Monday , October 28 2024

इटावा *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने किया सम्मानित*

इटावा *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने किया सम्मानित*

*ईद व परशुराम जयंती पर शांतिपूर्ण ढंग से त्यौहार मनाए जाने को लेकर सम्मानित किया*

इटावां उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह को ईद व परशुराम जयंती पर जिले की कानून व्यवस्था का कढाई से पालन करा कर जिले में शांतिपूर्ण ढंग से त्यौहार मनाए जाने को लेकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने कहा कि सभी धर्मों का सम्मान करते हुए आपसी भाईचारे के साथ जिस प्रकार से ईद अेार परशुराम जयंती मनाई गई है उससे जनपद में आपसी भाईचारे की एक अनोखी मिसाल देखने को मिली है जनपद की कानून व्यवस्था भंग करने वालों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल नगर अध्यक्ष ओम रतन कश्यप के नेतृत्व में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा जिसमें प्रमुख रुप से जिला उपाध्यक्ष सुमन यादव जिला उपाध्यक्ष गोरखनाथ बर्मा जिला उपाध्यक्ष आशीष दुबे जिला उपाध्यक्ष अतुल त्रिपाठी जिला संगठन मंत्री अखिलेश शर्मा युवा जिला महामंत्री रिंकू यादव युवा नगर अध्यक्ष अजय गुप्ता आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।