Sunday , October 27 2024

Editor

10 किशमिश के दानों को रोज़ सुबह खाने से मिलते हैं ये लाभ

अगर आप भी रोज नट्स और किशमिश खाते हैं, तो अच्छी बात है। अगर आप रोजाना सिर्फ 10 किशमिश के दानों को रात में भिगोकर सुबह खाएं, तो इससे कई तरह के रोगों और बीमारियों से बचाव होगा। साथ ही सेहत भी बेहतर होगी। एक नजर इसके फायदों पर:

 

आजकल कब्ज की समस्या एक आम समस्या बन गई है ज्यादातर लोग कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसे में रोजाना भीगी हुई किशमिश खाने से कब्ज में राहत मिलती है।

आपने आज तक किसमिश को ड्राई फ्रूट की तरह खाया होगा। लेकिन क्या आपको पता है कि अंगूर को सुखाकर बनाई जाने वाली किशमिश को भिगोकर खाने से स्वास्थ्य अनगिनत फायदे मिलते हैं। अगर नहीं तो चलिए आज हम आपको इसके कुछ बेहतरीन फायदे के बारे में बताते है।

मुलायम सी दिखने वाली किसमिश हड्डियों को मजबूत बनाने में काम आती है। ऐसे में अगर आप जोड़ों के दर्द या घुटनों के दर्द से परेशान रहते हैं तो आपको किशमिश के पानी का सेवन करना चाहिए।

शारीरिक थकान और मानसिक थकान को करना हैं दूर तो आजमाएं ये उपाए

थकान मुख्य रूप से दो प्रकार की होती है शारीरिक थकान और मानसिक थकान। आज कल कि व्यस्त जिन्दगी में लोगो को आराम करने का समय कम मिलता हैं देर रात तक काम करने से नीद पूरी न होना जिसके कारण थकान महसूस होने लगती हैं.

 

दोपहर के ढाई बज चुके थे, लेकिन पल्लव ने अभी तक लंच नहीं किया था. उसे थकावट लग रही थी, इसलिए उसने एक कप कॉफी पी व सैंडविच खा लिया. वह दंग था कि इतनी जल्दी थक क्यों जाता है.

स्नायु रोगों में विटामिन बी की जरूरी किरदार होती है. इसकी कमी से याददाश्त में कमी, चलने-फिरने में संतुलन गड़बड़ाना, हाथ-पैरों में सनसनाहट व नसों की बीमारी पैरिफर्ल न्यूरोपैथी व सबएक्यूट कंबाइंड डिजनरेशन कॉर्ड भी हो सकती है.

आजकल ज्यादातर लोग देर रात तक टीवी या सोशल साइट्स पर चिपके रहते हैं, इससे उनकी नींद पूरी नहीं होती व हड़बड़ी में प्रातः काल उठकर वे बिना नाश्ता किए कार्यालय चले जाते हैं.

यहाँ जानिए आखिर क्या हैं अप्लास्टिक एनीमिया और जाने इसके लक्ष्ण

अप्लास्टिक एनीमिया एक दुर्लभ और गंभीर स्थिति है, जो किसी भी उम्र में हो सकती है। इस अवस्था में आपका बोन मैरो नए ब्लड सेल्स का निर्माण नहीं कर पाता है। इसे मायेलोडिस्प्लास्टिक सिंड्रोम भी कहा जाता है।

 

इससे पीड़ित व्यक्ति को थकान अधिक महसूस होती है, संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है और अनियंत्रित रक्तस्राव होता है। अप्लास्टिक एनीमिया खून की कमी से जुड़ी बीमारी है जिसमें शरीर में रक्त कोशिकाओं का निर्माण कम हो जाता है।

अप्लास्टिक एनीमिया के कारण-  अप्लास्टिक एनीमिया रोग हड्डियों में मौजूद बोन मैरो के अंदर पाई जाने वाली स्टेम सेल को नुकसान पहुंचने की वजह से होता है।
-कीमोथेरेपी।
-कुछ खास दवाओं का अधिक उपयोग
-ऑटोइम्यून संबंधी समस्या
-वायरल इन्फेक्शन
-प्रेगनेंसी
-बेंजीन जैसे रसायनों की वजह से
-नॉनवायरल हेपेटाइटिस

अप्लास्टिक एनीमिया के लक्षण-
-सांस संबंधी समस्या
-थकान
-सिर चकराना
-सरदर्द
-बुखार
-छाती में दर्द

कैसे की जाती है अप्लास्टिक एनीमिया रोग की जांच – अप्लास्टिक एनीमिया का पता लगाने के लिए CBC यानी कम्प्लीट ब्लड काउंट के टेस्ट का विकल्प चुना जाता है। इसके अलावा बोन मैरो बायोप्सी भी अप्लास्टिक एनीमिया का पता लगाने का एक खास तरीका है।

 

 

दांतों में कैविटी लगने के पीछे हो सकती हैं आपकी ये गलतियाँ

शरीर को स्वस्थ रखने और सुंदर दिखाने के लिए लोग जितनी मेहनत करते हैं, कई बार उतनी ही लापरवाही दांतों की देखभाल करने में दिखा देते हैं! बदलते लाइफस्टाइल का जितना असर हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ता है.

दांतों में कैविटी का मुख्य कारण खाने की चीजों का जमना व बैक्टीरिया का पनपना होता है! इसके लक्षणों की बात की जाए तो अगर दांतों में दर्द महसूस हो रहा है या काले धब्बे दिखाई दे रहे हैं तो ये कैविटी हो सकती है! इससे बचने के लिए डेंटल एक्सपर्ट्स खाना खाने के बाद कुल्ला करने की सलाह देते हैं!इसका मुख्य कारण गलत तरीके से ब्रश करना और खाना खाते समय गलत तरीके से चबाना है!

दांतों की अच्छी हेल्थ के लिए क्या करें?
1) मुलायम ब्रश का इस्तेमाल करें और दांतों को रगड़े नहीं!
2) अच्छे टंग-क्लीनर से जीभ की ठीक से सफाई करें ताकि उसके ऊपर बैक्टीरिया न पनप सकें और मुंह से बदबू न आए!
3) अधिक मात्रा में मीठी या शुगर युक्त चीजें खाने से बचें!
4) पर्याप्त मात्रा में फलों का सेवन करें!
5) खूब सारा पानी पीएं!
6) दांतों में किसी भी तरह की दिक्कत महसूस होने पर डॉक्टर से संपर्क जरूर करें!

सेवाश्रम संगठन नेकी की दीवार कार्यक्रम में जरूरतमंदों को अंग वस्त्र दिए

भरथना/इटावा।संदीप पाल।                         सेवाश्रम संगठन भरथना द्वारा चलाए जा रहे नेकी की दीवार कार्यक्रम के अंतर्गत मिडिल स्कूल रामलीला मैदान में 6 दिन शुक्रवार को समापन समारोह पालिका अध्यक्ष हाकिम सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर समापन समारोह के मुख्य अतिथि सेवाश्रम प्रमुख अमित त्रिपाठी एडवोकेट ने कहा कि संगठन हमेशा गरीब तब के लोगों की निस्वार्थ सेवा करता है मनुष्य को अपने परिवार के अतिरिक्त समाज की भी निस्वार्थ भावना से सेवा करनी चाहिए इससे हमारे देशवासियों में भाईचारा की भावना बढ़ेगी चेयरमैन हाकम सिंह ने कहा की समाज में सेवाश्रम संगठन द्वारा चलाए जा रहे अभियान में सभी नागरिकों को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए यह संगठन सेवा भाव में एक अग्रणी संस्था है

कार्यकम संयोजक व संगठन के जिला महामंत्री राजेश यादव ने बताया कि संगठन हमेशा ही निस्वार्थ सेवा कर नगर में गरीबों व असहाय लोगों की सहायता के लिए कृत संकल्पित है।

बैठक में प्रमुख रूप से संगठन के पदाधिकारी आदि सहित सैकड़ों नागरिक उपस्थित थे कड़ाके की ठंड से जरूरतमंदो को बचाए रखने के लिए सेवाश्रम संगठन द्वारा एक जनवरी से शुरू यह कार्यक्रम एक सप्ताह तक चले कार्यक्रम समापन के दौरान समाजसेवी शैलेंद्र कुमार,अवधेश यादव, राजेश सविता, अवधेश सविता, चंद्रशेखर सविता, उदय नारायन सविता, बृजेश कौशल, प्रदीप कुमार, रजनीश यादव, राजेश पोरवाल, दीपक त्रिपाठी, मुकेश तिवारी, राजा पोरवाल, सुरेश कुमार, सत्येंद्र कुमार, ऋषि पोरवाल, राजू टेंट वाले, आदि मौजूद रहें।समारोह का सफल संचालन समाजसेवी दीपक यादव ने किया ।

एसडीएम कुमार सत्यमजीत ने कान्हा गोशाला का निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिए

भरथना/इटावा।संदीप पाल।                             कस्बा के मोहल्ला गिहार नगर में स्थित कान्हा गोशाला का शुक्रवार को एसडीएम कुमार सत्यमजीत ने मौका मुआयना कर गोशाला में मौजूद गोवंशो को

सर्दी से बचाव के लिए तिरपाल-पन्नी आदि का इंतजाम व साफ सफाई बनाएं रखने के निर्देश दिए।

गोशाला प्रभारी मोहित यादव ने बताया कि गोशाला में लगभग 163 गोवंश मौजूद है।गोवंशो के लिए भूसा व हरा चारा की भंडारण पर्याप्त है।

निरीक्षण के दौरान सभासद प्रतिनिधि दलवीर सिंह फौजी,पालिकाकर्मी अरविंद रावत आदि मौजूद रहे।

बाइक की टक्कर से साइकिल सवार घायल हुआ

भरथना/इटावा।बाइक की टक्कर से साइकिल सवार घायल हुआ,बाइक के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला किया गया।

नगला पतू (सैफ़ी) गांव की ममता देवी पत्नी बिनोद सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है कि बीती चार जनवरी को बुटहर संपर्क मार्ग पर पुत्र अमित कुमार साइकिल से जा रहा था, उसी दौरान बाइक के अज्ञात चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। घटना में पुत्र को चोटें आ गई व साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई।पुलिस द्वारा बाइक के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

यहाँ जानिए आखिर कैसा रहेगा आज आपका दिन, देखें राशिफल

मेष: आज आपकी राशि से एकादश चंद्रमा मनोरथ सिद्धिकारक है। आपको अपने प्रियजनों और परिजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। मित्रों की तरफ से कुछ परेशानी हो सकती है, सावधान रहें।

वृष:पंचम भाव में चंद्रमा होने से अकस्मात बड़ी मात्रा में आर्थिक लाभ होने का योग बना रहेगा। आपको प्रियजनों का वांछित सुख एवं सहयोग मिलेगा। खान-पान में विशेष सावधानी बरतें।

मिथुन: प्रेम जीवन के लिहाज से भी आज का दिन बढ़िया रहेगा। शादीशुदा जातकों के गृहस्थ जीवन में तनाव की रेखा देखी जा सकती है।काम में आपको सराहना मिलेगी।

कर्क: परिवार के लोगों में प्रेम देखने को मिलेगा। घर में शानदार वक्त बिताएंगे। व्यापार के सिलसिले में कुछ दिक्कतें हो सकती हैं।गुस्से से बचकर रहें।

सिंह: दशम का चंद्रमा आपके प्रियजनों और रिश्तेदारों में किसी को शारीरिक कष्ट होने की सूचना दे रहा है। सायंकाल से लेकर देर रात्रि तक पारिवारिक जनों के साथ यात्रा का सुख प्राप्त होगा। शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी।

कन्या: जीवनसाथी को लाभ भी होगा। आपको भी व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। नौकरी के लिहाज से समय अच्छा है। आप की पदोन्नति के योग बन रहे हैं। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा।

तुला: काम के सिलसिले में आपको अधिक मेहनत करनी होगी। ट्रांसफर के योग बनेंगे। घर वालों का साथ आपके काम में आप को आगे बढ़ाने में मदद देगा।

वृश्चिक:  काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को तनाव का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य मजबूत होने से आपकी शक्ति बढ़ेगी और परिवार के लोगों का सहयोग बढ़ेगा।

धनु: आज आपको संतान पक्ष की चिंता रहेगी। संतान को शारीरिक कष्ट होने से आप परेशान रहेंगे। ट्रासंफर होने का प्रसंग प्रबल होकर स्थापित होगा। कार्यालय में भी आपके अनुकूल वातावरण बनेगा।

मकर:  अकारण शत्रु उत्पत्ति, निर्मूल विवाद से आप परेशान रहेंगे। सायंकाल के समय सम्पत्ति से लाभ और पत्नी से उत्तम सहयोग मिलने के कारण संतुष्टि रहेगी।

कुंभ: आज आपको व्यवसाय में निरंतर लाभ होने की संभावना बनी रहेगी और व्यवसाय के साझेदारों से परेशानी होने की संभावना बनी रहेगी। विवाह शादी में जाने का अवसर मिल सकता है।

मीन: परिवार में सुख शांति और प्रेम बना रहेगा। प्रेम जीवन के लिए आज का दिनमान कमजोर है। गृहस्थ जीवन बिता रहे लोगों को आज जीवन साथी से कोई नई बात बोलने को मिल सकती है जो उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण होगी।

समाजसेवी ब्रह्मशंकर की धर्मपत्नी का स्वर्गवास

फोटो -फाइल फोटो स्वर्गीया पदमा देवी

जसवंतनगर(इटावा)। नगर के समाजसेवी ब्रह्म शंकर गुप्ता की धर्मपत्नी और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र कुमार गुप्ता की माता श्री श्रीमती पदमा देवी का शुक्रवार शाम लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह धर्म परायण और विदुषी महिला थी ।उनके नाम से नगर में एक स्कूल भी चल रहा है। सूत्रों ने बताया है कि उनकी अंतिम यात्रा शनिवार 7 जनवरी 2023 को प्रातः 10 बजे कटरा पुख्ता से शांतिवन कोठी कैस्त्त के लिए आरंभ होगी। उनके निधन पर नगर के सभी वर्गों ने गहरा दुख व्यक्त किया है और स्वर्गीय आत्मा की शांति की कामना की है।

*वेदव्रत गुप्ता*

कस्टमर केयर से बात करना युवक को पड़ा महंगा

अजीतमल।किसी बात की जानकारी के लिए कस्टमर केयर का नंबर डायल करना युवक को उस समय भारी पड़ गया जब कस्टमर केयर अधिकारी के मांगने पर उसने ओटीपी दे दिया और उसका खाता खाली हो गया पुलिस ने प्रार्थना पत्र के आधार पर कार्रवाई शुरू की

अजीतमल कोतवाली के अंतर्गत अमावता निवासी अभय सिंह पुत्र मनोज कुमार राठौर ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया शुक्रवार की शाम एयरटेल के कस्टमर केयर अधिकारी से बात कर रहा था तभी उसके द्वारा मोबाइल पर आया ओटीपी पूछा गया ,ओटीपी बताने पर उसके खाते से तीन बार में ₹20000 कट गए पुलिस ने प्रार्थना पत्र के आधार पर कार्रवाई शुरू कर पीड़ित को मदद करने का भरोसा दिलाया।