Monday , October 28 2024

औरैया, विद्युत करंट से महिला की हुई मौत*

*औरैया, विद्युत करंट से महिला की हुई मौत*

*परिजनों में मचा कोहराम*

*पंखे से उतरे करेंट से चपेट में आई*

*बिधूना,औरैया।* जिले के कस्बा बिधूना से है। जहां घर में अकेली महिला करंट की चपेट में आ गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मोहल्ले के लोगों और परिजनों के द्वारा महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना में उपचार के लिए भर्ती करा गया। जहां उसकी मौत हो गई। बतादें होनी को कोई नहीं जानता, कब घटित हो जाये। कुछ ऐसा ही इस परिवार के साथ भी हुआ है। आपको बता दें कि महिला मोहिता अग्निहोत्री पत्नी संजीव अग्निहोत्री उम्र करीब 45 वर्ष निवासी तिलक नगर घर में अकेली थी। जबकि उसके पति एवं अन्य परिजन खेतों पर काम करने गये हुए थे। महिला ने जैसे ही खर्राटे पंखा को चालू किया तभी वह करंट की चपेट में आ गई और जमीन पर गिर गई। मोहल्ले का कोई व्यक्ति किसी काम से घर में आया तो हालत देखकर उसके होश छोड़ गये। लोगों को जानकारी दी गई। मोहल्ले के बड़ी संख्या में लोग घर में पहुंचे, परिजनों को सूचना दी। आनंद फानन में मोहल्ले के लोगों और परिजनों के द्वारा महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों के द्वारा काफी प्रयास उपचार के दौरान हुआ लेकिन महिला की मौत हो गई। इस दौरान परिजनों में कोहराम मच गया। आपको बता दें कि महिला की छोटी दो पुत्रियां स्तुति और तनवी है, जबकि एक ढाई वर्ष का छोटा पुत्र कन्हैया है।

रिपोर्ट :-: आकाश उर्फ अक्की भईया संवाददाता