Monday , October 28 2024

औरैया, द्रौपदी मुर्मू की जीत पर भाजपाइयों ने तिरंगा यात्रा निकाली*

*औरैया, द्रौपदी मुर्मू की जीत पर भाजपाइयों ने तिरंगा यात्रा निकाली*

*महामहिम का किया अभिनंदन*

*दिबियापुर,औरैया।* देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर प्रथम महिला आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सम्मान में मण्डल दिबियापुर के सौजन्य से सैकड़ों की संख्या में भाजपाइयों ने तिरंगा यात्रा निकाली ।मुख्य अतिथि के तौर पर जिला पंचायत अध्यक्ष कमल सिंह दोहरे ने कहा कि आदिवासी वर्ग की महिला का राष्ट्रपति बनना सपना लगता था ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उस कुर्सी पर आज आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू बैठी हैं। डा. भीमराव अंबेडकर भी चाहते थे कि इस कुर्सी पर एक दिन कोई आदिवासी महिला बैठेगी तो निश्चित रूप से भारत का संविधान का मतलब पूरा होगा। कार्यकम मे मण्डल अध्यक्ष जगमोहन सिंह चौहान, मण्डल उपाध्यक्ष व संयोजक सौरभ राज्यूत, नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद पोरवाल,जिला महामंत्री शिव सिंह भारतीय, श्रद्धा चौहान,साधना पोरवाल ,नरायण सिंह, पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष माधव राजपूत, मनू राजपूत ,अनुराग दीक्षित, श्याम कुशवाहा , अनीता गौतम ,रानी देवी, रामू पांडे सहित बहुत से कार्यकता मौजूद रहे। यह तिरंगा यात्रा फफूंद रेलवे स्टेशन से नगर पंचायत तक निकाली गई ।

“भारत की 15 वीं राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की जीत पर ग्राम मुंशीपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा”
*फफूंद,औरैया।* आज सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष गोविंद मिश्रा के नेतृत्व में मंडल फफूंद के अंतर्गत ग्राम मुंशीपुर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भारत की 15वीं राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को विजय श्री मिलने पर तिरंगा यात्रा निकाली इस दौरान मंडल फफूंद के अध्यक्ष गोविंद मिश्रा के अलावा मंडल महामंत्री धर्मपाल राजपूत जिला कार्यसमिति सदस्य विमल चौहान मंडल मंत्री मंगल नायक मंडल उपाध्यक्ष विकास दिवाकर एवं कार्यकर्ता लज्जाराम उपस्थित रहे।

रिपोर्ट :-: आकाश उर्फ अक्की भईया संवाददाता