Sunday , October 27 2024

Editor

इन चार राशियों के लिए आज का दिन लाया हैं खुशखबरी, देखें राशिफल

मेष: आज आपकी राशि से एकादश चंद्रमा मनोरथ सिद्धिकारक है। आपको अपने प्रियजनों और परिजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। मित्रों की तरफ से कुछ परेशानी हो सकती है, सावधान रहें।

 

वृष:पंचम भाव में चंद्रमा होने से अकस्मात बड़ी मात्रा में आर्थिक लाभ होने का योग बना रहेगा। आपको प्रियजनों का वांछित सुख एवं सहयोग मिलेगा। खान-पान में विशेष सावधानी बरतें।

मिथुन: प्रेम जीवन के लिहाज से भी आज का दिन बढ़िया रहेगा। शादीशुदा जातकों के गृहस्थ जीवन में तनाव की रेखा देखी जा सकती है।काम में आपको सराहना मिलेगी।

कर्क: परिवार के लोगों में प्रेम देखने को मिलेगा। घर में शानदार वक्त बिताएंगे। व्यापार के सिलसिले में कुछ दिक्कतें हो सकती हैं।गुस्से से बचकर रहें।

सिंह: दशम का चंद्रमा आपके प्रियजनों और रिश्तेदारों में किसी को शारीरिक कष्ट होने की सूचना दे रहा है। सायंकाल से लेकर देर रात्रि तक पारिवारिक जनों के साथ यात्रा का सुख प्राप्त होगा। शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी।

कन्या: जीवनसाथी को लाभ भी होगा। आपको भी व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। नौकरी के लिहाज से समय अच्छा है। आप की पदोन्नति के योग बन रहे हैं। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा।

तुला: काम के सिलसिले में आपको अधिक मेहनत करनी होगी। ट्रांसफर के योग बनेंगे। घर वालों का साथ आपके काम में आप को आगे बढ़ाने में मदद देगा।

वृश्चिक:  काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को तनाव का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य मजबूत होने से आपकी शक्ति बढ़ेगी और परिवार के लोगों का सहयोग बढ़ेगा।

धनु: आज आपको संतान पक्ष की चिंता रहेगी। संतान को शारीरिक कष्ट होने से आप परेशान रहेंगे। ट्रासंफर होने का प्रसंग प्रबल होकर स्थापित होगा। कार्यालय में भी आपके अनुकूल वातावरण बनेगा।

मकर:  अकारण शत्रु उत्पत्ति, निर्मूल विवाद से आप परेशान रहेंगे। सायंकाल के समय सम्पत्ति से लाभ और पत्नी से उत्तम सहयोग मिलने के कारण संतुष्टि रहेगी।

कुंभ: आज आपको व्यवसाय में निरंतर लाभ होने की संभावना बनी रहेगी और व्यवसाय के साझेदारों से परेशानी होने की संभावना बनी रहेगी। विवाह शादी में जाने का अवसर मिल सकता है।

मीन: परिवार में सुख शांति और प्रेम बना रहेगा। प्रेम जीवन के लिए आज का दिनमान कमजोर है। गृहस्थ जीवन बिता रहे लोगों को आज जीवन साथी से कोई नई बात बोलने को मिल सकती है जो उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण होगी।

मोदी-योगी सरकारें किसान और जनविरोधी नीतियों पर चल रही है- मुकुट सिंह

भरथना/इटावा।संदीप पाल।                       किसान सभा देश का सबसे पुराना बडा किसान संगठन है, जो गांव से लेकर केन्द्र तक संगठित है, जिसकी सदस्यता डेढ करोड है, जो 26 राज्यों में फैला हुआ है। जिसने अंग्रेजी साम्रज्यवाद और जमीदारी प्रथा के खात्मे के लिए फैसलाकुन लडाई लडी, किसान सभा पूंजीपति परस्त नीतियों के खिलाफ , जनपरस्त नीतियों को लाने की हिमायती है जो बढते कृषि संकट, बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार और नफरती राजनीति पर लगाम लगाये।

यह बात किसान सभा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय संयुक्त सचिव मुकुट सिंह ने ऊमरसेन्डा और नगला भोज गांव की आयोजित किसान पंचायत में कही और सभी को नववर्ष की शुभकामनायें दी।

उन्होंने आगे कहा कि मोदी-योगी सरकारें किसान और जनविरोधी नीतियों पर चल रही है, खेती किसानी घाटे का सौदा हो गई है, महंगाई बेरोजगारी, भूख तेजी से बढ रही है। सरकार किए गये लिखित वादों से मुकर गई है। संयुक्त किसान मोर्चा के एतिहासिक आंदेालन के समक्ष लिए गये लिखित वादों एमएसपी की गारंटी, बिजली बिल वापसी आदि के साथ ही पूर्व में किए गये कर्जा मुक्ति, फसल बीमा, किसान पेंशन 2022 तक आमदनी दोगुनी करने-सभी वेघरों को पक्का घर आदि से पीछे हट गई है।

उन्होंने आगे कहा कि उ0प्र0 के हालात बहुत खराब हैं, महिलाओ, दलितो पर दमन चरम पर है, फसलों को आवारा पशु बर्बाद कर रहे है, खाद, बीज, सिंचाई बिजली की किल्लत है, भ्रष्टाचार का चहुंओर बोलबाला है, नौकरशाही बेलगाम है। एकजुट होकर संयुक्त संघर्षों को और तेज करने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा ने 26 जनवरी को देशभर में ट्रैक्टर रैलियों और जींद (हरियाणा) में किसान महापंचायत करने का एलान किया है। जिसमें संसद चलो की तारीख का एलान किया जायेंगा।

किसान सभा, खेत मजदूर यूनियन और मजदूरो के संगठन  की आगामी 5 अप्रैल को दिल्ली में संयुक्त रैली होगी।

किसान सभा इटावा के कोषाध्यक्ष  अनिल दीक्षित ने देते हुए बताया कि सरकार किसानों से किये गये वायदो से मुकर रही है आज एक बार फिर हमें सरकार की वायदा खिलाफी के विरोध में संघर्ष तेज करने होंगे।

सभा की अध्यक्षता का राम प्रकाश गुप्ता ने की। शिवराम सिंह,दुर्गविजय सिंह शाक्य, रामप्रकाश यादव राम कृष्ण मास्टर,इतवारीलाल व सुरेश सिह यादव  आदि किसान नेता मौजूद रहे।

*जैन समाज ने प्रतिष्ठानों पर भाजपा के विरोध में लगाये पोस्टर*

ब्यूरो अंकित कुमार।                                    करहल। कस्बा करहल में दो सैकड़ा से अधिक दुकानों पर पोस्टर लगाकर जैन समाज ने विरोध जताया। पोस्टर में लिखा है भाजपा सरकार में सम्मेद शिखरजी को पर्यटक स्थल घोषित किये जाने का सकल दिगंबर जैन समाज भारत बीजेपी सरकार के इस फैसले का विरोध करती है। जो ईश्वर का घर छीनेगा हम उसका घर छीनेगे जो सम्मेद शिखरजी छिनेगा हम उसकी कुर्सी छीनेगे। कुछ इस प्रकार के पोस्टर कस्बा करहल में चर्चा का विषय बने हुए हैं। संपूर्ण जैन समाज भारतीय जनता पार्टी के इस फैसले से बहुत नाराज हैं। हाल ही में होने वाले उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।

कॉपी व्यापारी संजीव कुमार जैन ने कहा जैन धर्म का मुकुट कहे या प्राण श्री सम्मेद शिखरजी में बदलाव मंजूर नही। श्री सम्मेद शिखरजी को पर्यटक स्थल बनाने का पुरजोर विरोध करते हैं।

किराना व्यापारी विशाल जैन ने कहा सम्मेद शिखरजी जैन समाज का वह तीर्थ क्षेत्र है जहां से 24 में से 20 तीर्थंकरों ने तप करके मोक्ष प्राप्त किया था। भाजपा सरकार पूरी तरह से मनमानी पर उतर आई है।

*झारखंड की सबसे ऊंची पहाड़ी है पारसनाथ*

पारसनाथ झारखंड की सबसे ऊंची पहाड़ी है जो वन क्षेत्र से घिरी हुई है पहाड़ी की तलहटी में दर्जनों जैन मंदिर है 2 अगस्त 2019 को झारखंड सरकार की सिफारिश के बाद केंद्रीय वन मंत्रालय ने पारसनाथ के एक हिस्से को वन्य जीव अभ्यारण और पर्यावरण संवेदनशील क्षेत्र के रूप में अधिसूचित किया है जैन समाज का कहना है कि क्षेत्र में ईकोटूरिज्म और अन्य गैर धार्मिक गतिविधियों की अनुमति देना गलत है। सकल दिगंबर जैन समाज भारत भाजपा सरकार के इस फैसले का विरोध करता है।

नव वर्ष के उपलक्ष्य में डेरी संचालक के द्वारा बांटी गई मिठाई व बाल्टियां 

भरथना: कस्बे के अंतर्गत ग्राम पंचायत पाली खुर्द में सहज डेयरी के रजिस्टर्ड किसानों को नव वर्ष के उपलक्ष में बोनस के रूप में मिठाई व बाल्टिया वितरित की गई। ग्राम पाली खुर्द के सहज डेयरी संचालक दिनेश बाबू उर्फ लालू यादव के द्वारा डेरी में रजिस्टर्ड लगभग आधा सैकड़ा किसानों को नव वर्ष के उपलक्ष्य में बोनस के रूप में मिठाईयां व बाल्टी देकर नववर्ष की शुभकामनाएं दी गई।

डेरी में रजिस्टर्ड किसान बोनस प्राप्त करते हुए काफी खुश दिखाई दिए बोनस प्राप्त करने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल रहे। साथ ही किसानों कहना था कि सहज डेरी हमारे गांव में पिछले लगभग 16 वर्षों से संचालित है तथा प्रति वर्ष नव वर्ष के उपलक्ष्य में हमें बोनस के तौर पर बाल्टी व मिठाइयों दी जाती हैं। बोनस प्राप्त करने के पश्चात महिलाओं के चेहरे पर एक अलग ही खुशी दिखाई दे रही थी।

बोनस वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ डेरी संचालक दिनेश बाबू उर्फ लालू यादव, सुपरवाइजर शिवप्रताप, एरिया मैनेजर राजेश सेंगर के द्वारा किया गया। वही मनोज कुमार, दिनेश,विनय के सहयोग से बोनस का वितरण किया गया। साथ ही बोनस प्राप्त करने वाले रजिस्टर्ड किसानों में रुपेश, कल्लू, रामू, विजय सिंह, अरविंद, शनि, प्रशांत, राज नारायण, सोनू, बलराम सिंह, अशोक कुमार, मन्नीलाल, सुरेश आदि रजिस्टर्ड किसान मौजूद रहे।

जिला-स्तरीय अंतर्विद्यालय खो-खो प्रतियोगिता में जयोत्री एकेडमी विद्यालय की टीम ने बाजी मारी

भरथना/इटावा।संदीप पाल।                       सहोदया काम्प्लेक्स के तत्वावधान में कराये गए अन्तर्विद्यालय खो-खो टूर्नामेंट का आयोजन जयोत्री अकैडमी परिसर में किया गया। आयोजन में जिले के ग्यारह विद्यालयों संत विवेकानंद सीनियर सेकंड्री स्कूल इटावा, सेवेन हिल्स, रॉयल ऑक्सफ़ोर्ड, एस एस मेमोरियल, नारायणा कॉलेज ऑफ़ साइंस एंड आर्ट्स, सुदिति ग्लोबल अकैडमी, किड्स वैली स्कूल, पुलिस मॉडर्न, होली पॉइंट अकादमी, डिवाइन लाइट, और जयोत्री अकैडमी की टीम ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिया का मुख्य अतिथि डॉ० आनंद मोहन सिटी कोऑर्डिनेटर सीबीएसई, प्रधानाचार्य संत विवेकानंद सीनियर सेकंडरी स्कूल द्वारा सक्सेना प्रधानाचार्य पुलिस मॉडर्न इटावा, एम. एस. मनोज प्रधानाचार्य डिवाइन लाइट, पी सी पाण्डेय डायरेक्टर होली पॉइंट, सौरभ दुवे प्रधानाचार्य सेवन हिल्स, धर्मेंद्र शर्मा प्रधानाचार्य नारायणा कॉलेज ऑफ साइंस एंड आर्ट्स, कमल कुमार प्रधानाचार्य सुदिति ग्लोवल आदि गणमान्य शिक्षाविदों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर किया गया। पर्यवेक्षक सीबीएसई मनोज कुमार यादव प्रधानाचार्य किड्स वैली पब्लिक स्कूल की की मौजूदगी रही।

लीग मैचेज़ के उपरांत प्रथम क्वार्टर फाइनल में जयोत्री अकैडमी ने डिवाइन लाइट की टीम को 2-1 से हराया, वहीं दूसरे क्वार्टर फाइनल में रॉयल ऑक्सफ़ोर्ड को 4-3 से हरा कर सेंट विवेकानंद इटावा की टीम विजयी रही। तीसरे क्वार्टर फाइनल में एस एस मेमोरियल ने नारायणा कॉलेज को और चौथे क्वार्टर फाइनल में किड्स वैली ने होली पॉइंट अकैडमी को 6-5 से हराया।

पहले सेमी फाइनल में सेंट विवेकानंद ने एस एस मेमोरियल पर 12-10 से जीत दर्ज की वहीं दूसरे सेमी फाइनल में जयोत्री अकादमी ने किड्स वैली को 2-1 से हरा कर फाइनल में जगह बनाई।

ख़िताबी मुकाबला सेंट विवेकानंद और जयोत्री अकैडमी के बीच हुआ जिसे जयोत्री अकैडमी ने 9-8 से जीतकर ख़िताब पर अपना कब्जा किया।

टूर्नामेंट के दौरान विद्यालय के संस्थापक पूर्व चेयरमेन मनोज पोरवाल और नीता पोरवाल, विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेन्द्र मिश्रा और निदेशक नितिन पोरवाल आदि खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की।

कार्यक्रम के संचालन और रनिंग कॉमेंट्री का ज़िम्मा रिघ्वेंद्र कश्यप और आशीष दीक्षित ने निभाया।मैच रैफरी का जिम्मा श्री बिहारी इन्टर कॉलेज अहेरीपुर से इंद्रपाल सिंह तथा प्राथमिक विद्यालय अहेरीपुर के लाल सिंह ने निभाया।

सेवाश्रम संगठन के तत्वाधान में नेकी की दीवार कार्यक्रम के अंतर्गत नए पुराने कपड़ों का वितरण हुआ 

भरथना/इटावा।संदीप पाल।                       सेवाश्रम संगठन भरथना के तत्वाधान में नेकी की दीवार कार्यक्रम के अंतर्गत  मिडिल स्कूल रामलीला मैदान के प्रांगण में नए पुराने कपड़ों का वितरण हुआ।

संगठन के जिला महामंत्री राजेश यादव पूर्व सभासद ने कहा कि यह कार्यक्रम एक सप्ताह तक चलेगा जिसमें गरीब,असहाय,एवम जरूरतमंद लोगों को नए पुराने कपड़ों का वितरण किया जाएगा।

इस अवसर पर समाजसेवी दीपक यादव ने नागरिकों से अनुरोध किया कि गरीबों के हित में कपड़ों   आदि का कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर दान करें।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री विनोद यादव कक्का,उपाध्यक्ष राजकिशोर यादव,प्रदीप कुमार,महामंत्री अवधेश यादव,जिलासचिव अवधेश सविता,समाजसेवी रोहित पोरवाल,अमित गुप्ता,सहित समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे

बैंक प्रबंधक के सेवानिवृत्त पर विदाई समारोह आयोजित

अजीतमल। बैंक कर्मी के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह के आयोजन में जनपद के वर्तमान व सेवानिवृत्त बैंक कर्मियों ने अनुभव साझा कर साथी को भावभीनी विदाई दी।

कस्बे की बड़ौदा ग्रामीण बैंक बाबरपुर में प्रबंधक अरविंद कुमार सक्सेना के सेवानिवृत्त होने पर एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया विदाई समारोह में अतिथि के रूप में मौजूद बड़ौदा ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय प्रबंधक डी बंधोपाध्याय ने सेवानिवृत्त साथी की कार्य शैली की सराहना करते हुए युवा साथियों से उनके कार्य से सीख लेने की अपील की उन्होंने कहा सेवानिवृत्त व्यक्ति अपने अनुभव से समाज को मार्गदर्शन देता है पूर्व प्रबंधक निर्मेष त्रिपाठी ने सेवानिवृत्त साथी के साथ किए गए कार्यों के अपने पूर्व अनुभव को साझा करते हुए कहा कि नौकरी के बाद सेवानिवृत्त होना एक प्रक्रिया है व्यक्ति सेवानिवृत्त होने के बाद भी जीवन पर्यंत सीखता है और अपनी सेवाएं देता है इस दौरान शाखा प्रबंधक अंजनी कुमार ,योगेश शुक्ला, हरी बाबू शुक्ला, संजय सक्सेना ,हरिनारायण पोरवाल, राजीव रंजन वर्मा, एसपी सिंह मोहम्मद मंगेश, सिद्धार्थ साहनी ,अजीत जैन, अनीश कुमार ,विपुल अग्रवाल, सतीश चंद्र पांडे, राजन पोरवाल ,सुमित मिश्रा, चक्रेश जैन, सहित अनेक सेवानिवृत्त व वर्तमान बैंक कर्मी तथा नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

43 वें दीन दिवस में गरीबों को वितरित किए गए कंबल

अजीतमल। दीन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में गरीब असहाय लोगों को सम्मानित कर कंबल वितरित किए गए कार्यक्रम की शुरुआत आगंतुक निर्धन व्यक्ति द्वारा फीता काटकर की गई।

रविवार को कस्बे के वृंदावन गेस्ट हाउस में 43 वें दीन दिवस का आयोजन किया गया विजय सिंह द्वारा अपने माता-पिता की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के 43 असहाय दीन लोगों को सम्मानित कर कंबल व अन्य खाद्य सामग्री वितरित की गई, कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम में मौजूद एक दीन द्वारा फीता काटकर की गई तदुपरांत आयोजक विजय सिंह भारतीय द्वारा मुख्य अतिथि विधायक बिधूना श्रीमती रेखा वर्मा ,सैफई मेडिकल कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ विपिन यादव व कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ रमेश चंद्र दुबे का माल्यार्पण कर प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया इस दौरान विधायक रेखा वर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा इस तरह के आयोजन से समाज में सक्षम और समर्थ लोगों को सीख लेनी चाहिए और असहाय लोगों की मदद करनी चाहिए वही डॉ विपिन यादव ने कार्यक्रम के आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहां की जरूरत मंद लोगों की मदद करना सबसे बड़ा धर्म है ,इस तरह के आयोजन सबसे बड़ी पूजा व सामाजिक कार्य है आयोजक द्वारा कार्यक्रम में पधारे दीन अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा कंबल आदि सामग्री वितरित कर जलपान कराया गया कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर श्री प्रकाश यादव ने किया इस दौरान पूर्व वन क्षेत्राधिकारी शिव हरी सिंह राजावत, पूर्व प्रधानाचार्य देवी सिंह गुर्जर, रामनाथ गौतम , देवेंद्र यादव, लाल जी पोरवाल, आदित्य राजपूत, , राजेंद्र शर्मा, अशोक कुमार सहित एक सैकड़ा से अधिक लोग मौजूद रहे ।

पूरे दिन नही निकले सूर्य देवता , लोग अलावा के लिए तरसते रहे

फोटो:- जसवंत नगर रेलवे स्टेशन पर कोहरे से ढका शैड और पटरियां, ट्रेन की हल्की चमकती लाइट

जसवंतनगर(इटावा)। नव वर्ष का आगमन भीषण सर्दी के साथ रविवार को जब हुआ तो आमजन ठंड से कपकपा रहे थे। घरों में बैठे मोबाइल थामें बस नववर्ष के मेसेजिज का आदान प्रदान करते रहे। रविवार को जसवंत नगर इलाके में इस सीजन की कड़ाकेदार सर्दी और कोहरे में सूर्य देवता के भी पूरे दिन दर्शन नहीं हुए।

नववर्ष की पूर्व संध्या पर मौसम ठंडा और बादलों में कोहरा हल्का-फुल्का था ,जो रात 11:00 बजे करीब गहराना शुरू हुआ और सुबह 4:00 बजे तक जबरदस्त कोहरा छाया रहा। पछुआ हवा जब पुरवइया में तब्दील हुई, तो कोहरा छट गया। मगर नए साल की सुबह 8 बजे से कोहरे ने अपना तांडव शुरू किया और सड़कों पर एक दूसरे को देखना मुश्किल हो गया। उस समय वायुमंडल का तापमान भी 5 और 6 डिग्री तक पहुंच गया।

प्रातः सड़कों पर टहलने निकलने वाले लोग भी आज बहुत ही कम मात्रा में यहां की हाईवे, सर्विस रोड्स, स्टेशन रोड और कचौरा रोड पर देखे गए।

इस सीजन में अब तक कुल मिलाकर छह-सात दिन कोहरा छाया है ,मगर प्रातः 10:00 बजे तक छट जाया करता था, मगर आज दोपहर भर वायुमंडल कोहरे में घिरा था। सूर्य देवता भी दिन भर नही निकले।

तेज सर्दी के बावजूद गरीब और बेसहारा लोग आग तापने के लिए तरसते रहे ,क्योंकि नगर में अलावो की कहीं पुख्ता व्यवस्था नहीं थी। नगर में कई समाजसेवी संस्थाएं हैं, मगर किसी भी संस्था ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। कुछ लोग अपनी दुकानों के पास थोड़ी बहुत लकड़ी जुटाकर अलाव जलाकर अपने हाथ सेंकते जरूर दिखे।

बताया गया है कि तहसील प्रशासन में नगर में तीन जगह, जिनमें हाईवे चौराहा ,रेलवे स्टेशन और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अलाव लगवाये है। नगर पालिका जसवंत नगर के पालिका ई ओ ने 3 दिन पूर्व दावा किया था कि पालिका की ओर से नगर में 10 जगह अलाव जलवाए गये है, मगर शनिवार को कहीं भी कोई अलाव जलता हुआ नहीं मिला।

बताया गया है कि सर्दी के ऐसे हालात अभी दो तीन दिन जारी रह सकते है। हवा का रुख बदलने से वर्षा यानी महावट होने की भी संभावना है।

*वेदव्रत गुप्ता

जसवंतनगर(इटावा)। नगर से सटे ग्राम निलोई में लड़कियों पर छींटाकशी करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

उप निरीक्षक हेमेंद्र सोलंकी गश्त पर थे, तभी निलोई में एक युवक सचिन पुत्र मुकेश चंद्र निवासी नगला नरिया थाना जसवंतनगर को लड़कियों पर फबती कसते छेड़ाखानी के मामले में गिरफ्तार करके उसे जेल भेजा है।

*वेदव्रत गुप्ता