Sunday , October 27 2024

सिर्फ महिलाऐं ही नहीं बल्कि पुरुष भी हो रहे हैं एनीमिया का शिकार

ह सोचना कि पुरुष एनीमिक नहीं हो सकते, पूरी तरह से गलत है। एनीमिया की बात होती है तो सारा फोकस महिलाओं पर आ जाता है। जबकि एनीमिया पुरुषों में भी हो सकता है। खून की कमी के कारण पुरुषों की प्रजनन क्षमता भी गंभीर रूप से प्रभावित होती है।

पुरुषों में एनीमिया के कारण बांझपन की समस्या हो सकती है।  आयरन की कमी से अंडकोष के ऊतकों को नुकसान पहुंचता है। अंडकोष में सर्टोली और लेडिग कोशिकाएं होती हैं।एंटीऑक्सीडेंट एंजाइम भी कम होने लगते हैं जिससे न तो शुक्राणु ठीक से विकसित होते हैं और न ही वृषण ऊतक मजबूत होते हैं।

भारत के गांवों में हर 10 में से 3 पुरुष एनीमिक हैं। शहरी इलाकों में भी हर 5 में से 1 आदमी खून की कमी का शिकार है। यह खुलासा राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 में हुआ है। यह शोध पीएलओएस ग्लोबल पब्लिक हेल्थ जर्नल में भी प्रकाशित हुआ है।

शोध में 15 से 54 वर्ष के 61,000 पुरुषों को शामिल किया गया और उनके शरीर में कम हीमोग्लोबिन पाया गया। दिलचस्प बात यह है कि शोधकर्ताओं ने उन्हें महिलाओं की तरह आयरन सप्लीमेंट लेने की सलाह दी।