Sunday , October 27 2024

Editor

वरिष्ठ रेजिडेंट परीक्षा का परिणाम हुआ जारी, इस लिंक पर क्लिक करके चेक करें रिजल्ट

कर्मचारी राज्य बीमा निगम चिकित्सा, कलबुर्गी ने वरिष्ठ रेजिडेंट परीक्षा का परिणाम  घोषित कर दिया है।इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस आधिकारिक लिंक esic.nic.inपर क्लिक करके भी ESIC Results 2023 का परिणाम (ESIC KulburagiResult 2023) देख सकते हैं। भर्ती की प्रक्रिया का पूरा विवरण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।

परीक्षा का नाम – ESIC Kulburagi Senior Resident Exam 2023
परीक्षा आयोजित होने की तिथि – 5 जनवरी 2023
रिजल्ट घोषित होने की तिथि – 13जनवरी, 2023

 अपना रिजल्ट कैसे चेक करें ?

  1. ESIC की आधिकारिक वेबसाइट esic.nic.inओपन करें।
  2. होम पेज पर दिए गए ESIC KulburagiResult 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  3. जो पेज खुला है उसमें अपना रोल नो. दर्ज करें और अपने रिजल्ट की जांच करें।
  4. ESIC KulburagiResult 2023 को डाउनलोड करें और भविष्य की आवश्यकता के लिए रिजल्ट की एक हार्ड कॉपी अपने पास संभल कर रखें.

B.Tech डिग्री धारकों के लिए यहाँ निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड  में नौकरी  पाने का एक शानदार अवसर निकला है। KRCL ने वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर (सिविल) के पदों  को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं।

 महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन करने की आखरी तारीख – 11 फरवरी 2023

 पदों काविवरण

पदों की कुल संख्या- 1

योग्यता 

वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर– सिविल में बी.टेक डिग्री पास हो और 5 साल का अनुभव हो।

 उम्र सीमा 

उम्मीदवारों की आयु सीमा 55वर्ष मान्य होगी

 चयन प्रक्रिया 

चयन प्रक्रिया उम्मीदवार का लिखित परीक्षा के आधार पर चयन होगा।

 आवेदन कैसे करें

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार KRCL की आधिकारिक वेबसाइट (konkanrailway.com) के माध्यम से11 फरवरी 2023तक आवेदन कर सकते हैं। इस सबंध में विस्तृत जानकारी के लिए आप ऊपर दिए गए आधिकारिक अधिसूचना को देखें।

आग बुझाने में महिला सहित एक पशु झुलसा

भरथना /इटावा। संदीप पाल।कस्बा के मोहल्ला गिहार नगर की मुन्नी देवी ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी कर जीवन यापन करती है, घर के सामने कुछ दूरी पर पेड़ के पास झोपड़ी बनाकर पड्डा ( भैस का बच्चा) बांध रखा था,बृहस्पतिवार की रात करीब 10 बजे झोपड़ी में आग लग गई, आग लगने की जानकारी होने पर झोपड़ी में खूंटे से बंधा पड्डा झुलस गया,उसे बचाने के लिए खूंटे से खोलने में उसके हाथ भी मामूली रूप से झुलस गए। पीड़िता ने आगे बताया कि बीती शाम को पड़ोस के एक व्यक्ति से झगड़ा हुआ था हालांकि वह झोपड़ी में आग लगने का कारण नही बता सकी।

घटना की सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया।

पुत्री से मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मां ने तीन महिलाओं सहित चार लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई 

भरथना/इटावा। संदीप पाल।कुंवरा गांव की पूनम पत्नी अरविंद कुमार ने पुलिस को तहरीर दी की शुक्रवार को परिवार के ही सर्वेश , रोशनी , नीलम ब ज्योति ने पुत्री लक्ष्मी के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी जिससे पुत्री के हांथ व शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई है।

पीड़िता के मुताबिक आरोपियों से घरेलू विवाद चल रहा है पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

गंगा देवी कश्यप की स्मृति में असहाय, जरूरतमंदो को सर्दी से बचाव के लिए कंबल वितरित किए 

भरथना/इटावा। संदीप पाल।सिरकौरा गांव में परिषदीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार कश्यप ने मां गंगा देवी कश्यप की स्मृति में असहाय, जरूरतमंदो को सर्दी से बचाव के लिए कंबल वितरित किए गए। इस दौरान पाैत्र इजी.प्रदीप्त कुमार कश्यप,इंजी. प्रभात कुमार कश्यप,प्रताप कुमार कश्यप आदि परिजनों के अलावा गीतम सिंह, अनिरुद्ध सिंह , विनोद कुमार यादव , प्रमोद कुमार अध्यापक , विश्वनाथ सिंह आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

देखिए आखिर कैसा रहेगा आज आपका दिन, जरुर देखें अपना राशिफल

मेष राशि : आपके लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टि से बहुत शुभ है। आज आपको व्यवसाय में लाभ होने के संयोग हैं। अगर आप अपनी घरेलू जिम्मेदारियों को अनदेखा करेंगे तो कुछ ऐसे लोग नाराज हो सकते हैं जो आपके साथ रहते हैं। अपनी खुशियों को दूसरों के साथ साझा करना आपकी सेहत को भी बेहतर करेगा।

वृषभ राशि : आपको आज अपनी वाणी पर संयम रखें। आज किसी नए कार्य का प्रारंभ न करें और क्रोध एवं आवेश में वृद्धि न आए इसका ध्यान रखें। आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से काफी वक़्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे। जरूरत से ज्यादा वक़्त व पैसा मनोरंजन पर खर्च न करें।

मिथुन राशि : परिवार में आवश्यक विषयों पर चर्चा होगी। माता का आरोग्य अच्छा रहेगा। धन संपत्ति-मान सम्मान के अधिकारी बनेंगे। जल्दबाजी में निवेश न करें। दिन के कार्यभार से कुछ थकान का अनुभव होगा, परंतु स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज आपका सबसे बड़ा सपना हकीकत में बदल सकता है।

कर्क राशि : व्यवसाय में बाधा उपस्थित होने की संभावना है। मानसिक दबाव के बावजूद आपकी सेहत अच्छी रहेगी। कार्यक्षेत्र के नज़रिए से आज का दिन आपका है। इसका भरपूर फायदा उठाएँ। आप पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप अपनी जमा-पूंजी पारम्परिक तौर पर निवेश करें।

सिंह राशि : आज आप शारीरिक एवं मानसिक रूप से भरपूर प्रतिकूलता का अनुभव करेंगे। मन में उत्साह का संचार होगा, जिस वजह से दिनभर का समय आनंदपूर्वक बीतेगा। आज उ’च पदाधिकारी खुश होंगे। बाहर जाना हो सकता है। सरकारी लाभ होगा। आज कोई महत्त्वपूर्ण योजना भी बना सकते हैं।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। लेन-देन में सावधानी बरतें। कानूनी मसले हल होंगे। किसी चिंता से मुक्ति मिलेगी। पत्नी एवं पुत्र की तरफ से लाभदायी समाचार मिलेंगे। मित्रों से हुई मुलाकात से आनंद मिलेगा। किसी आत्मीय व्यक्ति से भेंट हो सकती है। परिवार के सदस्यों की मदद रहेगी।

तुला राशि : आज स्वजनों और स्नेहीजनों के साथ मतभेद खड़े होंगे, परिणामस्वरूप घर में विरोध का वातावरण उपस्थित होगा। आज के कार्य अधूरे रह सकते हैं। किसी कारणवश व्यय भी अधिक होगा। यदि पुरानी बातों को कुरेद कर नोक-झोंक करेंगे तो परिणाम अच्छे नहीं मिलेंगे। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी।

वृश्चिक राशि : आज व्यापार अच्छा चलेगा। विवाद समाप्त होने से शांति एवं सुख बढ़ेगा। परोपकारी स्वभाव होने से दूसरों की मदद कर पाएंगे। कामकाज की जिज्ञासा बढ़ेगी। सुखवृद्धि एवं पारिवारिक उन्नति होगी। परिवार में क्लेश, मनमुटाव हो सकता है। आज आप अपने जीवनसाथी को विशेष खुशी देने की कोशिश करेंगे।

धनु राशि : आज आपको अच्छे समाचार मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ की संभावनाएं हैं। आज आपका पारिवारिक वातावरण आनंद व उल्लास से लबालब भरा रहेगा। तन में चेतना एवं स्फूर्ति का संचार होगा। उनसे मिली भेट व सौगात पाकर आप आनंदित होंगे। यात्रा-पर्यटन के योग हैं।

मकर राशि : आज आलस्य को त्यागकर कार्यों को समय पर करने से सफलता प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। सोच-समझकर व्यय करें। कार्य एवं व्यवसाय के क्षेत्र में बाधाओं से मन अशांत रहेगा। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। दफ्तर में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

कुम्भ राशि : आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ है। आपका आज का दिन आनंद व उल्लास से भरा हुआ होगा व शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा होगा। आज के कार्य अधूरे रह सकते हैं। किसी कारणवश व्यय भी अधिक होगा। आज किए गए हर कार्य में सफलता मिलेगी। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा।

मीन राशि : आज किसी धार्मिक स्थल पर जाने का सुनहरा अवसर है। रचनात्मक कार्य में मन लगेगा। शत्रु से सतर्क रहें। कर्मनिष्ठ होकर हाथ पर रखे काम को पूर्ण करने का प्रयास करेंगे। आपका व्यवहार आज न्यायानुकूल रहेगा। विवाहिताओं को आज मायके से भी लाभ हो सकता है व अच्छे समाचार मिल सकते हैं।

वृद्धाश्रम मे एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने बुजुर्गों को फल-मिष्ठान भेंट किए

भरथना/इटावा। संदीप पाल।कस्बा के मोहल्ला गिरधारीपुरा में संचालित वृद्धाश्रम में शुक्रवार को एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने सपत्नीक पहुँचकर बुजुर्गों को फल-मिष्ठान भेंट किए, साथ ही बीती एक जनवरी को नववर्ष के उपलक्ष्य में वृद्धाश्रम में आने पर कुछ संवासियो द्वारा उनसे ढ़ोलक की मांग रखी थी,जिसे याद रखते हुए उन्होंने बुजुर्ग संवासियो के लिए दो ढ़ोलक भी भेंट की गई और सभी से स्वस्थ्य रहने की कामना की।

इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी विवेक जावला,कोतवाल विद्यासागर,एसएसआई जय सिंह, कस्बा चौकी इंचार्ज मलोक चंद्र आदि पुलिस कर्मियों के अलावा वृद्धाश्रम के ऋषि त्रिपाठी आदि कर्मी मौजूद रहे।

बताते चले इटावा एसएसपी जयप्रकाश सिंह का बीते दिन बृहस्पतिवार को जनपद से तबादला हो गया है।

शरीर की नमी को बरक़रार रखने वाले माॅइश्चराइजर के इन बेसिक रूल्स के बारे में जरुर जाने

शरीर की नमी को समझने के लिए हाइड्रा म्यूटी न्यूट्रिशन समझना जरूरी है । अपनी स्किन के मुताबिक बढ़िया मॉइश्चराइजर मिलना जैसे अपने पैरों के मुताबिक एक जोड़ी ऐसे खूबसूरत फूटस मिलना है.

 

इस मौसम में खास तौर पर स्किन से नमी की कमी प्राकृतिक है। जिस तरह अपनी बॉडी को अंदर से हाइड्रेटेड रखने के लिए ढेर सारा पानी पीते रहना जरूरी है, वैसे ही टॉपिकल प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से अपनी स्किन को बाहर से हाइड्रेट करना भी उतना ही जरूरी है।

ड्राई स्किन को अतिरिक्त स्पेशल केयर की जरूरत पड़ती है क्योंकि इस तरह की स्किन प्राकृतिक तौर पर तेल का निर्माण नहीं करती है। यही वजह है कि ड्राई स्किन पर समय से पहेल उम्र के असर और झुर्रियां दिखनी शुरू हो जाती हैं।

जब माॅइश्चराइजर के बेसिक रूल्स की बात हो रही है तो सबसे पहले नबंर आता है उसके चुनाव का। आजकल मार्केट में कई वैरायटी के माॅइश्चराइजर उपलब्ध है। ऐसे में आपको माॅइश्चराइजर का चयन करते समय अपनी स्किन का खास ख्याल रखना चाहिए।

वहीं अक्सर देखने में आता है कि महिलाएं गर्मियों में जिस माॅइश्चराइजर का प्रयोग कर रही थीं, उसी माॅइश्चराइजर को वे सर्दियों में भी इस्तेमाल करती है। लेकिन आपका यह तरीका गलत है, सर्दियो में ठंडी हवाएं आपकी त्वचा की प्राकृतिक नमी छीन लेती हैं, इसलिए इस मौसम में आपको हैवी माॅइश्चराइजर की आवश्यकता होगी।

पलकें लंबी और घनी बनाना चाहते हैं तो आजमाएं ये देसी घरेलु नुस्खा

आँखों की सुन्दरता से आपकी खूबसूरती में चार चाँद लगते है। आँखों की खूबसूरती पलकों पर निर्भर करती है। घनी और लम्बी पलको की वजह से आपकी आँखे सुंदर, आकर्षक और चमकदार नजर आती है। लेकिन बहुत से लोगो की पलको की ग्रोथ कम होती है।

लड़कियों की आंखें देखने में तभी खूबसूरत लगती हैं जब उनकी पलकें लंबी और घनी हों। घनी पलकें और भौं, आंखों की सुंदरता में चार चांद लगा देते है। लेकिन कई लोगों की ऊपरी और निचली पलकें बहुत हल्‍की होती है जिससे आंखों में कोरापन लगता है।

बाजार में ऐसी कोई चीज़ अभी तक उपलब्‍ध नहीं है जो आपकी पलकों को घना बना सके। अगर आप अपनी पतली और कम घनी पलकों से परेशान हैं तो यहां नीचे दिये हुए उपायों को जरुर आजमाएं।

1.पलकोें पर रोजाना आरंडी का तेल अवश्य लगाएं। इससे धीरे-धीरे पलकें घनी होनी शुरू हो जाएगी।
2. पलके हल्की हैं तो आप इन पर वैसलीन लगाएं। इससे पलकों की नमी बनी रहेगी। इसके बाद मस्कारा लगाएं।
3. नारियल का तेल बालों को झड़ने से रोकता है। हर रोज पलकों पर नारियल का तेल लगाएं। इससे बाल मजबूत बनेगें।
4. जैतून का तेल भौहों पर लगाने का फायदे मिलेगा।

सांसद डॉ राम शंकर कठेरिया ने जन सुनवाई व कंबल वितरण किए

भरथना /इटावा।संदीप पाल। सांसद डॉ राम शंकर कठेरिया ने फरियादियों की समस्याएं सुनकर जल्द समाधान का आश्वासन दिया,साथ ही क्षेत्र के गरीब,असहाय जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए।

तहसील सभागार में शुक्रवार को आयोजित जन सुनवाई व कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान कस्बा के मोहल्ला कल्याण नगर की कृष्णा देवी व ऊमरसेन्डा गांव की गंगा देवी ने परिवार के सदस्य की अलग अलग दुर्घटनाओं में मौत के बाद कृषक दुर्घटना बीमा की राशि दिलाए जाने को प्रार्थना पत्र दिया।ग्राम बुआपुर दीनारपुर के लोगों ने राशन डीलर का पुनः चुनाव कराने को मांग पत्र दिया इसके अलावा राशन वितरण,दिव्यांग,विधवा, मनरेगा जॉब कार्ड,किसान दुर्घटना बीमा, पेंशन,किसान सम्मान निधि,आयुष्मान कार्ड,बिजली,पेयजल,प्रधानमंत्री आवास के संबंध में अन्य फरियादियों द्वारा प्रार्थना पत्र दिए गए।

सांसद श्रीकठेरिया ने शिकायतों के जल्द निस्तारण के लिए संबंधित विभाग व उनके अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।बाद में सांसद ने पात्र गरीब,असहाय जरूरतमंद लोगों को सर्दी से बचाव के लिए कंबल वितरित किए गए।

इस दौरान एसडीएम कुमार सत्यमजीत,पुलिस क्षेत्राधिकारी विवेक जावला आदि प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के अलावा सांसद प्रतिनिधि श्रीभगवान पोरवाल, मंडल अध्यक्ष अनूप जाटव,प्रभाकर गुप्ता आदि पार्टी नेता व कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।