Monday , October 28 2024

चकरनगर,बाबा सिद्धनाथ पवित्र स्थल का लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने किया निरीक्षण*

*बाबा सिद्धनाथ पवित्र स्थल का लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने किया निरीक्षण*

चकरनगर/इटावा। बाबा सिद्ध पवित्र स्थान को कुछ बड़ा करने में तहसील प्रशासन की दिखी रुचि। उप जिला अधिकारी चकरनगर मलखान सिंह ने निर्माण विभाग के अधिकारियों को ले जाकर स्थान के करवाऐ दर्शन।

तहसील चकरनगर प्रशासन के मुखिया मलखान सिंह पिछले दिनों मिली सूचना के आधार पर बाबा सिद्धनाथ मंदिर जो चंबल की कगारों में संहसों थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थापित है। इस प्राचीन स्थल को देखकर तहसील मुखिया ने आज अपने साथ विजय कुमार अधिशासी अभियंता निर्माण खंड 1 लोक निर्माण विभाग इटावा, श्री अशोक कुमार अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग इटावा, श्री शिवराज सिंह अधिशासी अभियंता सिंचाई भोगनीपुर प्रखंड इटावा के साथ श्री सिद्ध बाबा प्राचीन मंदिर का निरीक्षण कराया।

क्षेत्रीय जनता की माने तो सभी की यह उम्मीदें जगीं हैं कि बाबा सिद्ध नाथ ने तहसील मुखिया पर अपना प्रभाव दिखाया है इसी के श्रद्धा भाव चलते आज उन्होंने निर्माण विभाग के अधिकारियों को ले जाकर प्राचीन स्थल के दर्शन करवाएं और आपसी विचार भी साझा कीए। अधिकारियों ने लौटते वक्त चंबल पुल पर खड़े होकर बाबा सिद्धनाथ मंदिर का फोटो भी लिया और उन्होंने इस स्थान के लिए कुछ कहे बिना प्रसन्न मुद्रा कुछ ऐसा इशारा कर रही थी कि इस प्राचीन प्राकृतिक पवित्र स्थान पर अब कुछ बड़ा होने वाला है जो भविष्य के लिए बहुत बड़ी धरोहर के रूप में दिखाई देगा। उपरोक्त अधिकारियों के साथ थाना पुलिस संहसों का हमराही फोर्स भी उपस्थित रहा।