Monday , October 28 2024

होमगार्ड बेटे को जहर खिला 20 हजार, मोबाइल फोन लूटे*

*होमगार्ड बेटे को जहर खिला 20 हजार, मोबाइल फोन लूटे*
______
*दिल्ली में घटना, सिरसागंज में मिला

*जसवंतनगर(इटावा)*। गुड़गांव से वापस लौटते समय एक होमगार्ड सिपाही।का बेटा जहर खुरानी का शिकार हो गया। उससे 20 हजार रुपए, मोबाइल फोन आदि लूट लिए गए।
वह सिरसागंज इलाके में हाईवे किनारे एक ढाबे के निकट अर्ध बेहोशअवस्था में रविवार को मिला है।
गारमपुरा गांव निवासी होमगार्ड सिपाही महेश चंद्र का बेटा चंद्रशेखर(उम्र 24 वर्ष) गुड़गांव में प्राइवेट नौकरी पर है। 5 अगस्त को शाम 5 बजे गारमपुर अपने घर आने के लिए वहां से चला था। रात 10 बजे से उसका फोन स्विच ऑफ बताने लगा। खोजबीन के बाद भी उसकादूसरेदिन भी कोई पता नहीं लगा था।असल में वह आते में दिल्ली में ही जहरखुरानी का शिकार हो गया था। होश में आने के कारण 6 अगस्त को उसने किसी व्यक्ति के फोन सेघर बात की । बताया कि वह दिल्ली बदरपुर बॉर्डर पर है। जल्दी घर लौट आएगा। यहां उसके परिजन इंतजार करते रहे, किंतु लौट कर नहीं आया ,तो परिवारीजन दिल्ली बदरपुर बॉर्डर व हाईवे किनारे होटल ढाबों पर खोजबीन कर रहे थे, तभी सिरसागंज इलाके में एक ढाबे के निकट चंद्रशेखर के बदहवास स्थिति में होने की सूचना मिली, तो परिजन वहां पहुंचे और प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर लाए।
*वेदव्रत गुप्ता*