Sunday , October 27 2024

Editor

डार्क अपर लिप्स की समस्या खत्म करने के लिए ट्राई करें ये ब्यूटी टिप

धूप और पॉल्यूशन की वजह से कई बार आपके होंठों का ऊपरी हिस्सा काला होने लगता है. इसे आम भाषा में अपर लिप्स (Dark Upper Lips Tips) कहते हैं. ये आपकी खूबसूरती कम करता है. इस परेशानी को खत्म करने के लिए आप कई बार ब्लीच की मदद लेती है, लेकिन इससे फायदे की जगह नुकसान होता है. डार्क अपर लिप्स की समस्या खत्म करने के लिए आप कुछ आसान से तरीके अपना सकते हैं. आइये जानते हैं उन तरीकों के बारे में.

* शहद में मौजूद मॉइश्चराइजिंग प्रोपर्टी न सिर्फ त्वचा को कोमल बनाती है, बल्कि इस परेशानी को भी खत्म करती है. सोने से पहले कुछ दिनों तक हर रात में हल्का शहद उंगलियों से इस हिस्से में लगाएं. 10 मिनट बाद धो लें.

* कच्चा दूध न सिर्फ गोरी रंगत पाने का अचूक उपाय हैं, बल्कि इससे ये परेशानी भी दूर कर सकती हैं. एक कटोरी में कच्चा दूध या इसकी मलाई लें. रोज सोने से पहले इसे रूई की मदद से इस हिस्से में लगाएं. सुबह उठकर इसे धो लें.

* गुलाबजल और ग्लिसरीन के मिक्सचर का इस्तेमाल करें. इसके लिए 2 बड़े चम्मच गुलाबजल में 1 बड़ा चम्मच ग्लिसरीन मिलाकर अपर लिप पर लगाएं. 5 मिनट बाद इसे दोबारा लगाएं. 10 मिनट बाद धो लें. बेहतर रिजल्ट के लिए रात में इस्तेमाल करें और सुबह धो लें.

* आलू का रस इस समस्या को खत्म करने का कारगर उपाय है. एक आलू का टुकड़ा लें और इसे अपर लिप्स पर रगड़ें ताकि इसका रस आपकी त्वचा में सोख जाए. 5 मिनट बाद दोबारा दूसरा टुकड़ा रगड़ें. दूसरी बार जब इसका इस्तेमाल करें, तो रस सूखने से पहले अपर लिप को उंगलियों से हल्का रगड़े और फिर पानी से धो लें.

आंखों में सूजन, जलन हैं मामूली समस्या इसे दूर करने के लिए आजमाएँ ये घरेलू उपाए

हम में से कई लोग महामारी के समय से अपनी आँखों को हल्के में ले रहे है. आपको तुरंत अपनी आंखों के स्वास्थ्य में सुधार के उपाय करने चाहिए. आजकल ज्यादातर लोग आंखों की समस्या से परेशान रहते हैं.

आंखों में जलन होना, पानी आना आंखों में सूजन हो जाना आम बात हो गई है. इसकी वजह है कि अब लोग ज्यादा समय तक कम्प्यूटर पर काम करते हैं बाकी समय भी स्मार्टफोन में व्यस्त रहते हैं.घरेलू उपाय से आंखों की मामूली समस्याओं को दूर किया जा सकता है. तो आइये जानते हैं ऐसा क्या करें जिससे कि आंखों में तकलीफ न हो.

1. ठंडा पानी
आंखों में जलन खुजली आदि समस्या होने पर ठंडे पानी से उन्हें धो लेना चाहिए. इसके लिए सबसे पहले आप एक बर्तन में ठंडा पानी लें उससे आंखों को अच्छी तरह से धोए. इससे आंखों में जमा मिट्टी धूल निकल जाती है.

2. सब्जियों का सूप
आंखों की समस्या को दूर करने के लिए सब्जियों का सूप काफी फायदेमंद होता है. इसके लिए आप गाजर, पालक चुकंदर को मिला कर उसका सूप बनाएं उसमें नींबू का रस मिला कर पिएं. रोज दो गिलास सूप पीने से आपकी आँखों को काफी आराम मिलेगा.

3. ग्रीन टी
आंखों में जलन सूजन की समस्या होने पर ग्रीन टी का इस्तेमाल करने से भी काफी फायदा होता है. ग्रीन टी को एंटीबैक्ट्रीयल माना गया है. इससे सूजन में भी कमी आती है. दिन में दो बार ग्रीन टी जरूर पिएं.

हार्ट संबंधी बीमारियों की संभवना को कम करता हैं दालचीनी का सेवन

दालचीनी को लोग सिर्फ एक मसाले के रूप में ही जानते हैं। लेकिन, क्या आपको पता है इंडियन डिशेस का जायका बढ़ाने वाली दालचीनी के फायदे स्वास्थ्य के लिहाज से भी काबिल-ए-तारीफ हैं। क्या आपको पता है? दालचीनी के औषधीय गुण पीसीओडी , अर्थराइटिस , डायबिटीज  जैसी तमाम गंभीर बीमारियों से आपको सुरक्षित रखता है। दालचीनी को इंग्लिश में सिनेमन  के नाम से भी जानते हैं।

दिल का रखे ख्याल
दालचीनी आपके दिल का ख्याल रखने में भी आपकी मदद करता है. इसके लिए दालचीनी पाउडर और शहद का पेस्ट बनाकर रोटी के साथ खाएं. इससे धमनियों में कोलेस्‍ट्रॉल जमा नहीं होगा, जिससे हार्ट संबंधी बीमारियों की संभवना भी कम हो जाएगी.उनके लिए ये उपाय रामबाण है.

बढ़ता वजन और मोटापा से लगभग हर दूसरा इंसान परेशान है। वेट लॉस डायट प्लान  और व्यायाम के साथ दालचीनी का इस्तेमाल किया जाए, तो शरीर में जमी चर्बी को घटाया जा सकता है। सिनेमन में पॉलीफेनॉल्स  नाम का एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है जो इंसुलिन की संवेदनशीलता को बेहतर करता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद
अपनी सुगंध से सबको आकर्षित करने वाली दालचीनी त्‍वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद है. त्वचा में न जाने कितनी तरह की समस्याएं हो जाती हैं, जैसे खाज, खुजली.  दालचीनी पाउडर में शहद मिलाकर इसका लेप बनाकर लगाएं और सूखने पर अच्छे से धो लें. दालचीनी के पाउडर में थोड़ा सा नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाने से पिंपल्स भी दूर होते हैं.

बाल कमज़ोर होकर टूटने लगे हैं तो आप भी आज ही घर पर बनाए ये शैम्पू

खूबसूरत और लम्बे बाल किसी भी लड़की की सुंदरता में चार चाँद लगा सकते हैं, पर आज के समय में खानपान में लापरवाही और बढ़ते प्रदुषण के कारण लड़कियों को बालों से जुड़ी  बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. सही खानपान और सही देखभाल की कमी के कारण बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं जिसके कारण बाल कमज़ोर होकर टूटने लगते हैं और बालों की ग्रोथ भी रुक जाती है.

 

आंवला, त्रिफला और शिकाकाई पाउडर को एक समान मात्रा में मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं . इसमें दो चम्मच नीबू का रस और दो चम्मच दही मिलाएं. इस पेस्ट को Scalp (पूरे सिर) पर लगाकर आधा घंटा छोड़ दें. फिर शैम्पू कर लें. इस पैक को हफ्ते में एक बार लगाएं. इससे बालों में मजबूती आएगी और उनका गिरना कम होगा.

डैन्ड्रफ (Dandruff ) का इलाज करने से पहले आपको ये देखना होगा कि ये Dandruff Oily है या ड्राई. Oily Dandruff होने पर आंवला, त्रिफला और शिकाकाई पाउडर मिलाकर पेस्ट बनायें. पेस्ट में नीम की पत्ती का पाउडर मिलायें. इस पेस्ट को Scalp पर लगाकर आधा घंटा छोड़ दें. फिर शैम्पू कर लें.

अगर Dryness की वजह से Dandruff हो, तो आंवला, त्रिफला और शिकाकाई पाउडर को मिलाकर पेस्ट बनायें और इसमें ऑलिव ऑयल या मस्टर्ड आयल भी मिलायें. इस पेस्ट को Scalp पर लगाकर आधा घंटा छोड़ दें. फिर शैम्पू कर लें. Dry Dandruff को दूर करने के लिये आप सरसों की खली का पेस्ट बनाकर भी Scalp पर अप्लाई कर सकती हैं.

रोजाना अमरूद खाना आपके रक्तचाप के संतुलन को करेगा ठीक, देखें इसके लाभ

फल हमारे बेहतर स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद हैं। फलों के लगातार सेवन से हमारे शरीर में विटामिन और आयरन की कमी दूर हो जाती है। सभी फलों में एक है मीठा अमरूद। यह आपके स्वास्थ्य के लिए तो फायदेमंद है ही, सुंदरता के लिए भी इसके लाभ बेमिसाल हैं। अगर आप नहीं जानते तो जरूर जानिए अमरूद खाने के यह अनमोल फायदे –

– अमरूद में विटामिन-सी भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। अन्य सिट्र‍िक फल जैसे संतरे की अपेक्षा अमरूद में चार गुना अधि‍क विटामिन सी होता है, जो आपकी सेहत के साथ-साथ सुंदरता के लिए भी बेहद फायदेमंद है।

– रोजाना अमरूद खाना आपके रक्तचाप के संतुलन को बनाए रखता है, साथ ही आपकी त्वचा को झुर्रियों और अन्य समस्याओं से बचाकर आपको जवां बनाए रखने में मदद करता है।

– मोटापा और कोलेस्ट्रॉल कम करने में अमरूद खाना एक बेहतरीन उपाय है। जो आपको भरपूर ऊर्जा देने के साथ-साथ कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है और आपके वजन को कम करने में मदद करता है।

– अगर आपको थायरॉइड संबंधी समस्या है, तो आपके लिए सबसे बेहतरीन उपाय है अमरूद का सेवन। यह हार्मोन्स में संतुलन बनाए रखने में काफी मददगार होता है और थॉयरॉइड ग्रंथि‍ की समस्याओं में फायदेमंद है।

सिजोफ्रेनिया से पीड़ित व्यक्ति के अंदर आते हैं ये बदलाव, जान ले इसके लक्ष्ण

सिजोफ्रेनिया से पीड़ित व्यक्ति की सोच, समझ और व्यवहार में परिवर्तन आ जाता है। ऐसा मस्तिष्क में होने वाले रासायनिक असंतुलन के कारण होता है।बिना किसी वजह के हर बात और हर शख्स को शक की नजर से देखना, कल्पना की दुनिया में खोये रहना, वैसी ध्वनि सुनाई देना, जो वास्तव में नहीं होती आदि एक मनोरोग है

 

इसके लक्षण कई तरह के होते हैं। शुरुआत में ही अगर इसके लक्षण पहचान लिए जाएं तो इस रोग को काबू में किया जा सकता है। अक्सर यह बीमारी किशोरावस्था के बाद से ही शुरू हो जाती है। इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। दिमाग के लिम्बिक सिस्टम में रासायनिक असंतुलन के कारण मतिभ्रम की समस्या उत्पन्न होती  है।

पीड़ित डरा-डरा सा रहता है। उसे वैसी आवाजें सुनाई देती है, जो वास्तव में नहीं होती। पीड़ित को हर समय लगता है कि उस पर नजर रखी जा रही है।
नियंत्रण का भ्रमः  इससे पीड़ित व्यक्ति में एक ऐसा गलत विश्वास या सोच बैठ जाता है कि उसका मन, उसके विचार, या बर्ताव पर किसी दूसरे इंसान का नियंत्रण होता है।
आरोपी मानने का भ्रमः ऐसे भ्रम में मरीज पश्चाताप या अपराधी होने की गलत भावना का शिकार होता है।
संदर्भ का भ्रमः इसमें पीड़ित को लगता है कि उसके चारों तरफ होने वाली नकारात्मक घटनाएं उससे जुड़ी हुई हैं।
दैहिक भ्रमः इसमें इंसान को बिना किसी वजह लगता है कि वह बीमार है, जबकि वास्तव में वह बीमार नहीं होता।
साजिश का भ्रमः इसमें पीड़ित को लगता है कि लोग उसके खिलाफ साजिश रच रहे हैं। उसे महसूस होता है कि सभी उसके बारे में बातें करते हैं या उसे घूर रहे हैं। रोगी को ऐसा भी लगता है कि जैसे कुछ लोग उसके ऊपर जादू-टोना करवा रहे हैं या फिर उसके खाने में जहर मिलाया जा रहा है।

भरथना के अशोक यादव बने सपा प्रवक्ता

भरथना/इटावा।संदीप पाल। समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को जारी की प्रवक्ता सूची में इटावा जनपद के भरथना निवासी सपा के पूर्व मंत्री अशोक यादव को पार्टी का प्रवक्ता नियुक्त किया है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करीबी माने जाने बाले सपा नेता पूर्व मंत्री अशोक यादव पर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने खुद भरोसा जताते हुए उन्हें सपा का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है।

पूर्व मंत्री अशोक यादव को सपा का प्रवक्ता नियुक्त किये जाने की खबर मिलते ही उनके शुभचिंतकों व पार्टी नेताओं पदाधिकारी कार्यकर्ताओं व समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

नवयुक्त सपा प्रवक्ता अशोक यादव उनके आवास व प्रतिष्ठान पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। बधाई देने वालों में पूर्व मंत्री विनोद यादव कक्का,पूर्व मंत्री श्रीकृष्ण यादव,जिलाध्यक्ष गोपाल यादव,विधायक प्रदीप यादव,विधायक राघवेन्द्र गौतम,पूर्व सांसद प्रतिनिधि अजय यादव गुल्लू,सुरेन्द्र सिंह यादव बाबूजी,पूर्व चैयरमैन मनोज पोरवाल,सचिव मनोज यादव बंटी,पूर्व प्रमुख हरिओम यादव, भरथना ब्लाक प्रमुख विनोद यादव,जसबन्त नगर विधायक शिवपाल सिंह यादव के प्रतिनिधि ध्रुव कुमार चीनी यादव, सपा नगर अध्यक्ष प्रताप सिंह वर्मा,राजेश यादव,सभासद निहालुदीन,पवन यादव, श्रीनवेश यादव,दलवीर यादव फौजी,बकील अहमद लारा,सिग्रेस यादव सहित सैकड़ों सपा नेता पदाधिकारी कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने बधाई दी है।

यहाँ जानिए आखिर कैसा रहेगा आज आपका दिन, देखिए अपना राशिफल

मेष: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। पुराने मित्रों से भेंट होगी।

वृष: रिश्तों में मधुरता आएगी लेकिन विरोधी भी सक्रिय रहेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा।

मिथुन: अज्ञात भय से ग्रसित रहेंगे। मांगलिक या सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

कर्क: संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। पुराने मित्रों से भेंट होगी। घर की उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

सिंह: किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। चल या अचल संपत्ति की दिशा में भी वृद्धि होगी। व्यावसायिक प्रभाव में भी वृद्धि के योग हैं।

कन्या: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। घर की उपयोगी वस्तुओं या संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी।

तुला: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यावसायिक योजना सफल होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। बिगड़े कार्य बनेंगे।

वृश्चिक: दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे। राजनीतिक महत्वाकांक्षा का पूर्ति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। यात्रा पर जाने की संभावना है।

धनु: किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। व्यापार या संपत्ति के लिए ऋण लेने का प्रयास सफल होगा। किसी प्रियजन से भेंट होगी।

मकर: व्यावसायिक योजना सफल होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। किसी प्रियजन से अचानक भेंट होने की संभावना है।

कुंभ: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में आशातीत सफलता मिलेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी।

मीन: धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। व्यावसायिक योजना सफल होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। सामाजिक कार्यों में प्रगति होगी।

जनहित फाउंडेशन पदाधिकारियो ने वृद्धाश्रम में बुजुर्ग संवासियो को अंगवस्त्र वितरित किए

भरथना/इटावा। कस्बा के मोहल्ला गिरधारीपुरा में स्थित वृद्धाश्रम में मंगलवार को जनहित फाउंडेशन इटावा शाखा की अध्यक्ष नीलू पोरवाल,महामंत्री अर्चना चौधरी व मंत्री सीमा यादव आदि पदाधिकारियो ने पहुँचकर बुजुर्ग महिला-पुरुष संवासियो को सर्दी से बचाव के लिए अंगवस्त्र वितरित किए गए।

इस दौरान सुनीता व्यास,ज्योति,प्रीती,पूजा,सुनीता यादव व अजय आदि शाखा पदाधिकारियो के अलावा वृद्धाश्रम के ऋषि त्रिपाठी व अन्य कर्मी मौजूद रहे।

गौरव गुप्ता को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन भरथना का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया

भरथना/इटावा।संदीप पाल। कस्बा के मोहल्ला ब्रह्म नगर निवासी गौरव गुप्ता को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष नितिन अग्रवाल व प्रदेश महामंत्री ब्रजेश शुक्ला की संस्तुति के बाद इटावा जिलाध्यक्ष डॉ महेश चंद्र कुशवाह द्वारा भरथना नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

उनके मनोनयन पर जिला महामंत्री वकार अहमद,जिला मंत्री शिवम शाक्य,युवा विंग के देव त्रिपाठी,इटावा शहर अध्यक्ष अखिल बंसल आदि ने व्यापारियों के हित व संगठन को मजबूती बनाएं रखने की अपेक्षा करते हुए शुभकामनाएं दी।