Sunday , October 27 2024

Editor

यहाँ जानिए आखिर कैसा रहेगा आज आपका दिन, देखें राशिफल

मेष: आज आपकी राशि से एकादश चंद्रमा मनोरथ सिद्धिकारक है। आपको अपने प्रियजनों और परिजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। मित्रों की तरफ से कुछ परेशानी हो सकती है, सावधान रहें।

वृष:पंचम भाव में चंद्रमा होने से अकस्मात बड़ी मात्रा में आर्थिक लाभ होने का योग बना रहेगा। आपको प्रियजनों का वांछित सुख एवं सहयोग मिलेगा। खान-पान में विशेष सावधानी बरतें।

मिथुन: प्रेम जीवन के लिहाज से भी आज का दिन बढ़िया रहेगा। शादीशुदा जातकों के गृहस्थ जीवन में तनाव की रेखा देखी जा सकती है।काम में आपको सराहना मिलेगी।

कर्क: परिवार के लोगों में प्रेम देखने को मिलेगा। घर में शानदार वक्त बिताएंगे। व्यापार के सिलसिले में कुछ दिक्कतें हो सकती हैं।गुस्से से बचकर रहें।

सिंह: दशम का चंद्रमा आपके प्रियजनों और रिश्तेदारों में किसी को शारीरिक कष्ट होने की सूचना दे रहा है। सायंकाल से लेकर देर रात्रि तक पारिवारिक जनों के साथ यात्रा का सुख प्राप्त होगा। शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी।

कन्या: जीवनसाथी को लाभ भी होगा। आपको भी व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। नौकरी के लिहाज से समय अच्छा है। आप की पदोन्नति के योग बन रहे हैं। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा।

तुला: काम के सिलसिले में आपको अधिक मेहनत करनी होगी। ट्रांसफर के योग बनेंगे। घर वालों का साथ आपके काम में आप को आगे बढ़ाने में मदद देगा।

वृश्चिक:  काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को तनाव का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य मजबूत होने से आपकी शक्ति बढ़ेगी और परिवार के लोगों का सहयोग बढ़ेगा।

धनु: आज आपको संतान पक्ष की चिंता रहेगी। संतान को शारीरिक कष्ट होने से आप परेशान रहेंगे। ट्रासंफर होने का प्रसंग प्रबल होकर स्थापित होगा। कार्यालय में भी आपके अनुकूल वातावरण बनेगा।

मकर:  अकारण शत्रु उत्पत्ति, निर्मूल विवाद से आप परेशान रहेंगे। सायंकाल के समय सम्पत्ति से लाभ और पत्नी से उत्तम सहयोग मिलने के कारण संतुष्टि रहेगी।

कुंभ: आज आपको व्यवसाय में निरंतर लाभ होने की संभावना बनी रहेगी और व्यवसाय के साझेदारों से परेशानी होने की संभावना बनी रहेगी। विवाह शादी में जाने का अवसर मिल सकता है।

मीन: परिवार में सुख शांति और प्रेम बना रहेगा। प्रेम जीवन के लिए आज का दिनमान कमजोर है। गृहस्थ जीवन बिता रहे लोगों को आज जीवन साथी से कोई नई बात बोलने को मिल सकती है जो उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण होगी।

मकर संक्रांति पर्व पर चाय पकौड़ी का वितरण किया गया

भरथना/इटावा।संदीप पाल। कस्बा के मोहल्ला दान सहाय मंदिर के पास रविवार की शाम को दानदाताओं द्वारा राहगीरों के मोहल्लावासियों को चाय पकौड़ी का वितरण किया गया। इस दौरान डॉ सतेंद्र यादव, बबलू शाक्य,भोले,राजकुमार पोरवाल,सौरभ,गौरव,दीपू,बंटू गौर,नीटू तिवारी,योगेंद्र पाल,आदि मौजूद रहे।

भगवान बुद्ध से सीखे सत्य,अहिंसा का मार्ग कथा वाचक रागिनी

अजीतमल। बौद्ध कथा के आयोजन में कथावाचक ने बौद्ध धर्म के अनुयायियों से बौद्ध के बताएं नियमों का अनुसरण करते हुए समाज में एक अच्छा आचरण प्रस्तुत करने की अपील की।

अटसू कस्बे के हालेपुर रोड पर चल रही बौद्ध कथा के दूसरे दिन कथा वाचक रागिनी बौद्ध ने कथा में भगवान बौद्ध के विभिन्न आचरण पर चर्चा करते हुए कि भगवान गौतम बुद्ध महज 7 वर्ष की उम्र में कपिलवस्तु में हजारों भिक्षुओं के साथ एक बगीचे में ठहरते थे। गौतम गांव गांव जाकर भिक्षा मांगते और शाम होते ही अपने स्थान पर लौट आते। एक दिन महाराज शुद्धोधन ने उन्हें भोजन के लिए राजमहल आमंत्रित किया। वहां पहुंचकर बुद्ध जी ने धम्म उपदेश दिए। कथावाचक ने उपस्थित श्रोताओं से भगवान बुद्ध के बताए हुए नियमों को अपने जीवन में अनुसरण करने की अपील की कथा में भगवान बुद्ध और अंबेडकर की झांकी की झांकी भी प्रस्तुत की गई कार्यक्रम की व्यवस्था में कमलेश कठेरिया,मन सिंह,विशुन दयाल, बौद्धप्रिय गौतम,उमेश बाबू,अर्जित कुशवाहा,दीपांकर एडवोकेट, सहयोग रहा ।

*योगेंद्र गुप्ता 

अजीतमल तहसील में सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया डिंपल यादव का जन्मदिन

अजीतमल।समाजवादी पार्टी की नेता मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव के जन्मदिन पर अजीतमल में पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उल्लास के साथ पार्टी नेता के लंबी उम्र की कामना की।

अजीतमल तहसील परिसर में रविवार को मैनपुरी सांसद डिंपल यादव के जन्मदिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर डिंपल यादव की लंबी उम्र की कामना की इस दौरान रामचंद सेंगर ने कहा की पार्टी की नेता डिंपल यादव के सांसद बनने से पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा आ गई है और आगामी चुनाव में भी पार्टी कार्यकर्ता इसी जोश पार्टी के लिए काम करेंगे, इसके अलावा माधव राजावत, शिवेंद्र सिंह एडवोकेट, ओमवीर यादव आदि ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए पार्टी नेता के लंबी उम्र की कामना की कार्यक्रम के बाद सभी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा किया इस दौरान बलराम सिंह प्रजापति, सर्वेश सविता ,रामपाल प्रजापति, अनिल गुप्ता, अमित शर्मा,विवेक पाल ,वारिस राजपूत , अंशु राजपूत ,शिवसिंह,नागेंद्र गौतम,अमित सविता ,कन्हैयालाल दोहरे,अशोक यादव ,दींपाकर मिश्रा, छोटे वाल्मिक ,अजय कुमार सहित अनेक युवा पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

*योगेंद्र गुप्ता 

समाजसेवी संस्था के द्वारा मकर सक्रांति के उपलक्ष्य पर गरीबों को बांटे गए कंबल

रिपोर्ट – नितिन दीक्षित, भरथना। इटावा: जनपद में भरथना तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कन्धेशी पचार से संचालित समाजसेवी संस्था सर्व सेवा समिति के तत्वधान में मकर संक्रांति का पर्व धूम धाम से मनाया गया। जिसमें अत्यधिक सर्दी को देखते हुए ग्राम के गरीब असहाय लोगों को सर्दी से बचाव हेतु समिती के सरंरक्षक मंडल के द्वारा कंबल वितरण का आयोजन किया गया। जिसमे ग्राम के मिडिल स्कूल परिसर में लगभग 3 दर्जन से अधिक गरीबों व असहायों को कंबल वितरित किए गए।

संस्था के संरक्षक श्री करूणा शंकर दुबे ब श्री हरी बाबू तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि संस्था के बच्चों को अपना आर्शीवाद देते रहें जिससे संस्था और मज़बूत बने और संस्था हर जरूरतमंद की जरूरत बन सके। संस्था का प्रमुख उद्देश्य गरीबों, असहायों की मदद करना तथा समाज के हित में कार्य करना है। संस्था अपने सामर्थ अनुसार सदैव ऐसे पुण्य के कार्य करती रहेगी।

इस पावन अवसर पर समिति के संरक्षक, करूणा शंकर दुबे, हरी बाबू तिवारी, सुनील चौधरी , श्रीधर चौधरी, आशु तिवारी, अवध नारायण तिवारी, ओम प्रकाश शुक्ला, अवधेश शुक्ला ब संस्था के प्रदेश अध्यक्ष दीपक तिवारी, प्रदेश महासचिव शेखर शुक्ला, उपाध्यक्ष अवनीश मिश्रा, कोषाध्यक्ष मनोज प्रजापति, संचालन मंत्री ब्रजेंद्र शुक्ला, नगर महामंत्री अशोक यादव, मीडिया प्रभारी बिष्णु राठौर, नितिन दीक्षित, सूर्य प्रकाश दिवाकर,संरक्षक, उदय प्रकाश मिश्रा, श्याम सुंदर चौरसिया, शिव अवतार शुक्ला, कुलदीप प्रजापति एवं सभी सदस्यगण ब वरिष्ठजन मौजुद रहे।

हिंदू मुस्लिम एकता का लहराया परचम, मंदिर के महंत सहित तमाम वरिष्ठ पत्रकारों को किया गया सम्मानित

रिपोर्ट – नितिन दीक्षित, भरथना। इटावा: जनपद में भरथना थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिधूना रोड पर स्थित हनुमान गढ़ी(छोला मंदिर) में आज मकर संक्रांति के पवन अवसर पर भरथना नगर के सम्मानित समाजसेवी नागरिक आविद खान के द्वारा एक सराहनीय कार्य किया गया। जो कि वास्तव में प्रशंशा करने योग्य है। समाजसेवी अविद्खान तथा उनके हमराहियों के द्वारा मंदिर में भोले बाबा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके उन्हे अंगवस्त्र भेंट किया गया तथा साथ ही पूजा अर्चना भी की गई। वही मंदिर के पुजारी तथा वरिष्ठ पत्रकारों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

समाजसेवी अविदखान ने बातचीत करने पर बताया है कि हमारा देश एक है हमारा धर्म एक है, फिर धर्म के नाम पर लड़ाई झगड़ा करने से क्या फायदा। हमारा निवेदन है देश के सभी हिंदू मुस्लिम भाइयों से कि धर्म के नाम पर आपसी मतभेद न करें। आपस में मिलजुलकर रहे तथा समाज में शांति व भाईचारा बनाए रखे।

इस दौरान वहा मौजूद सभी पत्रकारों तथा सभी लोगो के द्वारा भगवान से नगर में आपसी भाईचारे व शांति पूर्ण माहौल का आशीर्वाद मांगा गया है

इस कार्यक्रम के दौरान भरथना नगर के निवासी अंकित यादव, हर्ष यादव,अमन दुबे,रवि कुमार आदि नागरिक मौजूद रहे।

गरीबों व जरूरतमंदों को कंबल बांटकर विश्व प्रेस संगठन के जिलाध्यक्ष ने मनाया अपना जन्मदिन व मकर संक्रांति का त्यौहार 

रिपोर्ट – नितिन दीक्षित, भरथना। इटावा: जनपद में भरथना थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक पत्रकार ने अपना जन्मदिन कुछ इस अंदाज में मनाया कि लोगो ने जमकर तारीफ की तथा जन्मदिन की सप्रेम भेंट और बधाइयां भी दी। जन्मदिन के उपलक्ष में विश्व प्रेस संगठन के जिला अध्यक्ष तथा ग्लोबल टाइम्स 7 के जिला इटावा से ब्यूरो चीफ बृजेश पोरवाल ने अपने जन्मदिन और मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में गरीबों को कंबल वितरित किए। तथा वरिष्ठ पत्रकार साथियों को पटका पहनाकर और भगवत गीता भेंट कर उन्हें सम्मानित भी किया। कंबल लेने आए जरूरत मंद लोगों ने बताया कि ऐसे महान नेता व पत्रकार हमारे भरथना में हैं ऐसे हर नगर में होने चाहिए जो गरीबो असहाय लोगों के साथ हमेशा खड़े रहते हैं। साथ ही जरूरत पड़ने पर उनकी हर संभव मदद करने के लिए सदैव तत्पर रहते है। जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

इस दौरान सभी भरथना ब इटावा से आए हुए पत्रकार बंधु व विश्व प्रेस संगठन के बैनर तले सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। अपने जन्मदिन के उपलक्ष में विश्व प्रेस संगठन के जिला अध्यक्ष बृजेश कुमार पोरवाल ने बताया कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता व प्रदेश प्रभारी अनिल चौधरी जी का मैं आभार प्रकट करता हूं जो मुझे जन्मदिन की बधाई और प्यार दिया।

उक्त कार्यक्रम के दौरान विश्व प्रेस संगठन के प्रदेश प्रभारी अनिल चौधरी, इटावा एक्सप्रेस के मुख्य संपादक राजीव यादव, अतुल कुमार, राजेश पोरवाल अपना दल एस जिला महासचिव इटावा, सत्यवान गुप्ता उर्फ (राजा) पोरवाल,विष्णु राठौर, नितिन दीक्षित, लाल जी पोरवाल, आसाराम पोरवाल, प्रमोद गुप्ता, नंद किशोर शाक्य, विपिन कुमार शाक्य, पवन सिंह समेत अन्य कई वरिष्ठ पत्रकार व नगर के सम्मानित नागरिक मौजूद रहे।

गुड व्यवसाई के खिचड़ी उत्सव में शामिल होने पहुंचे दूर-दूर के संत

फोटो:खिचड़ी उत्सव में जुटी संतों की भीड़

जसवंतनगर (इटावा)। पिछले एक दशक से संत-महात्माओं के साथ मकर संक्रांति पर खिचड़ी उत्सव मना रहे गुड़ व्यवसाई शीपू- दीपू गुप्ता के प्रतिष्ठान पर यहां हॉमगंज मंडी में रविवार को हजारों संत-महात्मा शामिल हुए।

संत महात्माओं की संख्या 1000 से ऊपर बताई गई है,जोकि आसपास के जिलों, यहां तक कि करीबी मध्यप्रदेश के भिंड इलाके तक के निवासी संत महात्मा थे। महात्माजन इटावा, आगरा, मैनपुरी, कन्नौज, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज फर्रुखाबाद और मथुरा ,वृंदावन जिलों से आकर रात से ही जुटने लगे थे। संत महात्माओं की संख्या देख लोग दंग रह गए। इनके द्वारा सवेरे से ही होम गंज मंडी में भजन, कीर्तन शंखनाद किया जाने लगा था।

संतों की अगवानी के लिए गुड व्यवसाई ने दूध, नाश्ता, चाय का प्रबंध किया था। दोपहर बाद कतार बंद बैठा कर इन सभी संतो को खिचड़ी, पापड़, दही, चटनी, गुड का प्रसाद परोसा गया। बाद में उन्हें वस्त्र के रूप में कंबल आदि प्रदान कर विदा किया गया। गुड व्यवसाई के पुत्र ऋषि दीप गुप्ता तथा आसपास के सारे दुकानदार भक्ति भाव से इस खिचड़ी उत्सव कार्यक्रम में जुटे देखे गए।

*वेदव्रत गुप्ता

प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी को किया सम्मानित 

फोटो – जिलाधिकारी को सम्मानित करते इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया पदाधिकारी

इटावा। इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन भारत द्वारा इटावा के जिलाधिकारी अवनीश राय को सम्मान पत्र देकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश सचिव रौली यादव के नेतृत्व में जिला संयोजक राम नरेश पोरवाल, जिला प्रभारी सर्वेन्द्र कुशवाहा के साथ 1 दर्जन से अधिक पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी इटावा अवनीश राय को बेहतरीन प्रशासनिक व्यवस्था निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से मैनपुरी लोकसभा चुनाव संपन्न कराने व शासन द्वारा की कार्य योजनाओं को जनपद में अपने कुशल निर्देशन में संपन्न कराने सहित कई बिंदुओं को लेकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राजीव यादव मंडल उपाध्यक्ष कानपुर मंडल, करुणा निधि ज़िला उपाध्यक्ष, विशाल सिंह भदौरिया ज़िला सचिव, अजय कुमार सदस्य ज़िला कार्यकारिणी, गोविंद पाल सदस्य ज़िला कार्यकारिणी, प्रेम किशोर सदस्य, समेत एक दर्जन से अधिक पदाधिकारी मौजूद रहे।

इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन भारत के प्रदेश अध्यक्ष सुघर सिंह पत्रकार ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुशील कुमार के निर्देश पर जनपदों में अच्छा कार्य करने वाले पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को पिछले 2 वर्षों से लगातार सम्मानित किया जा रहा है। जिले में लगभग 50 से अधिक से अधिकारियों को सम्मानित किया जा चुका है जिसमें जिला अधिकारी, एसएसपी, अपर पुलिस अधीक्षक, उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, थाना अध्यक्ष, समेत कई अधिकारी शामिल रहे । उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन अच्छा कार्य करने को लेकर प्रदेश भर में अधिकारियों को सम्मानित करता रहेगा।

*वेदव्रत गुप्ता

गुड व्यवसाई के खिचड़ी उत्सव में शामिल होने पहुंचे दूर-दूर के संत

फोटो:खिचड़ी उत्सव में जुटी संतों की भीड़

जसवंतनगर (इटावा)। पिछले एक दशक से संत-महात्माओं के साथ मकर संक्रांति पर खिचड़ी उत्सव मना रहे गुड़ व्यवसाई शीपू- दीपू गुप्ता के प्रतिष्ठान पर यहां हॉमगंज मंडी में रविवार को हजारों संत-महात्मा शामिल हुए।

संत महात्माओं की संख्या 1000 से ऊपर बताई गई है,जोकि आसपास के जिलों, यहां तक कि करीबी मध्यप्रदेश के भिंड इलाके तक के निवासी संत महात्मा थे। महात्माजन इटावा, आगरा, मैनपुरी, कन्नौज, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज फर्रुखाबाद और मथुरा ,वृंदावन जिलों से आकर रात से ही जुटने लगे थे। संत महात्माओं की संख्या देख लोग दंग रह गए। इनके द्वारा सवेरे से ही होम गंज मंडी में भजन, कीर्तन शंखनाद किया जाने लगा था।

संतों की अगवानी के लिए गुड व्यवसाई ने दूध, नाश्ता, चाय का प्रबंध किया था। दोपहर बाद कतार बंद बैठा कर इन सभी संतो को खिचड़ी, पापड़, दही, चटनी, गुड का प्रसाद परोसा गया। बाद में उन्हें वस्त्र के रूप में कंबल आदि प्रदान कर विदा किया गया। गुड व्यवसाई के पुत्र ऋषि दीप गुप्ता तथा आसपास के सारे दुकानदार भक्ति भाव से इस खिचड़ी उत्सव कार्यक्रम में जुटे देखे गए।

*वेदव्रत गुप्ता