Sunday , October 27 2024

सिलेंडर में रिसाव से आग लगी, पति-पत्नी घायल

फोटो झुलसी महिला

जसवंतनगर(इटावा)। कस्बे से सटे रतनगढ़ गांव में मंगलवार को खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में रिसाव होने से आग लग गई, जिससे पति -पत्नी दोनों झुलस कर घायल हो गए।

उक्त गांव निवासी अवनीश कुमार की पत्नी सुनीता देवी सुबह घर पर खाना बना रही थीं।इसी दौरान सिलेंडर में गैस रिसाव से आग लग गई। पत्नी सुनीता को आग की चपेट में देख पति अवनीश ने उसे बचाने की कोशिश की ,तो वह भी झुलस गया। हो-हल्ला होने पर पड़ोसी घर में पहुंचे और जैसे-तैसे सिलेंडर का रिसाव रोक कर आग बुझाई।

दोनो को इलाज के लिए ले जाया गया है।घर में रखा सामान भी आग से जल गया है। प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई गई है।

*वेदव्रत गुप्ता