Monday , October 28 2024

औरैया, यमुना तट पर स्थित अंत्येष्टि स्थलों पर चला 138 वें चरण का सफाई अभियान*

*औरैया, यमुना तट पर स्थित अंत्येष्टि स्थलों पर चला 138 वें चरण का सफाई अभियान*

*० मानव जीवन में पेड़-पौधों महती भूमिका पर जन चर्चा हुई।*
*० मौसम के नरम रुख पर प्रारंभ होगा जीवनधारा पौधारोपण अभियान*

*औरैया।* एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा स्वच्छता अभियान व यमुना तट के सौंदर्यीकरण हेतु यमुना तट पर स्थित अंत्येष्टि स्थलों पर अनवरत सफाई अभियान चलाया जा रहा हैं, जिसके अंतर्गत आज दिन रविवार को प्रातः 7 बजे से श्मशान घाट पर 138 वें चरण का सफाई अभियान चलाया गया, समिति के सदस्यों ने सफाई यंत्रों के सहयोग से लगभग दो कुंतल कचरा-अपशिष्ट आग द्वारा नष्ट किया, उसके उपरांत यमुना तट पर स्थित राम झरोखा में आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया, बैठक में मुख्य रूप से मानव जीवन में पेड़ पौधों के महत्व के बारे में प्रकाश डाला गया, जिसके अंतर्गत समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि हमारे जीवन में पेड़ पौधों का सर्वोच्च स्थान है, उनके बिना पृथ्वी पर विचरण कर रहे किसी भी प्राणी का जीवन संभव नहीं है, पेड़ पौधों से अमूल्य निधि के रूप में हम सभी को ऑक्सीजन, लकड़ी, फल, फूल, मेवा अनमोल औषधियां प्राप्त होती है। सभासद छैया त्रिपाठी ने कहा कि पेड़ पौधों के माध्यम से तमाम जीव जंतुओं व पशु पक्षियों भोजन व आश्रय प्राप्त होता है जबकि पेड़ पौधे वर्षा करने में सहायक होते हैं। राकेश गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण व स्वस्थ निरोगी जीवन हेतु हम सभी को अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए ताकि पर्यावरण का संतुलन बना रहे, समिति के संस्थापक ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों को चिन्हित कर मौसम नरम होने पर लंबी आयु व सर्वाधिक आक्सीजन देने वाले पौधों का वृहद जीवनधारा पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। बैठक के समापन पर बैकुंठ रथ सेवा की वार्षिक सदस्यता ग्रहण करने पर समिति के सदस्यों ने श्री विकास गुप्ता का पटका पहनाकर अभिनंदन किया गया।

रिपोर्ट :-: आकाश उर्फ अक्की भईया संवाददाता