Monday , October 28 2024

जसवन्तनगर ,अंतिम यात्रा स्थल ‘शांति वन’ में  शंकर बारात समिति ने कराया व्रहद पौधरोपड

अंतिम यात्रा स्थल ‘शांति वन’ में  शंकर बारात समिति ने कराया व्रहद पौधरोपड

* कार सेवा के बाद 251 पौधे रोपित

जसवन्तनगर(इटावा)। नगर के शांतिवन प्रांगण में रविवार को 251 पौधे रोपित कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

नगर की समाजसेवी संस्था श्रीशंकर बारात समिति द्वारा ‘एक पेड़-एक जिंदगी’   संदेश के साथ यह पौधरोपण अभियान  चलाया गया। शांति वन, जहां नगर के अधिकांश लोगों की अंतिम यात्रा को अंतिम संस्कार के साथ विश्राम मिलता है।    उसमें विगत कई सप्ताहों से  कार सेवा कर युवाओं द्वारा इसे रमणीक बनाया जा रहा है।

आज के पौधरोपण कार्यक्रम में हालांकि नगर से बाहर होने के कारण शंकर बारात समिति के अध्यक्ष वेदव्रत गुप्ता मौजूद नही रहे, मगर कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता के नेतृत्व में पदाधिकारियों व सदस्यों ने मिलकर पौधे लगाए।  बताया गया कि पेड़-पौधों की कमी से निरंतर पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण  जरूरी है।

पौधारोपण के उपरांत देखभाल करने की शपथ  ली गयी। भविष्य में भी और पौधारोपण किया जाएगा।  इस दौरान राजू गुप्ता, रोहित वर्मा, सोमेश गुप्ता, अरविंद कुशवाह, गौरव गुप्ता, सोनु कुशवाह, पवन शर्मा, रिशू गुप्ता आदि मौजूद रहै।

फोटो-पौधरोपण करते  समिति के सदस्य