Sunday , October 27 2024

Editor

फ्लिपकार्ट और फोनपे हुए अलग, समीर निगम ने कहा-“फ्लिपकार्ट और फोनपे 40-40 करोड़ के प्रयोगकर्ताओं…”

फ्लिपकार्ट और फोनपे  ने अलग होने की प्रक्रिया पूरी कर ली है और दोनों कंपनियां अमेरिका की खुदरा कंपनी वॉलमार्ट के तहत काम करना जारी रखेंगी. इस लेन-देन के तहत वॉलमार्ट की अगुवाई में फ्लिपकार्ट सिंगापुर और फोनपे सिंगापुर के मौजूदा शेयर धारकों ने फोनपे इंडिया में सीधे शेयर खरीदे हैं. इससे फोनपे के पूरी तरह से भारतीय कंपनी बनने की प्रक्रिया पूरी हो गई है.

 फोनपे के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी समीर निगम  ने कहा- फ्लिपकार्ट और फोनपे 40-40 करोड़ के प्रयोगकर्ताओं के साथ अब भारतीय ब्रांड हैं. उन्होंने कहा कि हम अपनी वृद्धि के अगले चरण को देख रहे हैं.

संपत्ति प्रबंधन और कर्ज देने के व्यवसाय में निवेश कर रहे हैं. इसके साथ ही हम देश में यूपीआई  भुगतान की वृद्धि की अगली लहर का हिस्सा बन रहे हैं. इससे हम अरबों भारतीय के वित्तीय समावेशन के अपने दृष्टिकोण को पूरा कर सकेंगे.

धातुओं में कमजोरी के रुख के बीच आज सोने-चाँदी के रेट में दिखा ये बदलाव, जरुर देखें

वैश्विक बाजारों में कीमती धातुओं में कमजोरी के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 372 रुपये गिरकर 54,853 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

 पिछले कारोबार में सोना 55,225 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी पिछले कारोबार के 69,258 रुपये प्रति किलोग्राम से 15 रुपये की मामूली तेजी के साथ 69,273 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, “दिल्ली बाजार में सोने का हाजिर भाव (24 कैरेट) 372 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ 54,853 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।”

अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों से पता चला है कि देश की अर्थव्यवस्था पहले के अनुमान से ज्यादा तेजी से पलटी, डॉलर को बढ़ावा दिया और संभावित रूप से मुद्रास्फीति से लड़ने के लिए फेडरल रिजर्व को आक्रामक रास्ते पर स्थापित किया।”

सीएम धामी ने आज किया सचिवालय में बूस्टर डोज के लिए लगाए गए कैंप का अवलोकन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में बूस्टर डोज के लिए लगाए गए कैंप का अवलोकन किया। नियमित कैंप लगाए जाएंगे। कोविड 19 महामारी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रदेश में बूस्टर डोज लगाने का अभियान शुरू हो गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बूस्टर डोज के लिए कैंप लगाने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में स्थापित कोविड कंट्रोल रूम सक्रिय कर दिए जाएं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के कोविड महामारी पर नियंत्रण को लेकर जारी दिशा-निर्देशों के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बृहस्पतिवार को राज्य सचिवालय में बैठक की थी।

उनकी जीनोम सिक्वेंसिंग कराई जाए। कोरोना के नए वेरिएंट की देश में दस्तक से उत्तराखंड सरकार भी सतर्क हो गई है। शुक्रवार से भीड़ वाले स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।

WHO की तरफ से भी अब तक कोई गाइडलाइन नहीं, क्या हैं चीन में कोरोना के संकट की वजह ?

 दुनिया को कोरोना जैसी घातक महामारी के संकट में फंसाने वाला चीन इन दिनों खुद इससे जूझ रहा है। चीन की सरकार ने अब तक एयर ट्रैवल को लेकर कोई गाइडलाइन जारी नहीं की है। इससे चीन के लोग अब भी मनमाने तरीके से दुनिया के दूसरे देशों की यात्राएं कर रहे हैं।

चीन में कोरोना से हालात बेकाबू होने के बाद भी वहां की सरकार ने अब तक लोगों की विदेश यात्राओं को लेकर कोई पाबंदी नहीं लगाई है। इसके चलते चीन के लोग ताइवान, थाईलैंड, जापान, अमेरिका और यूरोपीय देशों की यात्राएं कर रहे हैं।

2019 में जब पहली बार चीन के वुहान में कोरोना केस मिला था, तब भी चीन ने अपने लोगों को विदेश जाने से नहीं रोका था। लोग बड़ी संख्या में चीन से दूसरे देशों में गए और वहां वायरस को फैला दिया।
चीन ने काफी समय तक कोरोना को हल्के में लिया और दुनिया से इस वायरस को लेकर हर एक बात छुपाई। चीन ने न तो मरीजों और मौत के सही आंकड़े दिए और ना ही वायरस की रोकथाम के लिए जरूरी कदम उठाए। नतीजा पूरी दुनिया ने भुगता।2019 में कोरोना लहर के 3 साल बाद अब एक बार फिर कोरोना से हालात बिगड़ते जा रहे हैं।

इस्लामाबाद में बम धमाके से सहमे लोग, एक पुलिसकर्मी की मौत, 6 घायल

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद शुक्रवार को एक बम धमाके से थर्रा गया। बम धमाका एक आत्मघाती हमलावर ने किया था। उसके साथ एक महिला भी थी। धमाके में दोनों की मौके पर मौत हो गई।

धमाका इस्लामाबाद के पॉश बाजार I-10 एरिया में हुआ। इस इलाके में बाजार, विश्वविद्यालय और सरकारी कार्यालय हैं। धमाके की चपेट में आकर अदील नाम के एक पुलिस ऑफिसर की मौत हो गई।

विस्फोट की चपेट में आकर पुलिस अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के लिए उन्हें इस्लामाबाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया, लेकिन जान नहीं बचाई जा सकी।

पुलिस उप महानिरीक्षक सोहेल जफर चट्ठा ने बताया कि सुबह 10:15 बजे इस सड़क पर एक संदिग्ध टैक्सी आ रही थी।  एक मर्द और एक महिला सवार थे। पुलिस के ईगल स्क्वाड ने टैक्सी को इंटरसेप्ट कर रोका। लंबे बालों वाला लड़का गाड़ी के अंदर गया और उसने खुद को और गाड़ी को धमाके से उड़ा दिया। धमाके में आतंकी मौके पर मारे गए। एक पुलिसकर्मी की मौत हुई है। चार पुलिसकर्मी जख्मी हैं।

भाजपा सरकार के उत्पीड़न से हम न तो डरे हैं और न थके हैं:शिवपाल

फोटो संबोधित करते हुए शिवपाल सिंह यादव

जसवंतनगर /सैफई (इटावा)। प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और जसवंत नगर के विधायक शिवपाल सिंह यादव ने आज कहा है कि हम समाजवादी न तो डरे हैं और न ही तक है थके हैं ।भारतीय जनता पार्टी के निर्दयी राज्य के खिलाफ हर मोर्चे पर संघर्ष करेंगे।अपने कार्यकर्ताओं का किसी भी कीमत पर अब उत्पीड़न नहीं होने देंगे।

चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए

शिवपाल सिंह यादव शुक्रवार को चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज हेंवरा में आयोजित चौधरी चरण सिंह जयंती दिवस के मौके पर संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम के दौरान जसवंत नगर विधानसभा क्षेत्र का कार्यकर्ता सम्मेलन भी आयोजित था, मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में भारी जीत दिलाने के लिए और बधाई देने के लिए बुलाया गया था।

श्री यादव ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह और अखिलेश यादव की सत्ता में कभी किसी विपक्षी को उत्पीड़न नहीं किया जाता था। विपक्ष की आवाज को तरजीह दी जाती थी। मगर आज भारतीय जनता पार्टी सत्ता में मदमस्त होकर हमारे कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रही है ।

उन्होंने बताया कि वह अभी रायबरेली, प्रयागराज और कुंडा गये तो देखा कि भाजपा की सरकारी मशीनरी समाजवादियों का जमकर उत्पीड़न कर रही है।

हाल ही में अखिलेश यादव इरफान से मिलने जेल में गए, तो उन्हें कानपुर से महाराजगंज भेज दिया गया। यह उत्पीड़न नहीं है तो और क्या है ? उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी राज्य में सदैव विकास की पक्षधर रही है, हम सत्ता में रहकर विकास को बढ़ावा देते थे न कि विपक्ष के उत्पीड़न की।

उन्होंने कहा कि मैनपुरी के लोकसभा उपचुनाव में शासन प्रशासन ने अपनी हर संभव कोशिश कर ली, लेकिन हमारे जांबाज कार्यकर्ताओं, बूथ अध्यक्ष ने बिना डर के मतदान में भाग लिया और जमकर मतदान कराया। इस वजह से ही डिंपल यादव की जीत हुई। उन्होंने कहा कि रामपुर में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी नहीं हारा है, बल्कि वहां की जनता को इस बर्बर भाजपा सरकार ने हराया है क्योंकि वहां वोट न पड़ने देने के लिए वोटरों को बर्बरता से रोका गया, मारा पीटा गया और उन्हें घायल किया गया।

आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। सत्ता से उखाड़ फेंका जाएगा।

उन्होंने कहा कि मैनपुरी उपचनाव में भोगांव, किशनी, करहल और मैनपुरी में हमारी प्रत्याशी डिंपल यादव की जीत बताती है कि भाजपा सरकार से अब लोगों का मोह भंग हो गया है। हमारे जसवंत नगर विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने भारी उत्पीड़न के बावजूद डिंपल के पक्ष में मतदान करके, जो रिकॉर्ड जीत डिंपल को दिलाई है वह नेताजी के प्रति जसवंत नगर के मतदाताओं की बड़ी श्रद्धांजलि है।

शिवपाल सिंह यादव ने इस अवसर पर कहा कि अब और हम और अखिलेश एक है,भाजपा का सफाया तय है । 2024 में उत्तर प्रदेश में भाजपा एक एक सीट के लिए तरस जाएगी। आने वाले 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार उत्तर प्रदेश में निश्चित रूप से अखिलेश यादव के नेतृत्व में सत्तारूढ़ होगी।

*वेदव्रत गुप्ता

समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में चलाएगी जेल भरो आंदोलन: अखिलेश यादव

फोटो- किसान दिवस और जसवंत नगर के कार्यकर्ताओं को को सम्मान देने के अवसर पर संबोधित करते अखिलेश यादव। 

सैफई /जसवंतनगर (इटावा)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि जनता से झूठे वादे करने और हमारे कार्यकर्ताओं को उत्पीड़न करने वाली भाजपा सरकार के खिलाफ समाजवादी पार्टी शीघ्र ही प्रदेश में जेल भरो आंदोलन में शुरू करेगी।

मंचासीन अखिलेश यादव डिंपल यादव शिवपाल सिंह यादव

श्री यादव शुक्रवार को चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज हेंवरा में देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस को किसान दिवस के रूप में मनाने के कार्यक्रम तथा जसवंत नगर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को मैनपुरी चुनाव में ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए उनका आभार व्यक्त करने के लिए आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में जुटी भारी भीड़ को संबोधित कर रहे थे।

श्री यादव ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है और अपनी विफलता की खीझ हमारे कार्यकर्ताओं और आम लोगों के उत्पीड़न के साथ निकाल रही है। हमारे नेता और कार्यकर्ताओं को जेलों में डाल रही है, हम जिस जेल में अपने नेता से मिलने जाते हैं, उस जेल से हमारे नेता को दूसरे जेलों में भेज दिया जाता है। हम उन जेलों में भी जाएंगे।

ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने का अब समय आ गया है, मैनपुरी उपचुनाव में दिखा दिया है कि भाजपा का अब राज समाप्त हो चला है। मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के दर्जनों मंत्री डेरा डाले रहे ,लेकिन जनता ने भाजपा को मुंह तोड़ जवाब दिया है। हमें भोगांव, किशनी, मैनपुरी जैसे क्षेत्रों से भी भारी लीड मिली, करहल से भी भारी जीत से जीते और जसवंतनगर ने तो अपने ही रिकॉर्ड तोड़ दिए। जसवंत नगर की लीड बहुत बड़ा मायने रखती है, इस मायने को राजनीतिक लोग समझते होंगे। उन्होंने कहा मैनपुरी की जीत कोई छोटी जीत नहीं है ,बहुत बड़ी जीत है और गुजरात मॉडल अब ध्वस्त करने में मैनपुरी मॉडल हमारे साथ है इससे हम न केवल 2024 बल्कि 2027 में भी भाजपा को उखाड़ फेंक कर समाजवादी पार्टी की सत्ता लाएंगे। उन्होंने कहा कि आज हमारे बीच नेताजी मुलायम सिंह यादव नहीं है, लेकिन हम उनके बताए रास्ते और सिद्धांतों पर चल रहे है और इन्हीं सिद्धांतों के बल पर देश की राजनीति में समाजवादी आंदोलन को मजबूत करेंगे।

उन्होंने चौधरी चरण सिंह को याद करते हुए कहा की वह सच्चे किसान नेता थे। उन्होंने ही मुलायम सिंह यादव में संघर्ष की छवि देखी थी और आगे चलकर उनके पद चिन्हों पर चलकर मुलायम सिंह यादव किसानों ,गरीबों ,मजदूरों, बेसहारों की आवाज बुलंद करेंगे ।आज के दिन मैं चौधरी साहब को नतमस्तक श्रद्धांजलि देता हूं तथा उनके बताये रास्ते पर चलने की शपथलेता हूं।

उन्होंने साथ ही कहा कि मैनपुरी की ऐतिहासिक जीत ने गुजरात मॉडल फैल कर दिया।

देश के पूर्व प्रधानमंत्री किसान नेता चौधरी चरण सिंह का जन्म दिवस किसान दिवस के रूप में बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

चौधरी साहब के जन्म दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव, पूर्व कैबिनेट मंत्री जसवंत नगर विधायक शिवपाल सिंह यादव, आदित्य यादव ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पैर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलन से हुईं।

अखिलेश ने नेताजी मुलायम सिंह को यादव को करते हुए कहा कि हमें संकल्प लेना है, जो रास्ता मुलायम सिंह यादव ने दिखाया ,उसी रास्ते पर चलना है .उन्होंने अपने नेताओं कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा मैनपुरी के कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक जीत दिलाकर गुजरात मॉडल को फेल कर दिया। बीजेपी के लोग क्या क्या सपने देख रहे थे। आजमगढ़ को हरा दिया है, रामपुर को हरा देंगे, मैनपुरी को भी हरा देंगे। हमारे मुख्यमंत्री जी करहल में फुटबॉल खेलने आए थे ।अच्छा हुआ, वह जसवंतनगर में नहीं गए। हमारे मुख्यमंत्री जी यह जानते नही कि जसवंतनगर और मैनपुरी की जनता स्प्रिंग की तरह है, जितना दबाओगे और जब छेड़ोगे तो उतनी तेजी से उछालेगी। उन्होंने कहा मैं बधाई देना चाहता हूं ,सभी नौजवानों कार्यकर्ताओं को जिन्होंने अच्छे वोटों से डिंपल यादव को ऐतिहासिक जीत दिलाई।

अखिलेश यादव ने कहा हमें पता था कि जसवंतनगर हमारा सबसे ज्यादा ऐतिहासिक जीत दिलाएगा और वही हुआ मैनपुरी लोकसभा की जीत ने समाजवादियों को नई ऊर्जा देने का काम किया है। मैनपुरी के चुनाव से एक सबक लिया है कि हम लोग जमीन पर जितनी ज्यादा मेहनत करेंगे, इतनी बड़ी जीत करके आएंगे। अब चाचा भी साथ आ गए हैं। 2024 व 20 27 में भी इतिहास बनाने का काम करेंगे। अखिलेश यादव ने कहा मैनपुरी उप चुनाव की जीत कोई छोटी जीत नहीं है नेताजी को एक-एक वोट डालकर के नेता जी को सच्ची श्रद्धांजलि लोगों ने दी है। ।डिंपल यादव को जिताने में महिलाओं की भी बड़ी भागीदारी रही ही। अखिलेश यादव ने कहा कि अन्याय ज्यादा दिन चलने वाला नहीं है। जिस दिन समाजवादियों ने जेल भरो आंदोलन का निर्णय ले लिया ।यह अन्याय उसी दिन खत्म हो जाएगा। जिस तरह नेताजी जेल भरो आंदोलन करते थे ,उसी तरह समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जेल भरो आंदोलन के लिए तैयार रहें।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से भाजपा सरकार तीन काले कानून लेकर आई थी उत्तर प्रदेश व पंजाब का चुनाव न होता तो यह तीन कानून वापस नहीं होते। सरकार को किसान नेताओं के सामने झुकना पड़ा यह काले कानून जरूर वापस हो गए लेकिन अभी भी भारतीय जनता पार्टी किसानों के खिलाफ फैसले लेना बंद नहीं किया। जिन लोगों ने सच्चर कमेटी की रिपोर्ट पढ़ी होगी वह जानते होंगे सच्चर कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि देश मे 45 हजार नई मंडी बनाई जाए। जिससे पूरे देश के किसानों को लाभ मिल सके दोनों सरकारों ने कोई भी नई मंडी नहीं बनाई ।

अखिलेश यादव ने कहा कि जसवंतनगर की सबसे बड़ी मतदान बाली पोलिंग चौबेपुर व झिंगुपूर के बूथ की तरह 2024 में हर पोलिंग बूथ पर इसी तरह मतदान प्रतिशत बढ़ाना है।

मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव ने इस अवसर पर बोलते कहा कि समाजवादी परिवार की एकता ने और कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत ने जो इतिहास रचा है ,उससे विपक्षी दल भयभीत हो गए हैं। उन्होंने कहा कि किशनी, भोगांव मैनपुरी ,करहल ,जसवंतनगर की जनता ने इस बार जो इतिहास रचा है ,इससे विपक्षी खेमे में हड़कंप मचा हुआ है। और भयभीत हैं।

उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक जीत के लिए मैनपुरी लोकसभा की सभी जनता का बहुत-बहुत आभार और धन्यवाद। मैनपुरी की जनता ने ऐतिहासिक जीत दिलाकर मुलायम परिवार की बहू को अपना जो आशीर्वाद दिया है, वह नेता जी मुलायम सिंह यादव के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जसवंत नगर क्षेत्र के मतदाता और कार्यकर्ता भाग लेने आए थे । अभिषेक यादव जिला पंचायत अध्यक्ष इटावा, आदित्य यादव अंकुर,डॉक्टर अरविंद यादव, डॉक्टर बृजेश चंद्र यादव, राहुल गुप्ता,अजेंद्र सिंह गौर, अनुज मोंटी यादव,राम नरेश यादव मिनी, पूर्व सांसद रामसिंह शाक्य, विधायक दिबियापुर प्रदीप यादव, प्राचार्य डॉक्टर शेलेंद्र कुमार शर्मा , पूर्व प्राचार्य डॉक्टर फतेह बहादुर सिंह, डॉ कृष्ण कांत यादव राजीव राज,मयंक विधौलिया कवि, सतीश मधुप, गोपाल यादव कुमदेश चंद्र यादव, मुकुल यादव एमएलसी, सुखदेवी वर्मा, संतोष शाक्य, जितेंद्र मोना आदि भी मौजूद थे।

*वेदव्रत गुप्ता

शाहरुख खान की पठान ने लांच से पहले ही मचाई आग, एक्टर ने कहा-“पठान, दे दे जो जुबान…”

विवाद और उनका साथ हमेशा चोली-दामन का रहा है।’रंग’ को लेकर उन्हें आड़े हाथों लिया गया तो कभी ‘नाम’ के बहाने निशाने साधने की कोशिश की गई। अनुमान यूं भी लगाए जाने लगे कि ‘रंग’ और ‘नाम’ शायद उनका ‘नाम-ओ-निशां’ (बायकॉट) न मिटा दें, । आखिर एसआरके ने क्या किया और क्या कर दिखाया,

शाहरुख खान की पठान का जलवा तो टीजर आने के बाद से ही कायम है, लेकिन इस फिल्म को विवादों के पंख पहला गाना बेशरम रंग रिलीज होने के बाद लगे। गाने में दीपिका पादुकोण की भगवा रंग की बिकिनी को आड़े हाथों लिया गया।

बेशरम रंग और पठान को लेकर हुए घनघोर विवाद के बाद अटकलें लगने लगीं कि शाहरुख शायद ही इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज करें। अनुमान लगाए जा रहे थे कि अब ‘पठान’ का दीदार तो सिर्फ थिएटर में ही होंगे.

समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में चलाएगी %9LS

फोटो- किसान दिवस और जसवंत नगर के कार्यकर्ताओं को को सम्मान देने के अवसर पर संबोधित करते अखिलेश यादव। मंचासीन अखिलेश यादव डिंपल यादव शिवपाल सिंह यादव।

सैफई /जसवंत नगर (इटावा)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि जनता से झूठे वादे करने और हमारे कार्यकर्ताओं को उत्पीड़न करने वाली भाजपा सरकार के खिलाफ समाजवादी पार्टी शीघ्र ही प्रदेश में जेल भरो आंदोलन में शुरू करेगी।

चौधरी चरण सिंह सिंह की प्रतिमा पर नमन करते समाजवादी पार्टी गण

 

श्री यादव शुक्रवार को चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज हेंवरा में देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस को किसान दिवस के रूप में मनाने के कार्यक्रम तथा जसवंत नगर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को मैनपुरी चुनाव में ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए उनका आभार व्यक्त करने के लिए आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में जुटी भारी भीड़ को संबोधित कर रहे थे।

श्री यादव ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है और अपनी विफलता की खीझ हमारे कार्यकर्ताओं और आम लोगों के उत्पीड़न के साथ निकाल रही है। हमारे नेता और कार्यकर्ताओं को जेलों में डाल रही है, हम जिस जेल में अपने नेता से मिलने जाते हैं, उस जेल से हमारे नेता को दूसरे जेलों में भेज दिया जाता है। हम उन जेलों में भी जाएंगे।

ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने का अब समय आ गया है, मैनपुरी उपचुनाव में दिखा दिया है कि भाजपा का अब राज समाप्त हो चला है। मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के दर्जनों मंत्री डेरा डाले रहे ,लेकिन जनता ने भाजपा को मुंह तोड़ जवाब दिया है। हमें भोगांव, किशनी, मैनपुरी जैसे क्षेत्रों से भी भारी लीड मिली, करहल से भी भारी जीत से जीते और जसवंतनगर ने तो अपने ही रिकॉर्ड तोड़ दिए। जसवंत नगर की लीड बहुत बड़ा मायने रखती है, इस मायने को राजनीतिक लोग समझते होंगे। उन्होंने कहा मैनपुरी की जीत कोई छोटी जीत नहीं है ,बहुत बड़ी जीत है और गुजरात मॉडल अब ध्वस्त करने में मैनपुरी मॉडल हमारे साथ है इससे हम न केवल 2024 बल्कि 2027 में भी भाजपा को उखाड़ फेंक कर समाजवादी पार्टी की सत्ता लाएंगे। उन्होंने कहा कि आज हमारे बीच नेताजी मुलायम सिंह यादव नहीं है, लेकिन हम उनके बताए रास्ते और सिद्धांतों पर चल रहे है और इन्हीं सिद्धांतों के बल पर देश की राजनीति में समाजवादी आंदोलन को मजबूत करेंगे।

उन्होंने चौधरी चरण सिंह को याद करते हुए कहा की वह सच्चे किसान नेता थे। उन्होंने ही मुलायम सिंह यादव में संघर्ष की छवि देखी थी और आगे चलकर उनके पद चिन्हों पर चलकर मुलायम सिंह यादव किसानों ,गरीबों ,मजदूरों, बेसहारों की आवाज बुलंद करेंगे ।आज के दिन मैं चौधरी साहब को नतमस्तक श्रद्धांजलि देता हूं तथा उनके बताये रास्ते पर चलने की शपथलेता हूं।

उन्होंने साथ ही कहा कि मैनपुरी की ऐतिहासिक जीत ने गुजरात मॉडल फैल कर दिया।

देश के पूर्व प्रधानमंत्री किसान नेता चौधरी चरण सिंह का जन्म दिवस किसान दिवस के रूप में बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

चौधरी साहब के जन्म दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव, पूर्व कैबिनेट मंत्री जसवंत नगर विधायक शिवपाल सिंह यादव, आदित्य यादव ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पैर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलन से हुईं।

अखिलेश ने नेताजी मुलायम सिंह को यादव को करते हुए कहा कि हमें संकल्प लेना है, जो रास्ता मुलायम सिंह यादव ने दिखाया ,उसी रास्ते पर चलना है .उन्होंने अपने नेताओं कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा मैनपुरी के कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक जीत दिलाकर गुजरात मॉडल को फेल कर दिया। बीजेपी के लोग क्या क्या सपने देख रहे थे। आजमगढ़ को हरा दिया है, रामपुर को हरा देंगे, मैनपुरी को भी हरा देंगे। हमारे मुख्यमंत्री जी करहल में फुटबॉल खेलने आए थे ।अच्छा हुआ, वह जसवंतनगर में नहीं गए। हमारे मुख्यमंत्री जी यह जानते नही कि जसवंतनगर और मैनपुरी की जनता स्प्रिंग की तरह है, जितना दबाओगे और जब छेड़ोगे तो उतनी तेजी से उछालेगी। उन्होंने कहा मैं बधाई देना चाहता हूं ,सभी नौजवानों कार्यकर्ताओं को जिन्होंने अच्छे वोटों से डिंपल यादव को ऐतिहासिक जीत दिलाई।

अखिलेश यादव ने कहा हमें पता था कि जसवंतनगर हमारा सबसे ज्यादा ऐतिहासिक जीत दिलाएगा और वही हुआ मैनपुरी लोकसभा की जीत ने समाजवादियों को नई ऊर्जा देने का काम किया है। मैनपुरी के चुनाव से एक सबक लिया है कि हम लोग जमीन पर जितनी ज्यादा मेहनत करेंगे, इतनी बड़ी जीत करके आएंगे। अब चाचा भी साथ आ गए हैं। 2024 व 20 27 में भी इतिहास बनाने का काम करेंगे। अखिलेश यादव ने कहा मैनपुरी उप चुनाव की जीत कोई छोटी जीत नहीं है नेताजी को एक-एक वोट डालकर के नेता जी को सच्ची श्रद्धांजलि लोगों ने दी है। ।डिंपल यादव को जिताने में महिलाओं की भी बड़ी भागीदारी रही ही। अखिलेश यादव ने कहा कि अन्याय ज्यादा दिन चलने वाला नहीं है। जिस दिन समाजवादियों ने जेल भरो आंदोलन का निर्णय ले लिया ।यह अन्याय उसी दिन खत्म हो जाएगा। जिस तरह नेताजी जेल भरो आंदोलन करते थे ,उसी तरह समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जेल भरो आंदोलन के लिए तैयार रहें।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से भाजपा सरकार तीन काले कानून लेकर आई थी उत्तर प्रदेश व पंजाब का चुनाव न होता तो यह तीन कानून वापस नहीं होते। सरकार को किसान नेताओं के सामने झुकना पड़ा यह काले कानून जरूर वापस हो गए लेकिन अभी भी भारतीय जनता पार्टी किसानों के खिलाफ फैसले लेना बंद नहीं किया। जिन लोगों ने सच्चर कमेटी की रिपोर्ट पढ़ी होगी वह जानते होंगे सच्चर कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि देश मे 45 हजार नई मंडी बनाई जाए। जिससे पूरे देश के किसानों को लाभ मिल सके दोनों सरकारों ने कोई भी नई मंडी नहीं बनाई ।

अखिलेश यादव ने कहा कि जसवंतनगर की सबसे बड़ी मतदान बाली पोलिंग चौबेपुर व झिंगुपूर के बूथ की तरह 2024 में हर पोलिंग बूथ पर इसी तरह मतदान प्रतिशत बढ़ाना है।

मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव ने इस अवसर पर बोलते कहा कि समाजवादी परिवार की एकता ने और कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत ने जो इतिहास रचा है ,उससे विपक्षी दल भयभीत हो गए हैं। उन्होंने कहा कि किशनी, भोगांव मैनपुरी ,करहल ,जसवंतनगर की जनता ने इस बार जो इतिहास रचा है ,इससे विपक्षी खेमे में हड़कंप मचा हुआ है। और भयभीत हैं।

उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक जीत के लिए मैनपुरी लोकसभा की सभी जनता का बहुत-बहुत आभार और धन्यवाद। मैनपुरी की जनता ने ऐतिहासिक जीत दिलाकर मुलायम परिवार की बहू को अपना जो आशीर्वाद दिया है, वह नेता जी मुलायम सिंह यादव के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जसवंत नगर क्षेत्र के मतदाता और कार्यकर्ता भाग लेने आए थे । अभिषेक यादव जिला पंचायत अध्यक्ष इटावा, आदित्य यादव अंकुर,डॉक्टर अरविंद यादव, डॉक्टर बृजेश चंद्र यादव, राहुल गुप्ता,अजेंद्र सिंह गौर, अनुज मोंटी यादव,राम नरेश यादव मिनी, पूर्व सांसद रामसिंह शाक्य, विधायक दिबियापुर प्रदीप यादव, प्राचार्य डॉक्टर शेलेंद्र कुमार शर्मा , पूर्व प्राचार्य डॉक्टर फतेह बहादुर सिंह, डॉ कृष्ण कांत यादव राजीव राज,मयंक विधौलिया कवि, सतीश मधुप, गोपाल यादव कुमदेश चंद्र यादव, मुकुल यादव एमएलसी, सुखदेवी वर्मा, संतोष शाक्य, जितेंद्र मोना आदि भी मौजूद थे।

*वेदव्रत गुप्ता

नीना गुप्ता ने फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स नाईट में कर दिया कुछ ऐसा…

बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस में शुमार नीना गुप्ता ने बीते कुछ साल में अपने काम से दर्शकों के दिलों में अलग जगह बनाई है। अपने बेहतरीन काम के चलते नीना कई अवॉर्ड शो में नॉमिनेट की गईं।

हाल ही में नीना एक अवॉर्ड लेते हुए बेहद कंफ्यूज नजर आईं, जिसके बाद वह अपनी इस हरकत पर खूब हंसीं। दरअसल, हाल ही में फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स हुए, जिसमें नीना गुप्ता को कई कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया।

अवॉर्ड लेने के बाद जब उन्होंने स्पीच शुरू की तो वहां पर मौजूद दर्शकों ने उन्हें टोका, जिसका मजेदार वीडियो मसाबा गुप्ता यानी नीना गुप्ता की बेटी ने शेयर किया।

नीना गुप्ता ने फिल्म फेयर ओटीटी में बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता है, जिसके बाद उन्होंने अवॉर्ड लेते हुए कहा कि यह अवॉर्ड मुझे मसाबा के लिए मिला है न.. मसाबा मसाबा। नीना गुप्ता की बातें सुनकर वहां मौजूद दर्शकों ने उन्हें टोका.