Monday , October 28 2024

त्याग-बलिदान और समर्पण का त्योहार बकरीद*

*त्याग-बलिदान और समर्पण का त्योहार बकरीद*

बकेवर इटावा।
‌‌‌‌‌ त्याग-बलिदान और समर्पण का त्योहार ईद-उल-अजहा (बकरीद) रविवार को शासन के कङे निर्देश पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूरी अकीदत से आपसी सौहार्द के साथ परम्परागत तरीके से मनाया गया। बकेवर लखना महेवा समेत ग्रामीण अंचलों के मस्जिदों व घरों में लोगों ने बकरीद की नमाज, 7:30 पर अदा की गयी। नमाज के बाद मुस्लिम बंधुओं ने अल्लाह की राह में बकरों की कुर्बानी दी। यह सिलसिला दोपहर बाद तक चलता रहा। सभी प्रमुख बाजारों, कस्बों में पुलिस सुरक्षा को लेकर मुस्तैद रही।
नए परिधान में सजधज कर निकले लोगों ने अपने आसपास मस्जिदों में नमाज अदा की। इटावा रोड ईदगाह स्थित आसिफ हाफिज चिश्ती नमाज अदा करायी। इटावा रोड पर सहकारी संघ अध्यक्ष बृजेश शर्मा सुधीर शर्मा, चेयरमैन विनोद दोहरे, व्यापार मण्डल अध्यक्ष शीलू शर्मा,डॉ०संजय दीक्षित,नवल किशोर पाठक,पप्पू तिवारी, प्रदीप चतुर्वेदी,समेत अन्य ने एक दूसरे से गले मिलकर हिन्दू मुस्लिम एकता की मिशाल‌ पेश कर पर्व की बधाई दी। औरैया रोड पर आर्य समाज अध्यक्ष अक्षित पाठक,आलोक मिश्र, पुरूषोत्तम मिश्र,मोनू उपाध्याय भूरे पोरवाल भरथना रोड पर सुनील चौधरी ज्वाला कठेरिया, अधिवक्ता अनूप शर्मा, विजय शुक्ला सहित लोगों ने गले मिलकर अमन चैन की दुआ मांगी। ईदगाह व मस्जिद से नमाज अदा कर निकले लोगों ने नगर के प्रसिद्ध हल्लू पान का खूब आनंद लिया।
इस दौरान एएसपी इटावा सतपाल सिंह क्षेत्राधिकारी भरथना विजय सिंह थाना प्रभारी विद्यासागर सिंह एस आई आरके वर्मा सहित सुरक्षा व्यवस्था हेतु भ्रमण पर रहे।