Sunday , October 27 2024

रायबरेली पुलिस द्वारा महिला की हत्या का खुलासा

माधव संदेश/ ब्यूरो चीफ जय सिंह यादव रायबरेली                                                   रायबरेली के बछरावां थाना क्षेत्र में 4 दिन पहले कुएं से एक महिला का शव बरामद हुआ । जिसका खुलासा करते हुए पुलिस ने मुठभेड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से महिला के आभूषण व घटना में प्रयोग हुई एक कार समेत दो तमंचा मय कारतूस बरामद किया है।

दरअसल बछरावां थाना क्षेत्र में एक महिला का शव बरामद हुआ था, जिसकी पहचान शहर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली सलमा के रूप में हुई थी। पुलिस ने मृतका की हत्या करने वाले तीनो आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतका गिरफ्तार आरोपी शिराज मृतका से 8 सालो तक प्यार करता था, बीते 1 साल पहले उसकी शादी हो गई। इसके बाउजूद मृतका शिराज से शादी शादी करने का दबाव बना रही थी। शिराज ने मृतका से छुटकारा पाने के लिए अपने चचेरे भाई मोहर्रम अली के साथ योजना बनाई और नए साल की पूर्व संध्या पर मोहर्रम अली ने अपने साथी अनिल यादव को कार लेकर बुलाया। सभी महिला को कार में बैठाकर घूमने के बहाने निकले। रास्ते मे मौका मिलते ही शिराज में महिला के गले मे रस्सी कस दिया। महिला की मौत होने के बाद उसका शव बछरावां थाना क्षेत्र में एक कुएं में फेंक दिया।