Sunday , October 27 2024

समाजसेवी ब्रह्मशंकर की धर्मपत्नी का स्वर्गवास

फोटो -फाइल फोटो स्वर्गीया पदमा देवी

जसवंतनगर(इटावा)। नगर के समाजसेवी ब्रह्म शंकर गुप्ता की धर्मपत्नी और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र कुमार गुप्ता की माता श्री श्रीमती पदमा देवी का शुक्रवार शाम लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह धर्म परायण और विदुषी महिला थी ।उनके नाम से नगर में एक स्कूल भी चल रहा है। सूत्रों ने बताया है कि उनकी अंतिम यात्रा शनिवार 7 जनवरी 2023 को प्रातः 10 बजे कटरा पुख्ता से शांतिवन कोठी कैस्त्त के लिए आरंभ होगी। उनके निधन पर नगर के सभी वर्गों ने गहरा दुख व्यक्त किया है और स्वर्गीय आत्मा की शांति की कामना की है।

*वेदव्रत गुप्ता*