Sunday , October 27 2024

Editor

कोरोना वायरस के बीच इस राज्य में फैली नई बीमारी, बतखों समेत 6000 पक्षियों को मारा गया

देश में कोरोना को लेकर जारी आशंकाओं के बीच केरल से बर्ड फ्लू फैलने की खबर मिली है। राज्य के कोट्टायम जिले की तीन अलग-अलग पंचायतों में बर्ड फ्लू फैलने की पुष्टि हुई है।

इसके बाद 6,000 से अधिक पक्षियों को मार दिया गया। कोट्टायम प्रशासन के अनुसार जिले के वेचुर, नीनदूर और अरपुकारा गांवों व पंचायतों में शनिवार को कुल 6,017 पक्षी मारे गए, जिनमें ज्यादातर बतखें हैं।

कोट्टायम जिला प्रशासन के अनुसार वेचुर में करीब 133 बतख और 156 मुर्गियां, नीनदूर में 2,753 बतख और अरपुकारा में 2,975 बतख मारे गए। बर्ड फ्लू या एवियन इन्फ्लूएंजा, एक अत्यधिक संक्रामक जूनोटिक रोग है।

पीएम मोदी को राष्ट्रपिता कहने वाले मुद्दे पर बोले राउत-“नए भारत में भूख, गरीबी, बेरोजगारी और आतंकवाद”

हाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी को नए भारत का राष्ट्रपिता कहने का मामला तूल पकड़ रहा है। शिवसेना (UBT) नेता व राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने इसे लेकर रविवार को ‘सामना’ में तंज कसा।

राउत ने पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ में अपने साप्ताहिक कॉलम ‘रोकटोक’ में दावा किया कि यह मोदी का ‘अपमान’ है। उन्होंने कहा, ‘नए भारत में भूख, गरीबी, बेरोजगारी और आतंकवाद के भूत सिर उठा रहे हैं, ऐसे में पीएम मोदी को नए भारत का राष्ट्रपिता कहना उनका अपमान है।

शिवसेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने आरोप लगाया कि भाजपा में कोई भी (स्वतंत्रता सेनानी) वीर सावरकर के राष्ट्रपिता होने की बात नहीं करता है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) हमेशा सावरकर का विरोध करता था। अमृता फडणवीस की टिप्पणी का विपक्षी कांग्रेस समेत महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी ने भी विरोध करते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

नाराज कारखाने के कर्मचारियों ने मालिक सहित दो लोगों को उतारा मौत के घाट, डीसीपी ने दी जानकारी

गुजरात में नौकरी से निकाले जाने के कारण नाराज कारखाने के कर्मचारियों ने कथित तौर पर मालिक और दो अन्य लोगों की हत्या कर दी।  सूरत के अमरौली पुलिस थाने की है।सूरत के डीसीपी ने  बताया कि इस वारदात में आरोपी एक नाबालिग समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

सूरत के डीसीपी ने बताया कि नौकरी से निकाले जाने के कारण नाराज कर्मचारियों ने अमरोली पुलिस थाने के तहत वेदांता इंडस्ट्रीज के मालिक और दो अन्य लोगों को मार डाला। इन कर्मचारियों के साथ उसका विवाद था ।

वहीं, इस हत्याकांड का गुजरात सरकार ने भी संज्ञान लिया है। फैक्ट्री मालिक और दो अन्य की हत्या को लेकर गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने सूरत पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक भी की।

एक दिवस दौरे पर अमेठी पहुंची स्मृति ईरानी, अटल जयंती कार्यक्रम में लेंगी हिस्सा

राहुल गांधी को अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ने का चैलेंज करने के बाद सांसद और केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अमेठी पहुंच गई हैं। स्मृति ईरानी ने कांग्रेस नेता के लटके-झटके वाले विवादित बयान के बाद राहुल को अमेठी से 2024 में चुनाव लड़ने का खुला चैलेंज दिया था।

 स्मृति ईरानी ने सबसे पहले पार्टी कार्यालय पर आयोजित अटल जयंती कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

भाजपा कार्यालय से निकलकर स्मृति अपने निर्माण आवास पहुंची। जहां उन्होंने राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, जिला प्रभारी संजय राय जिला अध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण सुना। यहां लोगों ने अपने प्रार्थना पत्र भी मंत्री को सौंपे।

जिसके लिए उन्होंने प्रतिनिधि विजय गुप्ता को निर्देशित किया। यहां से निकलकर स्मृति डॉ. बृजेश कुमार उपाध्याय के घर पहुंची जहां उन्होंने जनसंघ के दौरान पार्टी के कार्यकर्ता रहे राम अभिलाख उपाध्याय का सम्मान किया। राम अभिलाख उपाध्याय स्मृति को अपने बीच पाकर बेहद भावुक नजर आए। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष उमाशकर पांडे के घर पहुंची और उनका हाल चाल लिया।

इस राज्य में मत्स्य पालन करने वाले किसानों को मिलेगा 40 प्रतिशत अनुदान

केंद्र सरकार मत्स्य पालन करने वाले लोगों के लिए योजनाएं चलाती है। जिसके तहत मछली पालन के लिए 60 फीसदी तक पैसा दिया जाता है। मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना। इस योजना के तहत मत्स्य पालन करने वाले किसानों को 40 प्रतिशत तक का अनुदान मिलेगा।

मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत एक साल में 100 मछली बीज बैंक स्थापित होंगे। इसके अगले पांच साल में 500 मछली बीज बैंक बनाया जाएगा। इसका उद्देश्य अच्छी किस्म के मछली बीज उपलब्ध करवाना है। इस योजना के तहत पहले साल तालाबों के पट्टाधारकों को यूपी सरकार 40 प्रतिशत का अनुदान देगी।

मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना का लाभ किसे मिलेगा इसका चयन जिला स्तर पर होगा।  पट्टा आवंटन हो जाने के बाद मत्स्य पालन के लिए मत्स्य विभाग में आवेदन करना होगा। विभाग लाभार्थी की फाइल तैयार कर बैंक भेजेगा और यहां से अनुदान को स्वीकृति मिलेगी। योजना के तहत ग्रामसभा के तालाबों का आवंटन भी किया जा रहा है।

कश्मीर में गिरा पारा, मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई ऐसा रहेगा मौसम

कश्मीर में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से कई डिग्री नीचे गिर गया है और कई जगहों पर मौसम की सबसे सर्द रात दर्ज की गई।मौसम विभाग के कार्यालय ने बताया कि इस साल घाटी में क्रिसमस शुष्क, लेकिन ठंडा रहा।

अगले हफ्ते बारिश की संभावना है।  रात न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से कई डिग्री नीचे चला गया और गुलमर्ग को छोड़कर पूरी घाटी में सामान्य से नीचे रहा। उन्होंने कहा कि कड़ाके की ठंड की वजह से कई इलाकों में पानी की आपूर्ति करने वाले पाइप जम गए हैं.

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि शहर में यह इस मौसम की अब तक की सबसे सर्द रात रही।

अधिकारियों ने कहा कि पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से सात डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो इस मौसम में अब तक का सबसे कम तापमान है। कुपवाड़ा जिले में न्यूनतम तापमान शून्य से छह डिग्री सेल्सियस, जबकि काजीगुंड में शून्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं, कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

भरतपुर दौरे पर बोले सीएम अशोक गहलोत-“पानी, बिजली और पढ़ाई को लेकर पूरी सुविधाएं…”

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत आज भरतपुर जिले के दौरे पर रहे। सीएम ने आज जिले के उच्चैन में विभिन्न कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया है। महाराजा सूरजमल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।

इस मौके पर सीएम गहलोत ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने के मामले में पीएम मोदी को कन्वेंस करेंगे। सीएम ने कहा कि हाकिम बदल जाता है। हुकम नहीं बदलता है।

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री राजस्थान के है। एक योजना को शामिल नहीं करवा सकते। पीएम मोदी से बात करें। बीजेपी वाले असत्य बोलते हैं। काम नहीं करते हैं। लेकिन उनकी मार्केंटिंग बहुत अच्छी है। सीएम ने आह्वान किया कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाएं।

कहा कि पूर्वी राजस्थान का पूरा ध्यान ऱखा गया है। पानी, बिजली और पढ़ाई को लेकर पूरी सुविधाएं दे रहे हैं। पढ़ाई के लिए मेधावी छात्रों को स्कूटी बांट रहे हैं। सरकार खर्चा कर सभी को फ्री इलाज दे रही है। करीब-करीब सभी प्रकार के आॅपरेशन फ्री हो रहे हैं।  इस मौके पर सीएम ने कहा कि मैं गुर्जर समाज के लोगों से आह्वान करता हूं कि वे घना के पानी दें।

बिहार: मोतिहारी चिमनी ब्लास्ट में अबतक मरने वालों की संख्या हुई 9, चिमनी मालिक की भी मौत

बिहार के मोतिहारी चिमनी ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या 9 पहुंच गई है। पूर्वी चंपारण के रामगढ़वा के नरीरगिर गांव स्थित ईंट भट्टा में हुए ब्लास्ट में गंभीर रूप से जख्मी हुए चिमनी मालिक नुरुल हक की भी मौत हो गई।

रविवार को तड़के पटना स्थित अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं एक अन्य मजदूर की शनिवार देर रात मोतिहारी के अस्पताल में मौत हुई थी। दोनों मौतों की पुष्टि रामगढ़वा बीडीओ मोहम्मद सज्जाद और सीओ मणिभूषण कुमार ने की।

दूसरी तरफ सुबह जैसे ही चिमनी के दूसरे मालिक नुरुल हक की मौत की खबर गांव में आई वैसे ही कोहराम मच गया। आमोदेई पंचायत के मुखिया हाजी नसीबुलनने बताया मृतक नुरुल हक की असामयिक मौत से परिवार की रीढ़ टूट गयी चिमनी मालिक नुरुल हक के एक भाई अब्दुल हक भी इसी हादसे में झुलस अस्पताल में भर्ती हैं।

चिमनी ब्लास्ट कांड में चिमनी में काम कर रहे 6 मजदूरों के साथ मालिक इरशाद आलम की मौत  को ही हो गई थी। साथ ही 10 अन्य मजदूर घायल हो गए थे। ,जबकि एक अन्य मालिक नुरुल हक की मौत रविवार की सुबह हो गयी।

ओल्ड पेंशन स्कीम को लेकर हिमाचल प्रदेश में आज आएगा बड़ा फैसला, सीएम सुखविंदर ने दिए संकेत

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू रविवार को ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) पर अहम बैठक करने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने मीडिया से बात करते हुए इसके संकेत दिए हैं।

 मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही सुक्खू ने कहा है कि पुरानी पेंशन योजना को लागू किया जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, ”ओल्ड पेंशन स्कीम लागू की जाएगी। हमने इस संबंध में आज बैठक बुलाई है। हम राज्य के विकास में योगदान देने वाले अपने कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने जा रहे हैं।”

उन्होंने कहा, ”हमने वित्त सचिव से बात की है। एक रणनीति के तहत हम जानते हैं कि हमें कहां से धन का सृजन करना है और हमें कहां निवेश करना है। हमने पुरानी पेंशन योजना शुरू करने पर काम किया है और हम इसे कैबिनेट की पहली बैठक में पेश करेंगे।” अपने मंत्रिमंडल के विस्तार के बारे में पूछे जाने पर, उन्होंने कहा कि यह जल्द ही होगा।

पिछले दिनों कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के बेटे और शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा था कि हिमाचल प्रदेश में ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू करने के लिए केंद्र की आर्थिक मदद की आवश्यक्ता है।  विक्रमादित्य सिंह ने कहा, ”हिमाचल प्रदेश को बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए केंद्र सरकार के समर्थन की आवश्यकता होगी। हमें पुरानी पेंशन योजना को लागू करने के लिए केंद्र सरकार से वित्तीय सहायता की आवश्यकता होगी।।”

अटल बिहारी वाजपेयी की 98वीं जयंती आज, यहाँ देखें अटल जी से जुड़े दिलचस्प किस्से

देश पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 98वीं जयंती मना रहा है। ग्वालियर में अटल जी की जयंती के मौके पर गौरव दिवस मनाया जा रहा है। अटल जी का ग्वालियर से गहरा नाता है।

शहर के बीचों-बीच कमल सिंह के बाग में उनका पैतृक निवास है। उनके राजनीतिक सफर की शुरुआत भी ग्वालियर से हुई। साल 1924 में आज के दिन ही अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म हुआ था। अटली जी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। अटल जी भाजपा के नरमपंथी नेताओं में शुमार थे।

अटल जी तीन बार देश के प्रधानमंत्री बने। वर्ष 1996 में जब वह पीएम बने तब उनका पहला कार्यकाल मात्र 13 दिनों का था। इसके बाद, अटल जी 1998 में फिर प्रधानमंत्री बने। अटल जी ने दूसरे कार्यकाल में 13 महीने तक पीएम का पद संभाला था।

अटल जी का जन्म भले ही उत्तर प्रदेश की बटेश्वर गांव में हुआ लेकिन उनका बचपन ग्वालियर में गुजरा। अटल जी सामान्य तरीके से अपने परिवार मित्रों से मुलाकात करते थे। अटल जी ने जीवित रहते ही अपने घर को लाइब्रेरी के रूप में तब्दील कर दिया था। यह उन्होंने बच्चों के प्रति अपने लगाव के चलते किया था।

स्कूल का हर कमरा, खेल का मैदान अटल जी की यादों को संजोया है। अटल जी ने इसी स्कूल में मिडिल तक शिक्षा हासिल की थी। 1935 से 1937 के दौरान जब अटल जी जब इस स्कूल में पढ़ाई करते थे तब उनके पिता कृष्ण बिहारी बाजपेई यहीं शिक्षक थे।