Monday , October 28 2024

औरैया, छात्र-छात्राओं ने भारतीय वैज्ञानिक और उनके आविष्कारों के बारे में जाना*

*औरैया, छात्र-छात्राओं ने भारतीय वैज्ञानिक और उनके आविष्कारों के बारे में जाना*

*सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज दिबियापुर में विज्ञान सप्ताह संपन्न*

*दिबियापुर,औरैया।* दिबियापुर के सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज में बीते 27 जुलाई से 2 अगस्त तक विज्ञान सप्ताह मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील कुमार तिवारी ने विज्ञान के महत्व के बारे में बताया कि कैसे हम सब विज्ञान के आविष्कारों से घिरे हुए हैं। आचार्य राजीव चतुर्वेदी ने छात्र-छात्राओं को भौतिक विज्ञान के वैज्ञानिकों द्वारा किए गए विभिन्न आविष्कारों की जानकारी दी तथा भारतीय वैज्ञानिकों के बारे में विस्तार से चर्चा की। आशीष यादव ने रसायन विज्ञान से संबंधित आविष्कारों की जानकारी दी और कहा की हमारे जीवन में विज्ञान का बहुत महत्व है। प्रीतम ने पेड़ पौधों से संबंधित जानकारी दी और औषधीय पौधों के बारे में बताया। इस मौके पर विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा लाए गए औषधीय पौधों को रोपित करवाया गया। विज्ञान प्रमुख छात्रा तथा सहयोगी छात्रा ने डॉ एपीजे अब्दुल कलाम तथा सर जगदीश चंद्र बसु के वैज्ञानिक जीवन के बारे में साथियों को बतलाया और उनसे प्रश्न भी पूछे। अंतिम दिन विज्ञान से संबंधित पोस्टर,चार्ट एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न पर छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्र-छात्राओं ने ग्लोबल वार्मिंग एवं पारस्परिक संतुलन का चार्ट बनाया और पर्यावरण संरक्षण पर स्लोगन भी लिखे, भारतीय वैज्ञानिकों के पोस्टर भी बनाए । कार्यक्रम में विज्ञान के सभी आचार्य राजीव, आशीष यादव, कुलदीप, शिवाजी, के स्टाफ अग्निहोत्री ने बच्चों को विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों के जानकारी दी।

रिपोर्ट :-: आकाश उर्फ अक्की भईया संवाददाता