Monday , October 28 2024

Editor

इटावा● श्री नवदुर्गा पूजा समिति के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने लिया निर्णय,

*नवरात्रों में देवी माँ के स्वरूपों के होंगे भव्य दर्शन*

● श्री नवदुर्गा पूजा समिति के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने लिया निर्णय,

भरथना,इटावा। भरथना की रजि०धार्मिक संस्था श्री नवदुर्गा पूजा समिति के सम्पन्न हुए द्विवार्षिक निर्वाचन में नेक्से पोरवाल को अध्यक्ष,भरत पोरवाल को महामंत्री व देवेन्द्र पोरवाल को सर्वसम्मति से कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
नवमनोनीत पदाधिकारियों ने आगामी शारदीय नवरात्रि में आयोजित होने वाले नवदुर्गा महोत्सव को और अधिक भव्य व ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।
बीते दिन रविवार को कस्बा के मुहल्ला मोतीगंज स्थित दुर्गांचल गेस्ट हाउस में श्री नवदुर्गा पूजा समिति रजि०के तत्वाधान् में सम्पन्न हुई,आवश्यक बैठक के दौरान हुए द्विवार्षिक चुनाव में श्यामजी पोरवाल”नेक्से” को अध्यक्ष,भरत पोरवाल को महामंत्री और देवेन्द्र पोरवाल को कोषाध्यक्ष, बालकृष्ण अवस्थी”दीपू” को उपाध्यक्ष,मोनू शुक्ला को उपकोषाध्यक्ष,राजू साँई को मंत्री सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया है। तदुपरान्त समिति के अन्य सदस्यों ने नवमनोनीत पदाधिकारियों का तिलक वन्दन व माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया गया,साथ ही विगत वर्ष का आय-व्यय का ब्यौरा सार्वजनिक कर आगामी शारदीय नवरात्रि में विशाल पाण्डाल में भव्यता के साथ आयोजित होने वाले श्री नवदुर्गा पूजा महोत्सव को और अधिक ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए विचार विमर्श किया गया। इससे पूर्व बैठक का शुभारम्भ माँ भगवती के चित्र पर तिलक वन्दन, पुष्प व दीप प्रज्जवलित कर आरती के साथ किया गया। बैठक के दौरान पूर्व चैयरमैन मनोज पोरवाल, रूपकिशोर गुप्ता”रूपे”, राजीव पोरवाल,अनिल श्रीवास्तव,लोली पोरवाल,दिलीप पोरवाल, सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव, हरिओम दुबे,सीटू गुप्ता, विक्की पोरवाल,अंकुर पुरवार,चेतन पोरवाल, प्रमोद गुप्ता,रामजी भदौरिया,श्रीकृष्ण अवस्थी,नीलू पाण्डेय सहित कई गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। बैठक का सफल संचालन प्रताप नरायन मिश्रा ने किया।

इटावा, पुलिस कप्तान ने वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को बांटी मिठाईयां*

*पुलिस कप्तान ने वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को बांटी मिठाईयां*

● परिवार सहित भरथना वृद्धाश्रम पहुँचे पुलिस कप्तान,

● राष्ट्रीय पर्व पर वृद्धजनों के साथ साझा की खुशियां,

भरथना,इटावा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने कस्बा के मुहल्ला गिरधारीपुरा स्थित श्रीनाथ मैरिज होम में संचालित वृद्धाश्रम में सपरिवार पहुँचकर वहाँ निवास कर रहे सभी संवासियों को सम्मानित करके फल,मिष्ठान,उपहार आदि भेंटकर उनके साथ राष्ट्रीय पर्व की खुशियां साझा की। साथ ही उपजिलाधिकारी विजय शंकर तिवारी,तहसीलदार अशोक कुमार सिंह, नायब तहसीलदार सम्पूर्ण कुलश्रेष्ठ ने भी वृद्धाश्रम पहुँच संवासियों को वस्त्र, फल व मिष्ठान वितरित किये। इस मौके पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय सिंह, कोतवाल के०एल०पटेल के अलावा सभासदों, राजस्व व पालिका कर्मियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

इटावा: महगाई भ्रष्टाचार के खिलाफ जल्द ही पूरे प्रदेश में पीएसपीएल सड़को पर उतरेगी

इटावा:-* महगाई भ्रष्टाचार के खिलाफ जल्द ही पूरे प्रदेश में पीएसपीएल सड़को पर उतरेगी

इटावा में 22वी शहीद यात्रा में पीएसपीएल प्रमुख शिवपाल सिंह यादव बोले जेल जाने से पीछे नहीं हटेंगे प्रसपा कार्यकर्ता

75 साल हो गए आज़ादी के लेकिन आधी आज़ादी ही मिली है

जब तक एक भी गरीब की आंख में आँसू है तब तक सही मायने में आज़ादी नही मिलेगी

पूरे देश में सबसे महंगी बिजली की उत्तर प्रदेश में ही है

युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में पीएसपीएल से जोड़ने का काम किया जायेगा

गरीबी,मंहगाई,भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन का ऐलान जल्द होगा

प्रसपा जिलाध्यक्ष सुनील यादव द्वारा हर वर्ष 15 अगस्त में निकाली जाती है शहीद यात्रा

इटावा ,जयगुरूदेव आश्रम जन्मभूमि खितौरा में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया*

इटावा ,जयगुरूदेव आश्रम जन्मभूमि खितौरा में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया*

इटावा।स्वतंत्रता दिवस आजादी के अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर जयगुरुदेव जन्मभूमि कोठी मंदिर खितौरा धाम जिला इटावा में राष्ट्रीय ध्वज को मुख्य अतिथि जय गुरुदेव आश्रम मथुरा के प्रबंधक एवं जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा के वरिष्ठ सदस्य जयगुरुदेव संगत उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष संतराम चौधरी ने ध्वजारोहण किया।*

जय गुरुदेव आश्रम खितौरा जन्मभूमि पर संस्था प्रमुख पूज्य पंकज जी महाराज के सानिध्य में स्वाधीनता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।पूज्य पंकज जी महाराज ने सबको स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।*

इस अवसर पर संस्था के महामंत्री बाबूराम यादव,प्रबंध समिति के सदस्य सतीश उपाध्याय, पूर्व प्रधान सुनील कुमार, व्यवस्थापक डॉ.राजेंद्र प्रसाद आदि उपस्थित रहे

इटावा ,स्वतंत्रता सेनानी पौत्र को किया सम्मानित*

*स्वतंत्रता सेनानी पौत्र को किया सम्मानित*

*स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश सरकार के मंत्री ने किया सम्मानित*

*इटावा। आजादी की 75वीं वर्षगाँठ एवं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नुमाइश स्थित शहीद स्तम्भ पर आयोजित भव्य आयोजन में राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परि.उ.प्र. के प्रदेश महासचिव एवं वरिष्ठ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व: श्री कृष्ण लाल जैन के पौत्र आकाशदीप जैन को उत्तर प्रदेश सरकार के कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति, सांसद रामशंकर कठेरिया, जिलाधिकारी अवनीश कुमार रॉय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने माला, पटका एवं शॉल पहनाकर सम्मानित किया।*

भरथना,विद्यालय में प्रधान और प्रधानाचार्य ने सयुक्त रूप से किया ध्वजारोहण,

*नन्हे-मुंहे छात्र-छात्राओं ने निकाली प्रभात फेरी*

● विद्यालय ने प्रधान और प्रधानाचार्य ने सयुक्त रूप से किया ध्वजारोहण,

भरथना,इटावा। अमृत महोत्सव कार्यक्रम के चलते भारत के 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सोमवार को भरथना विकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेर स्थित संचालित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में ग्राम क्षेत्र के प्रधान अनुज कुमार व विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेन्द्र सिंह यादव ने सयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया।


इस मौके पर विद्यालय के नन्हे मुंहे छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित ग्रामीण व अभिभावकों का मनमोह किया।
वहीं प्रधानाचार्य श्री यादव के दिशानिर्देशन में छात्र-छात्राओं ने ग्राम पंचायत क्षेत्र में प्रभात भरी निकाल कर ग्रामीणों में देश प्रेम जाग्रत किया है।कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह यादव,ग्राम प्रधान अनुज कुमार के अलावा राजेश कुमार,ममता यादव,रूपेश तिवारी,चित्रांगत यादव एवं सैकड़ो ग्रामीणजनों की मौजूदगी उल्लेखनीय रही।

भारत माता की जय नारों से नगर हुआ गुंजायमान*

*भारत माता की जय नारों से नगर हुआ गुंजायमान*

● आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर नगर में जश्न का माहौल,

भरथना,इटावा। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर भारत विकास परिषद स्वामी विवेकानन्द शाखा भरथना के तत्वाधान में नगर भ्रमण हेतु तिरंगा यात्रा निकाली गई। सैकडों की संख्या में मौजूद लोगों ने राष्ट्रीय जयघोषों से समूचा नगर गुंजायमान कर दिया।

भरथना कस्बा में रविवार की सुबह मुहल्ला राजागंज से भारत विकास परिषद के तत्वाधान में प्रारम्भ हुई तिरंगा यात्रा को भरथना की उपजिलाधिकारी न्यायिक रितु प्रिया,तहसीलदार अशोक कुमार सिंह,पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय सिंह,वन क्षेत्राधिकारी विवेकानन्द दुबे ने संयुक्त रूप से झण्डी दिखाकर रवाना किया। तदुपरान्त तिरंगा यात्रा ने मोतीगंज, तिलक रोड, बजाजा लाइन चौराहा, जवाहर रोड,बालूगंज, पुराना भरथना,मण्डी रोड आदि पर भ्रमण कर शहीद पार्क पर समापन हुआ। तिरंगा यात्रा के दौरान होली प्वाइण्ट एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने भी सहभागिता की। यात्रा में सम्मिलित लोगों ने राष्ट्रभक्ति के जयघोषों से समूचा नगर गुंजायमान कर दिया। इस मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक के०एल०पटेल,कस्बा पुलिस चौकी इंचार्ज सत्यपाल सिंह, विवेक कुलश्रेष्ठ, आर०एन०दुबे,रामप्रकाश पाल,देवेन्द्र पोरवाल, प्रदीप चन्द्र पाण्डेय, ओ०पी०दीक्षित,सुभाष दुबे,अनिल श्रीवास्तव, सुभाष श्रीवास्तव,अंशू वर्मा,नेक्से पोरवाल,नीलू पाण्डेय,निशान्त पोरवाल, डा०संकल्प दुबे,अंकुर पुरवार,जमुना दास लखवानी,संजय माधवानी,शेखर राठौर, सुशान्त उपाध्याय,बण्टी शुक्ला,रोहित सिन्धी, चन्दन दुबे आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

इटावा, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने 101 फुट लम्बे तिरंगे की भव्य तिरंगा यात्रा निकाली

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने 101 फुट लम्बे तिरंगे की भव्य तिरंगा यात्रा निकाली
– संतों ने ही हमारे अंदर स्वाभिमान की चिंगारी पैदा की- संतोष सिंह चैहान

इटावा गुलामी की बेड़ियों से देश को स्वतंत्र कराने की लड़ाई कब शुरू हुई बताना कठिन है, लेकिन गोस्वामी तुलसीदास ने जब पराधीन सपनेहुं सुख नाहीं का उद्घोष किया तो उनके मानस में देश को स्वतंत्र कराने की ही कामना रही होगी। उन जैसे संतों ने ही हमारे अंदर स्वाभिमान की चिंगारी पैदा की, जो आगे चलकर स्वतंत्रता व स्वराज की मशाल बनकर उभरी और 1947 में हमने आजादी प्राप्त की। स्वाभिमान और स्वतंत्रता के बाद अब देश स्वावलंबन के रास्ते पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर शुरू हुआ आजादी का अमृत महोत्सव स्वावलंबन की दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है।
उक्त उद्गार उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष संतोष सिंह चैहान ने एक सौ एक फुट लंबे तिरंगा यात्रा के अवसर पर व्यक्त किए उन्होंने कहा कि कोरोना काल में व्यापारियों ने साबित कर दिया कि व्यापारी सच्चे देशभक्त और व्यापारियों की लड़ाई उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल आदरणीय बनवारी लाल कंछल जी के नेतृत्व में सजगता से लड़ रहा है।
नगर अध्यक्ष ओम रतन कश्यप ने स्थानीय लोगों को राष्ट्रध्वज वितरित किये। नगर अध्यक्ष ओम रतन कश्यप ने कहा कि यह हर भारत वासी के लिए गर्व की बात है कि वह आजादी का अमृत महोत्सव अभियान का हिस्सा बन रहा है। अपने घर पर तिरंगा फहराने का गौरव इस बार जरूर महसूस करिये।


यात्रा को सफल वनाने वालों में प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष डा. एके शर्मा प्रदेश संयुक्त मंत्री शिवकुमार सिंह चैहान प्रदेश वरिष्ठ मंत्री नवीन यादव प्रदेशमंत्री विवके पोरवाल प्रदेश मंत्री विशाल गुप्ता,जिला संरक्षक सतीश चंद्र वर्मा पूर्व चेयरमैन लखना हरीगोपाल शुक्ला गोपाल कृष्ण सारास्वत अरविंद पोरवाल, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीके वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष नेरश यादव,जिला वरिष्ठ महामंत्री शैलेष जैन जिला, महामंत्री रविकांत मिश्रा सुनीत सिंह चैहान प्रदीप पोरवाल रज्जन,जिला प्रभारी शिवभूषण सिंह चैहान नगर अध्यक्ष ओम रतन कश्यप चकरनगर रवि पोरवाल भरथना लालजी पोरवाल बसरेहर,जिलाउपाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ पोरवाल बसरेहर विजयप्रताप सेंगर महेवा राजवीर पाण्डे राजू परसूपुरा यशवीर चैहान भरथना सौरभ उपाध्याय बकेवर राजीव गुप्ता ऊसराहार देवेन्द्र यादव वैदपुरा सदन पोरवाल बसरेहर भगवतीशरण सोनी हनुमंतपुरा अनिल पोरवाल भरथना वकील अहमद दुलारे बकेवर प्रशांत गुप्ता रेल बाजार देवेन्द्र चैहान लखना काले मंसूरी कुम्हावर राजेश चैहान हर्राजपुरा लालजी दुबे सैफई खुर्शीद अहमद इटावा सुनील पोरवाल भरथना बृजेश पोरवाल भरथना देवेन्द्र चैहान इटावा,जिला संगठनमंत्री सतेन्द्र त्रिपाठी चकरनगर बलवीर यादव बकेवर पवन यादव इटावा जितेन्द्र तोमर शीलू जसवंतनगर अंसार अहमद हरदोई संजय महेश्वरी लखना रामनरेश वर्मा अहेरीपुर संदेश वर्मा अहेरीपुर आशाराम विकास लखना शाहजाद बबलू राईन लखना रामकुमार शुक्ला उदी मनोज यादव चैपुला अखिलेश शर्मा इटावा,जिला सचिव सुनील पोरवाल हनुमंतपुरा संजय जैन लखना आलोक वर्मा चकरनगर अजहर फरीदी इटावा सतीश तोमर जसवंतनगर कबीर भोजपुरी इटावा मोनू त्रिपाठी इटावा संजय त्रिपाठी लखना संतोष पोरवाल हनुमंतपुरा रियाज अहमद इकदिल उपेन्द्र तोमर जसवंतनगर अंकित गुप्ता सरसईनावर प्रेमचंद्र गुप्ता टिल्लू लखना वैभव गुप्ता भरथना चैराहा योगेश पोरवाल भरथना सुभाष पोरवाल लखना अनिल यादव भरथना युवा नगर अध्यक्ष अजय गुप्ता महिला नगर अध्यक्ष सुनीता कुशवाहा सब्जी मंडी अध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा गल्ला मंडी अध्यक्ष विनोद यादव फल मंडी अध्यक्ष मोहम्मद मुवीन उर्फ कल्लूमहामंत्री विवेक गुप्ता और रमेश यादव कोषाध्यक्ष दीपचंद जैन नगर संरक्षक मनोज गुप्ता अनवार हुसेन उपाध्यक्ष अखिलेश कौशिक विनीत पांडे अमित तिवारी राजीव पाल अमित दुवे अन्शु श्रीमती उर्मिला भदौरिया अवनींद्र पोरवाल संजीव अग्रवाल सुमित गर्ग ललित जैन दिलीप जैन मनीष अग्रवाल शिवेंद्र मिश्रा आशुतोष पमार बृज मोहन मिश्रा प्रदीप कनोजिया अजय सिंह भदोरिया दीपक कुशवाह मंत्री शिवा ठाकुर अविनाश पाल दीपक अग्रवाल भगवानदास रवी कृष्ण कश्यप शिवम दुबे श्रीमती मुन्नी देवी देवेंद्र कुशवाहा एवं संगठन मंत्री सरदार मोहन सिंह संतोष कौशल अमित गुप्ता विजय कुमार शर्मा धर्मवीर बाथम तारा कुशवाहा देवेंद्र कुमार कुशवाहा आदि शामिल है।

जसवंतनगर । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने रिमझिम बारिश के बीच तिरंगा यात्रा निका

जसवंतनगर । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने रिमझिम बारिश के बीच तिरंगा यात्रा निकाली। वंदे मातरम तथा भारत माता की जय के नारों की गूंज के बीच ऐतिहासिक बिलैया मठ से तिरंगा यात्रा प्रारंभ हुई।

अपने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर तथा अट्ठारह सौ सत्तावन के प्रथम स्वाधीनता संग्राम की यादों को संजोए ऐतिहासिक बिलैया मठ की रज मस्तक पर लगाकर विद्यार्थी परिषद के सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता देश प्रेम के गीत गाते हुए आगे बढ़ चले ।।

तिरंगा यात्रा में सबसे आगे एक वाहन पर सवार उद्घोषक बीच-बीच में भारत माता की जय, वंदे मातरम आदि का जयघोष करते हुए चल रहा था । तिरंगा यात्रा फक्कड़ पुरा, कटरा पुख्ता ,कटरा बुलाकीदास, बड़ा चौराहा ,सदर मार्केट, छोटा चौराहा ,पंसारी बाजार ,माता केला त्रिगमा गमा देवी मंदिर, लोहा मंडी, जैन बाजार ,कटरा बिल्लोचियांन होते हुए वापस गंतव्य स्थल बिलैया मठ पर पहुंचकर समाप्त हुई। रितिक गुप्ता के नेतृत्व में निकाली गई इस तिरंगा यात्रा में राम नरेश शर्मा , बटेश्वरी दयाल प्रजापति, दीपक धाकरे,ऋषि कांत चतुर्वेदी,दीपक वर्मा सहित कस्बे के कई गणमान्य नागरिक भी शामिल रहे । इसके अलावा यात्रा में ओम बघेल, हिमांशु प्रजापति , राजन बाजपेई, पिंटू पाल, हर्षित ,अंकुर यादव, मोहित वर्मा ,अभिषेक राठौर, कन्हैया मिश्रा , प्रियांशु गुप्ता सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता तथा कस्बे के देश प्रेमी नागरिक मौजूद रहे

बकेवर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा* देश भक्ति ने डूबे नगरवासी,

*बकेवर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा*

● देश भक्ति ने डूबे नगरवासी,

बकेवर,इटावा। आजादी के 75वें अमृत महोत्सव को लेकर रविवार को बकेवर में बेहद भव्य तरीके से ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा निकाली गई,तिरंगा यात्रा में लगभग आठ सैकड़ा से अधिक देशप्रेमियो का हुजूम उमड़ा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व पूर्व सांसद अशोक दोहरे, विशिष्ट अतिथि इटावा के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा, भरथना एसडीएम विजय शंकर तिवारी,भरथना सीओ विजय सिंह,भरथना तहसीलदार अशोक कुमार ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया।
तिरंगा यात्रा में बकेवर सहित आसापास के तमाम गणमान्यजनों ने प्रमुखता से साथियों समेत बढ-चढ़कर भाग लेकर देश प्रेम की अलख जलाई।
तिरंगा यात्रा के दौरान सड़को पर भारत माता की जय के नारों और राष्ट्रभक्ति की जबरदस्त लहर देखते बन रही थी। तिरंगा यात्रा भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा के प्रमुख संरक्षण में निकाली गई।
वहीं कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का आयोजक आदित्य मोहन शर्मा एवं आशीष मोहन समेत पूरी युवा टीम ने सभी अतिथियों का पगड़ी पहनाकर,तिरंगा पटका और माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया।


तिरंगा यात्रा में लगभग 8 सैकड़ा से अधिक देशप्रेमियो का हुजूम सड़कों पर उमड़ा दिखाई दिया।
तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम,वीर शहीदों के नारों से नगर गुंजायमान होता रहा। तिरंगा यात्रा के दौरान ऐसा लग रहा था मानो राष्ट्रभक्ति और देशभक्ति की आंधी चल रही हो,नगर में ऐसा नजारा था की लोग इस यात्रा को देखकर यात्रा में शामिल होकर अपनी सेल्फी लेने और फोटो खिंचने को मजबूर ही रहे थे।
तिरंगा यात्रा के दौरान सभी अतिथियों ने पूरे नगर क्षेत्र के सभी प्रमुख मार्गों पर पैदल भ्रमण किया, नगर बासियो ने तिरंगा यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत सत्कार किया।
नगर में लैबबेक चैरिटेबल ट्रस्ट के टीपू कुरैशी,इशरत खां व व्यापारियों, सामाजिक संगठनों सहित युवाओं ने भी पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।
यात्रागाजे बाजे के साथ नगर भ्रमण करती हुई, लखना रोड स्थित शहीद स्मारक पर समाप्त हुई। जहां पर शहीदो की याद में सभी अतिथियों के द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई।
इसके बाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद अशोक दोहरे ने संबोधित करते हुए कहा की जिनकी बदौलत आज आजादी मिली है,आज भाजपा शासन काल में इन सभी वीर शहीदों और उनकी वीर गाथाओं को सम्मान मिल पा रहा है इसके लिए हम मोदी योगी सरकार का धन्यवाद व्यक्त करते हैं।
विशिष्ट अतिथि भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा ने कहा की देश प्रेम और राष्ट्रसेवा से बढ़कर कुछ नही होता है, हमे सबको ऐसे कार्यक्रम अवश्य करने चाहिए।
भरथना एसडीएम विजय शंकर तिवारी ने कहा की हर घर तिरंगा अभियान में सभी हिस्सेदारी करें और देश और राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण सदैव बनाए रखें।
भरथना सीओ विजय सिंह ने कहा युवा देश का भविष्य है हम सबकी जिम्मेदारी है कि वीर शहीदों के सम्मान को सदैव प्रथम स्थान दें और देश सेवा और राष्ट्र सेवा के लिए आगे आएं।
तहसीलदार भरथना अशोक कुमार ने कहा जैन वीर शहीदों के बलिदान से आज भारत आजाद हुआ है उनका योगदान इतिहास में सदैव अग्रणी रहेगा।
कार्यक्रम आयोजक छात्रसंघ नेता आदित्य मोहन शर्मा एवं आशीष मोहन शर्मा समेत एवं उनकी पूरी युवा टीम ने सभी अतिथियों एवं सहयोगीयों का तिरंगा यात्रा में भागीदारी करने के लिए आभार व्यक्त किया।
यात्रा में ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय संस्था,लार्ड मदर पब्लिक स्कूल,बाबूराम इंटर कॉलेज बकेवर, एलएलके कॉन्वेंट स्कूल, एमवीएस इंटर कॉलेज हर्रजपुर,कन्या जूनियर हाईस्कूल बकेवर के छात्र छात्राओ की मौजूदगी रही।
सुरक्षा की दृष्टि से यात्रा देखरेख में लगे थाना बकेवर कस्बा इंचार्ज पीके वर्मा समेत सभी थाना स्टाफ सदस्यों का भी आभार व्यक्त करते हुए स्वागत किया गया।
तिरंगा यात्रा में प्रमुख रुप से अखिलेश उपाध्याय,ब्रजेश शर्मा, कृष्णलाल शर्मा,अशोक शुक्ला,सुनील चौधरी, राजन शर्मा,परशुराम सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ०सुशील सम्राट, उपाध्यक्ष बॉबी मिश्रा, समाजसेवी रिंकू श्रीवास्तव,विकास पांडे, चंदन त्रिपाठी,ध्यान सिंह प्रजापति,भाजपा नेत्री मीनाक्षी चौहान,इशरत खां,टीपू कुरैशी,गुड्डन खां, राशिद खां,इस्लाम,मुन्ना खा,केशव शर्मा,नागेश्वर राव चौबे,अर्जित दुबे, अरविंद पांडेय,पवन शुक्ला,अनिल चौधरी, अंकित पाठक,रामू अवस्थी,अर्जित दुबे,राजेश चौहान,दीपक असलम, दामोदर पाठक,अनुज अवस्थी,रामू शर्मा,अंकित, जयदीप,निखिल,तिंचु, सोनू,प्रकाश मिश्रा, भगवानदास शर्मा, सत्यप्रकाश चौधरी,संदीप, अभिषेक,सत्यम,बीटू कुशवाह,शिवम व्यास, निहाल सोनी,मयंक बिधौलिया,नंदू,अनुज तिवारी,आलोक,कार्तिक पांडेय,सोनू चौधरी,अमित अवस्थी,कमलेश सविता, मान सिंह ठाकुर,मान सिंह प्रजापति,दीपू शर्मा,राहुल, सहित आठ सैकड़ा से अधिक देशप्रेमी मौजूद रहे।