Sunday , October 27 2024

इंडिया मार्का हैंडपंप उखाड़ डाला लोग परेशान

फोटो: फाइल फोटो इंडिया मार्का हैंडपंप

जसवंतनगर इटावा। एक दबंग की दबंगई तो देखिए उसने गांव में लगा सार्वजनिक इंडिया मार्का हैंड पंप और उसके पाइप आदि उखाड़कर गायब कर दिए और लोग पेयजल के लिए तरस रहे हैं।

धनुआ मौजा के नगला ताल गांव का यह मामला प्रार्थना पत्र देकर उप जिलाधिकारी ज्योत्सना बंधु के संज्ञान में लाया गया है।

ग्रामवासी राजेश कुमार पुत्र रक्षपाल सिंह ने प्रार्थना पत्र देते हुए कहा है कि उसके ही गांव के उदयवीर सिंह पुत्र भारत सिंह ने इस हैंडपंप को उखाड़ कर इसके पाइप आदि गायब कर दिए हैं ।इससे हैंडपंप मौके पर पेयजल देना बंद कर गया है और नामोनिशान नहीं रहा है। मोहल्ला वासी इस चालू हैंडपंप से पेयजल भरते थे और अपना काम चलाते थे।

उप जिलाधिकारी से इस संबंध में अति शीघ्र कार्रवाई कर हैंडपंप लगवाने की मांग की गई है।

*वेदव्रत गुप्ता