Monday , October 28 2024

इटावा। इटावा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने परेड ग्राउंड पर शुक्रवार को परेड की सलामी लेकर पीआरवी वाहन और शस्त्रों का निरीक्षण किया गया है

*कप्तान ने पीआरवी वाहन-शस्त्रों का किया निरीक्षण*

इटावा। इटावा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने परेड ग्राउंड पर शुक्रवार को परेड की सलामी लेकर पीआरवी वाहन और शस्त्रों का निरीक्षण किया गया है,

इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड पर परेड की सलामी ली,सलामी ग्रहण करने के उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस बल की दौड़ कराई गई और टोली बार परेड ड्रिल का निरीक्षण कर ड्रिल के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी दी उपलब्द कराई तत्पश्चात यू०पी० 112 पीआरवी वाहनों का निरीक्षण कर सम्बन्धित को पीआरवी के मानक के अनुसार समस्त आवश्यक उपकरणों को अपने पास रखने व उनके सुव्यवस्थित रख रखाव हेतु निर्देशित किया गया साथ ही दंगा नियंत्रण उपकरणों के बारे में उपस्थित पुलिस बल को उपकरणों की साफ-सफाई एवं उनके उपयोग के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी दी गई।