकरनगर के पास मुख्य मार्ग के किनारे बने नाला में रात में किसी वक्त 2 गोवंश गिर जाने के कारण 1 गोवंश की मृत्यु हो गई दूसरा गोवंश घायल है। पहले तो आसपास के कुछ युवकों ने गाय को नाले से निकालने की पुरजोर कोशिश की लेकिन गाय के बुरी तरह से फंसे होने के चलते कामयाब न हो सके। खबर मिलते ही उप जिलाधिकारी चकरनगर मलखान सिंह अधीनस्थ कर्मचारियों को साथ लेकर खुद मौके पर पहुंचकर जेसीबी के माध्यम से बाहर निकलवाया।

स्थानीय युवकों व पुलिस के प्रयास से गाय को नाले से निकालने की कोशिश की गई। सफल न होने पर जेसीबी हाइड्रा मशीन द्वारा अथक प्रयास के बाद गाय को जैसे-तैसे बाहर निकाला जा सका। जिसमें एक गाय की मृत्यु हो गई दूसरी घायल है।

सूचना प्राप्त होने पर दोनों गायों को जेसीबी के माध्यम से उप जिलाधिकारी चकरनगर मलखान सिंह ने हमराही कर्मचारियों के साथ बाहर निकलवाया और घायल गोवंश को इलाज हेतु पशुधन चिकित्सा अधिकारी चकरनगर के पास उचित और सुंदर इलाज देकर तत्काल ठीक करने के भी निर्देश दिए गए। सूत्रों की माने तो लोगों के द्वारा जैसे ही सूचना उप जिलाधिकारी को 2 गोवंश नाले में फंसे होने की दी गई जिस पर उन्होंने तत्काल स्थानीय पुलिस और हम राही जवानों को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और उचित व्यवस्था कर गोवंशों को बाहर निकालकर एक सराहनीय कार्य किया। यदि दूसरा गोवंश भी कुछ समय नाले में और पड़ा रहता तो वह भी काल कवलित हो जाता।इस नेक कार्य के लिए लोगों ने उप जिलाधिकारी के कार्यों की सराहना की है।