Monday , October 28 2024

मैनपुरी चुनाव मेरा नहीं ,बल्कि नेताजी को श्रद्धांजलि देने का चुनाव : डिंपल यादव

फोटो:- ग्राम परासना में सभा को संबोधित करती समाजवादी पार्टी प्रत्याशी डिंपल यादव

सैफई /जसवंतनगर (इटावा)। मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरी डिंपल यादव ने कहा है कि यह चुनाव मेरा नहीं है, बल्कि मेरे स्वर्गीय श्वसुर नेताजी का है ।इतना मतदान करें कि पिछले सारे रिकॉर्ड टूट जाए। मेरा विजयी होना, नेताजी को सबसे बड़ी श्रद्धांजलि होगी।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की धर्मपत्नी डिंपल यादव शुक्रवार को स्वयं प्रचार के लिए गांव-गांव निकली।उन्होंने दिन भर में 14 गांवों में करीब दो दर्जन सभाएं की।

उन्होंने कहा कि यह चुनाव देश का भविष्य तय करेगा। मैनपुरी चुनाव पर पूरे देश की नजरें हैं, यदि हम यह चुनाव जीत गए, तो देश के राजनीतक समीकरणों में

उछाल आ जाएगा और निश्चित रूप से 2024 के होने वाले चुनावों में भारतीय जनता पार्टी देश की सत्ता से उतार फैंकी जाएगी।

डिंपल यादव सर पर घूंघट निकाले बड़े बूढ़ों को प्रणाम करने के साथ उनका आशीर्वाद भी ले रही थी ग्रामीण महिलाओं ने उनका जमकर स्वागत किया और आश्वस्त किया कि हमारे गांव में वह भारी मतों से विजई होंगी। उनकी सभाओं में जमकर भीड़ हुई और महिलाएं बड़ी संख्या में मौजूद रही।

शुक्रवार को जिन गांव में वह गईं उनमें हेवरा कोठी ,नगला बरी, नगला सेवा, टिमरूआ ,नगला मठिया, परसना, नगला बने ,बलभद्रपुर ,हरदोई, कुम्हावर, खरदूली, छितौनी, रामेत और वैदपुरा शामिल है।

उनके साथ प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष औरजिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष आदित्य यादव अंकुर , अनुराग यादव दीपू ,प्रो डॉ अरविंद यादव, राजवीर सिंह बाबा ,मोहित यादव, सुधीर यादव, सहदेव प्रधान ,राम नरेश यादव प्रधान पिडारी, बलबीर सिंह ठेकेदार, भारत सिंह खदरी, श्रीराम यादव ,चंदगीराम यादव, रामगोविंद चौधरी सुषमा पटेल पूर्व, अनीता यादव आदि साथ रहे।

∆वेदव्रत गुप्ता