Monday , October 28 2024

इटावा बी जे पी महिला मोर्चा ने फूंका अधीर रंजन का पुतला

इटावा बी जे पी महिला मोर्चा ने फूंका अधीर रंजन का पुतला

भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में महिला मोर्चा ने शास्त्री चौराहे पर कोंग्रेसी नेता अधीर रंजन के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंकने का किया प्रयास पुलिस पुतला छीनकर भागी,महिला मोर्चा की महिलाओं ने कोतवाली छेत्र के दूसरे चौराहे पर फूंका अधीर रंजन का पुतला।

-इटावा बी जे पी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष विरला शाक्य ने आज पार्टी की पदाधिकारी महिलाओं और बी जे पी की महिला कार्यकर्ताओ के साथ कांग्रेस के नेता अधीर रंजन के का पुतला फूंका विरला शाक्य का कहना था कि भारत की नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिये कोंग्रेसी नेता अधीर रंजन ने जो अपशब्द बोले है उसके खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है और उनका पुतला फूंका जा रहा है , उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के खिलाफ अपशब्दों को बर्दाश्त नही किया जाएगा


महिला मोर्चा ने अधीर रंजन का पुतला फूंकने का एक प्रयास शहर के शास्त्री चौराहे पर किया जिसे मौके पर मौजूद नया शहर चौकी इंचार्ज मोहनवीर और महिला पुलिस कर्मियों ने नाकाम कर दिया, और पुलिस इन महिलाओं के हाथों से पुतला छीनने में कामयाब हो गई इस दौरान प्रदर्शन कर रही महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओ से पुलिस की हल्की नोकझोक भी हुई,लेकिन जिला अध्यक्ष विरला शाक्य ने हार नही मानी और अपनी महिला साथियों के साथ कोतवाली थाना छेत्र के दूसरे इलाके में जाकर पुतला फूंक दिया