Sunday , October 27 2024

Editor

यहाँ जानिए आखिर कैसा रहेगा आज आपका दिन, देखें अपना राशिफल

मेष: कार्यस्थल पर सहयोगियों का भरपूर साथ मिलेगा। आपके काम के जज्बे का सम्मान होगा। कानूनी विवादों या झगड़ों से छुटकारा मिलेगा। शाम का समय अच्छा रहने वाला है। परिवार और मित्रों के साथ कहीं पर्यटन की योजना बन सकती है।

वृषभ: दिन अच्छा रहने वाला है और कार्यों में सफलता मिलेगी। दिन के उतर्राध का समय ज्यादा शुभ रहने वाला है। पुराने समय से रूके हुए पैसे वापस आ सकते हैं। व्यवसाय में कोई नहीं डील मिल सकती है।

मिथुन: समय से जूझना पड़ सकता है। काम की आपाधापी रहेगी। भागदौड़ बनी रहेगी। आर्थिक मोर्चों पर सफलता मिलने की उम्मीद है। पुराना प्यार लौट सकता है।

कर्क: धार्मिक कार्यों की ओर आपकी रूची बढ़ने वाली है। काम को लेकर कुछ दबाव रह सकता है। परिवार में कुछ बातों को लेकर कलह की आशंका है। इसलिए क्रोध और वाणी पर संयम बरतें। नौकरीपेशा जातकों को प्रोमोशन या वेतन में वृद्धि का समाचार मिल सकता है।

सिंह: व्यापार में जुटे जातकों के लिए दिन अच्छा है। पुराने निवेश से अच्छे मुनाफे की उम्मीद है। नई नौकरी तलाश रहे जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।

कन्या: मेहनत और प्रयास करने की जरूरत है। सफलता के लिए कुछ और इंतजार करना पड़ सकता है। पुरुष जातक महिलाओं से विवाद से बचें। सेहत के लिहाज से दिन सामान्य है।

तुला: परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। शादी के इच्छुक जातकों को अच्छा समाचार मिल सकता है। कारोबार के लिए दिन अच्छा और मुनाफा भरा है।

वृश्चिक: आपको नकारात्मकता से दूर रहने की जरूरत है। कार्यस्थल पर किसी षडयंत्र से सतर्क रहने की जरूरत है। काम पर ध्यान दें और उन चर्चाओं से बचे जिसमें आपकी कोई कोई जरूरत या भूमिका नहीं हो। क्रोध पर काबू रखें। कार्यालय में अधिकारियों से मनमुटाव या बहस हो सकती है।

धनु: काम का दबाव आज आप पर बना रहेगा। दिन की शुरुआत भागदौड़ से होगी। कहीं अचानक यात्रा का भी योग बन सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। शुभ समाचार मिलने की संभावना है।

मकर: मान-सम्मान बढेगा और धनलाभ होने के भी योग हैं। आसानी से आपके काम पूरे होंगे और सफलता मिलेगी। मित्रों के साथ पर्यटन पर जाने का आयोजन भी हो सकता है।

कुंभ: आज आपको कुछ सतर्क रहने की जरूरत है। सोच-समझ कर फैसला लें। आपके भरोसेमंद लोगों से निराशा मिल सकती है। व्यापार में सावधानी बरतें। छात्र-छात्राओं के लिए दिन अच्छा है।

मीन: दिन शुभ रहने वाला है। उर्जा के साथ काम करने से सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर सहकर्मियों की सराहना मिलेगी। जीवनसाथी या पार्टनर के साथ किसी मुद्दे पर विवाद हो सकता है, इसका ध्यान रखें।

*योगी आदित्यनाथ कल मैनपुरी में*

ब्यूरो अंकित कुमार 

मैनपुरी। लोकसभा उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य के समर्थन मे कल शुक्रवार को 3:00 बजे कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

मैनपुरी के क्रिश्चियन इंटर कॉलेज में सीएम योगी के कार्यक्रम हेतु तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे नजर आये कर्मचारी गण

जिले भर के तमाम भाजपा के बरिष्ठ नेतागण साथ रहेंगे मौजूद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तमाम बड़े आला अधिकारियों ने डाला डेरा / व्यवस्थाओ को लेकर सक्रीय दिखे अधिकारी मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव को लेकर सीएम योगी का जनपद मैनपुरी में दूसरी बार के आने कार्यक्रम को माना जा रहा है महत्वपूर्ण

शादी के 21 दिन बाद नवविवाहिता की मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव, हत्या का आरोप

मैनपुरी। नौ नवंबर को युवती की शादी हुई थी, 30 नवंबर को उसकी मौत हो गई। घर के कमरे में फंदे से शव लटका मिला। मायका पक्ष ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। 

विस्तार

मैनपुरी के बिछवां क्षेत्र के गांव इमायतपुर में बुधवार की देर शाम एक नवविवाहिता का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। नौ नवंबर को विवाहिता की शादी हुई थी, सूचना मिलने के बाद पहुंचे मायका पक्ष के लोगों ने हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मौत का सही कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया है। घटना के बाद से सभी ससुरालीजन लापता हो गए हैं।

एटा के थाना नयागांव क्षेत्र निवासी रामप्रसाद ने नौ नवंबर 2022 को 19 वर्षीय पुत्री संगीता की शादी थाना क्षेत्र के गांव इमायतपुर निवासी यश कुमार के साथ की थी। संगीता को विदा किए हुए एक महीना भी नहीं हुआ था कि बुधवार की देर शाम उन्हें पुत्री की मौत की सूचना मिली। खबर मिलते ही उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

घर पर नहीं मिले ससुरालीजन 

रामप्रसाद अन्य परिजनों के साथ गांव इमायतपुर पहुंचे तो बेटी का शव घर में पड़ा हुआ था। घर में एक वृद्धा के अलावा अन्य ससुरालीजन लापता थे। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने संगीता के शव को जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भिजवाया, पिता की ओर से पति व अन्य ससुरालीजनों पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर हत्या करने का आरोप लगाया।

पुलिस ने मौत का सही कारण जानने के लिए बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। थानाध्यक्ष अमित सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

नगर पालिका द्वारा गारवेज बरनेवाल पॉइंट की विशेष सफाई कराई

अरूण दुबे।भरथना।शासन के निर्देशानुसार नगर पालिका द्वारा मोहल्ला महावीर नगर में  गारवेज बरनेवाल पॉइंट की  विशेष सफाई कराई गई।

इस दौरान पालिका अध्यक्ष हाकिम सिंह, अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मणि त्रिपाठी , पालिका कर्मी राजेंद्र कुमार, आदित्य प्रताप सिंह भदोरिया, महेंद्र पाल सिंह, पूरन सिंह चौहान, आदि उपस्थित रहे।

ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने बताया कि यह अभियान 1 दिसंबर 2022 से 3 दिसंबर 2022 तक निरंतर चलाया जाएगा

लॉयन्स क्लब भरथना द्वारा सेठ रतन दास की स्मृति में निशुल्क नेत्र,मधुमेह एवं दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया

अरूण दुबे।भरथना।कस्बा के मोहल्ला महावीर नगर में स्थित मां अम्बे पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को आयोजित निःशुल्क जांच शिविर में डॉ मंजरी गुप्ता, डॉ सुजाता यादव,आई ऑप्टिशियन आलोक यादव सहित उनकी टीम द्वारा नेत्र,डाइबिटीज व दांत रोग से पीड़ित रोगियों की निःशुल्क जांच व आवश्यक दवाएं दी गई। शिविर संयोजक लॉयन गुरुलदास ने बताया शिविर में नेत्र,मधुमेह व दांत रोग से ग्रस्त कुल 76 मरीजों की निःशुल्क जांच कर दवाएं दी गई है।

शिविर के दौरान सचिव देवेंद्र सिंह चौहान, लायन अखिलेश पोरवाल, लायन राम मनोहर पोरवाल, लायन वीरेंद्र सिंह चौहान, लायन सुनील पोरवाल आदि मौजूद रहे।

*जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया वृद्धाश्रम का निरीक्षण*

अरूण दुबे।भरथना,इटावा। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विनय कुमार द्विवेदी के आदेशानुसार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जसवीर सिंह यादव द्वारा भरथना वृद्धाश्रम का निरीक्षण एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

कस्बा के गिरधारीपुरा स्थित श्रीनाथ मैरिज होम में संचालित वद्धाश्रम में श्री यादव ने उपस्थित समस्त वृद्धों को उनके विधिक अधिकारों के सम्बन्ध में जानकारी दी तथा उनके स्वास्थ्य, खानपान एवं दैनिक दिनचर्या के सम्बन्ध में वार्तालाप की। साथ ही रसोईघर,स्नानघर एवं शौचालय आदि साफ-सफाई का भी निरीक्षण किया। बढती ठण्ड के चलते बुजुर्गों को नहाने के अतिरिक्त पीने हेतु भी गर्म पानी उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर प्रबंधक राजवीर सिंह राणा, लिपिक विकास यादव व ऋषि त्रिपाठी के अलावा समस्त वृद्धजनों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

*ससुर जेठ देवर महिला को पीटा*

अरूण दुबे।भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला सती बेलाहार थाना भरथना निबासी एक महिला ने अपने ही सगे ससुर,जेठ,देवर पर गाली-गलौज कर मारपीट करने व जान से मार देने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस में तहरीर सौंप कर कार्यवाही की गुहार लगाई है।

पीड़ित महिला रुवी पत्नी रुकिशोर ने तहरीर में बताया कि पूर्व में ही उसके ससुर ने बटवारा कर उसे घर से अलग कर दिया था। जिसपर वह अलग रह रही है जबकि बटवारे में मिली हिस्सा की भूमि पर नामजद ससुर,जेठ और देवर जबरन कब्जा किये हुए हैं।

पीड़ित रुवी के अनुसार गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे वह अपने ससुर के पास बटवारे की हिस्से में मिली भूमि मांगने पहुँची तो उपरोक्त नामजद ससुर, जेठ और देवर ने उसे गाली-गलौज करते हुए पीट दिया और जान से मार देने की धमकी देकर भगा दिया। पुलिस ने तहरीर लेकर घटना की जांच कर कार्यवाही करने जा भरोसा दिलाया है।

घातक बीमारी ‘एड्स’ को लेकर सुघर सिंह कॉलेज में लगी मॉडल प्रदर्शनी

फोटो चौधरी सूघर सिंह कॉलेज में एड्स दिवस पर लगाई गई मॉडल प्रदर्शनी का मूल्यांकन करते निर्णायक डॉक्टर संदीप पांडे

जसवंतनगर ( इटावा)। विश्व।एड्स दिवस पर चौ सुघर सिंह नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कॉलेज में मॉडल बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन और इन मॉडल की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रतियोगिता और प्रदर्शनी का उद्देश्य एड्स के प्रति लोगों को जागरूक करना था।

इस मौके पर कॉलेज की निदेशक रीमा शर्मा ने बताया कि एड्स एक ऐसी बीमारी है, जो सिर्फ आमजन को जागरूक करके से ही रोकी जा सकती है। इटावा जिला एड्स के मामले में प्रदेश में तीसरे स्थान पर है। इसलिए यहाँ के लोगों का जागरूक होना बहुत आवश्यक है। संस्थाओं द्वारा यह कार्य आसानी से किया जा सकता है।

इस मौके पर निर्णायक की भूमिका डॉ संदीप पांडेय, डॉ जितेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार , सुरेंद्र शर्मा, अशांक यादव, आशीष यादव ने निभाई।

सेमिनार आयोजित कर एड्स से बचाव के बताए गए निदान

फोटो: सेमिनार में भाग लेते मदन लाल इंस्टिट्यूट के छात्र-छात्राएं

इटावा,1 दिसंबर।सर मदनलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल एंड नर्सिंग,कांधनी, इटावा में गुरुवार को विश्व एड्स दिवस पर सेमिनार का आयोजन किया गया।

छात्रों ने नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से देखाया कि एचआईवी एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में कैसे फैलता है। छात्रों ने इस बात पर भी जोर दिया कि एचआईवी के लिए अवरोध पैदा करने के लिए क्या सावधानियां बरती जा सकती हैं। नर्सिंग फैकल्टी एड्स से जुड़ी वर्जनाओं के बारे में बहुमूल्य तथ्य प्रस्तुत किए।

नर्सिंग प्रिंसिपल विद्या रानी ने एचआईवी एड्स के लक्षण और निदान के बारे में बताया। उन्होंने बीमारी के प्रसार की दर और इसे रोकने के लिए विभिन्न संगठनों द्वारा अपनाए गए विभिन्न तरीकों के बारे में भी चर्चा की।

नर्सिंग ट्यूटर श्वेता यादव ने एचआईवी के कारण बीमारी के प्रसार, अवसरवादी संक्रमण और मृत्यु दर के बारे में जानकारी दी। नर्सिंग ट्यूटर सूर्यांशु मिश्रा ने मां से बच्चे में संक्रमण को रोकने के उपायों की जानकारी दी। साथ ही एआरटी थैरेपी के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने इटावा जिले के एआरटी केंद्रों के बारे में विद्यार्थियों को बताया। शशि शेखर त्रिपाठी ने इस बारे में अपने विचार साझा किए कि किस प्रकार बीमारी का रोक थम एवं निदान करने में स्वास्थ्य कर्मी अपनी अहम् भूमिका निभाते हैं। संपूर्ण कार्यक्रम एड्स के खिलाफ लड़ाई के दृढ़ संकल्प के साथ समाप्त हुआ।

*वेदव्रत गुप्ता

मैनपुरी उपचुनाव : दिव्यांग और बुजुर्गों ने किया 93 परसेंट मतदान

फोटो: 80 वर्ष से ऊपर का एक बुजुर्ग मतदान करते हुए

मैनपुरी उपचुनाव में दिव्यांगों और बुजुर्गों ने किया 93 प्रतिशत मतदान

जसवंतनगर(इटावा)। मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए 2 दिन तक चले दिव्यांग और 80 वर्ष से ऊपर के बुजुर्ग मतदाताओं के मतदान में 93 परसेंट वोटिंग हुई है। कुल 132 ऐसे मतदाताओ में से 123 ने मतदान किया।

यह जानकारी जसवंत नगर विधानसभा क्षेत्र की एआरओ और उप जिला अधिकारी जसवंतनगर ज्योत्सना बंधु ने दी है।

उल्लेखनीय है कि ऐसे मतदाताओं के लिए चुनाव आयोग ने पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान करने की सुविधा उनके घरों पर ही दी थी। जसवंत नगर क्षेत्र में ऐसे 132 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें से 123 ने बुधवार और गुरुवार को मतदान किया। अब इन132 मतदाताओं में, जो मतदाता वोटिंग करने से छूट गए हैं ,उन्हें 5 दिसंबर को मतदान करने की अनुमति नहीं होगी।

जसवंत नगर विधानसभा क्षेत्र में दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 22 थी जबकि 80 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों की 110 थी। उन्हे मतदान कराने के लिए मतदान अधिकारियों और बीएलओ के टीम उनके घरों पर भेजी गई थी। गुरुवार शाम 5 बजे तक कुल 123 द्वारा ही वोट डाले गए।

*वेदव्रत गुप्ता