Monday , October 28 2024

Editor

लखनऊ:- प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने अपने बेटे आदित्य उर्फ अंकुर यादव को उत्तरप्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया,

लखनऊ:- प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने अपने बेटे आदित्य उर्फ अंकुर यादव को उत्तरप्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया,

अंकुर के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर इटावा में प्रसपा समर्थको में खुशी का माहौल,

अंकुर के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश में मजबूत होगी पार्टी,

जल्द ही किया जायेगा प्रदेश कार्यकारिणी का गठन

इटावा, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल इटावा चलाएगी हर घर तिरंगा अभियान*

*उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल इटावा चलाएगी हर घर तिरंगा अभियान*

चकरनगर/महेवा/इटावा। आजादी के जश्न को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस बार हर घर तिरंगा शान से फहराना चाहिए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान के आह्वान पर निवाड़ी कला इकाई के अध्यक्ष विनोद सिंह चौहान ने इकाई निवाड़ी कला एवं इटावा में व्यापार मंडल के पदाधिकारी गण ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए कमर कस ली है। व्यापार मंडल संगठन मंत्री के पी सिंह चौहान इस अभियान को रंग देने में सुबह से शाम तक व्यापार मंडल के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों के साथ लगे हुए हैं।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के संगठन मंत्री इकाई निवाड़ी कला से के पी सिंह चौहान ने कहा है कि अभियान 13 से 15 अगस्त तक चलेगा इस अभियान के तहत उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जाएंगे और लोगों से अपील करेंगे कि आजादी के 75 वें वर्ष के इस अमृत महोत्सव के उत्सव में शामिल हों, इस मौके पर जिला अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान एवं व्यापार मंडल इकाई निवाड़ी कला के अध्यक्ष विनोद सिंह चौहान ने कहा कि तिरंगा बयान को लेकर व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर एक्टिव नजर आ रहे हैं।

पेड़ में करेन्ट उतरने से किसान पुत्र की हुई मौत* ● पेड़ के चिपक कर गुजर रही है हाईटेंशन विद्युत लाइन,

*पेड़ में करेन्ट उतरने से किसान पुत्र की हुई मौत*

● पेड़ के चिपक कर गुजर रही है हाईटेंशन विद्युत लाइन,

● पेड़ के निकट खड़ा था नवयुवक पेड़ टच होते ही लगा करेन्ट,

भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कटहरा में मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे एक नवयुवक किसान पुत्र अजय कुमार 16 वर्ष पुत्र अर्जुन सिंह जाटव की ग्यारह हजार का विद्युत करेन्ट लगने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
नवयुवक को विद्युत करेन्ट गांव के निकट गुजरे वहारपुरा-कटहरा माइनर की पटरी पर खड़े एक छायादार पेड़ के टच होजाने पर लगा,जिससे नवयुवक किसान पुत्र की तड़पते हुए मौके पर ही तत्काल मौत हो गई।
ग्रामीणों ने बताया कि उक्त स्थान पर खड़े छायादार एक हरे पेड़ के ऊपर से पेड़ को छूती हुई हाईटेंशन विद्युत लाइन गुजरी है।
किसान पुत्र अजय कुमार सहित किसी ग्रामीण को पता नही चला कि उक्त पेड़ में करेन्ट उतरा हुआ है।
किसान पुत्र की पेड़ में उतरे करेन्ट लगने से मौत की खबर मिकते ही परिजनों में बुरी तरह चीख पुकार के साथ कोहराम मच गया।
घटना की सूचना पर विद्युत विभाग ने तत्काल ग्यारह हजार विद्युत लाइन की सप्लाई बन्द करदी। उधर घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
ग्रामीणों ने बताया कि मृतक नवयुवक अजय कुमार एक छोटे किसान का बड़ा बेटा था वे दो भाई एक बहिन थे छोटा भाई आयुष अभी मात्र 7 वर्ष है जबकि बड़ी बहिन कु०नेहा कुमारी 18 वर्ष की है। घटना की सूचना से भाई बहिन सहित माँ निशा देवी और पिता अर्जुन सिंह का रोरोकर बुरा हाल बना हुआ है। मृतक नवयुवक क्षेत्र के मुंशी लाल राम सेवक इंटर कालेज में कक्षा ग्यारह का होनहार छात्र था।

अमृत महोत्सव पर क्षेत्र की सर्वसेवा समिति ने आयोजित की प्रतियोगिता,

*अमृत महोत्सव-छात्राओं ने जीती मेहदी प्रतियोगिता*

● अमृत महोत्सव पर क्षेत्र की सर्वसेवा समिति ने आयोजित की प्रतियोगिता,

भरथना,इटावा। भरथना विकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत कन्धेसी पचार से संचालित समाजसेवी संस्था सर्वसेवा समिति ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी छात्राओं की प्रतिभाओं को ध्यान में रखते हुए तृतीय मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजन में मुख्यअतिथि के रूप में भरथना के तहसीलदार अशोक कुमार उपस्थित रहे। संस्था के संरक्षक संत श्री हरीबाबू तिवारी, ज्योतिष वैज्ञानिक पंडित करूणा शंकर दुबे,समाज सेवी सुनील चौधरी,शिव अवतार शुक्ला,अवध नारायण तिवारी ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
पंडित करूणा शंकर दुबे ने नारी सशक्तीकरण पर जोर देते हुए प्रतिभागी छात्राओं को समझाते हुए कहा कि नारी को शक्ति क्यों कहा गया क्योंकि समूचे विश्व की आधार शिला एक नारी ही है इसलिए खुद को पहचानो और आगे बड़ो। संरक्षक शिव अवतार शुक्ला ने बताया कि अच्छा पहनोगे,अच्छा खाओगे और सुंदर विचार रखोगे तो निश्चय ही तरक्की करोगे।
कार्यक्रम के मुख्यातिथि तहसीलदार अशोक कुमार ने स्वम की बेटी का उदाहरण देते हुए प्रतिभागी छात्राओं का मनोबल बढ़ाया और और सर्व सेवा समिति संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए विजेता प्रतिभागियों को शील्ड और पुरुस्कार भेंटकर उन्हें सम्मानित किया।
प्रतिभागी छत्राओ में श्रुति मिश्रा ने इस वर्ष भी प्रथम स्थान प्राप्त किया,द्वतिय स्थान नेहा कुमारी का रहा और तृतीय विजेता पर मुस्कान रही।
बाकी 10 प्रतिभागियों ने टॉप 10 में स्थान प्रदान किया है। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष,दीपक तिवारी,महासचिव शेखर शुक्ला,उपाध्यक्ष,अवनीश मिश्रा कोषाध्यक्ष,मनोज प्रजापति,संचालन मंत्री, बृजेंद्र शुक्ला,रवींद्र शुक्ला महामंत्री,सूर्य प्रकाश दिवाकर,जिला महामंत्री निर्मल यादव जिला मंत्री अशोक यादव,अवधेश प्रजापति,अतुल त्रिपाठी, अर्जुन सिंह कुलदीप प्रजापति,राजेश प्रजापति, गोविंद,इंद्रवीर सभी पदाधिकारी व सदस्यगण मोजूद रहे।

इटावा, अगस्त क्रांति दिवस पर फहराया सेनानी पौत्र ने तिरंगा

अगस्त क्रांति दिवस पर फहराया सेनानी पौत्र ने तिरंगा

देश की आजादी में इटावा के क्रांतिकारीयो की अहम भूमिका रही : आकाशदीप जैन

इटावा। राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के प्रदेश महासचिव एवं कानपुर मण्डल प्रभारी आकाशदीप जैन ने अपने आवास पर अगस्त क्रान्ति दिवस के अवसर पर तिरंगा झण्डा फहराकर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुये बताया इटावा के क्रांतिकारियों की अगस्त क्रांति में अहम भूमिका रही है। उन्होंने बताया उनके बाबा वरिष्ठ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व: कृष्ण लाल जैन बताते थे भारत छोड़ो आंदोलन के फैसले का अगला दिन सबसे प्रमुख रहा है इसी दिन भारत छोड़ो आंदोलन शुरू हुआ था और महात्मा गांधी ने करो या मरो का नारा दिया था जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी हो गई थी इसी दिन 1925 में क्रांतिकारियों ने काकोरी षड़यंत्र को अंजाम देकर अंग्रेजी हुकूमत की चूलें हिला दी थीं जिसमे इटावा जनपद के पंडित गेंदालाल दीक्षित की अहम भूमिका रही। इस वर्ष भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ होने से अगस्त के महीने का महत्व ज्यादा है देश के इतिहास में 9 अगस्त की तारीख का विशेष महत्व है 8 अगस्त 1942 भारत छोड़ो आंदोलन चलाने का फैसला किया गया और इसकी जमीनी स्तर पर शुरुआत इसके अगले दिन 9 अगस्त को हुई थी जिसे अगस्त क्रांति दिवस के रूप में मनाया जाता है।

इटावा, अपाचे सवार बदमाशों द्वारा मां-बेटे से 25 हजार की लूट की

अपाचे सवार बदमाशों द्वारा मां-बेटे से 25 हजार की लूट की

जसवंतनगर(इटावा)।: अपाचे बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक बाइक पर सवार मां और बेटे से चलते में बैग में रखे नगदी 7हजार रुपए, मोबाइल फोन और एक अंगूठी लूट ली। कुल लूट 25 हजार की बताई गई है।
घटना को हाइवे पर झबरापुरा गांव के सामने दिनदहाड़े अंजाम दिया गया। बाइक सवार ये। मां-बेटा सिरसागंज से एक कार्यक्रम से लौट रहे थे।
पक्का बाग इटावा निवासी गौरव अपनी मां सरला के साथ बाइक से सिरसागंज से इटावा लौट रहे थे, उस दौरान घटना तब घटित हुई, जब वह झबरा पुरा गांव के सामने पहुंचे ही थे कि पीछे से अपाचे पर सवार तीन बदमाशों ने आकर सरला देवी के हाथों से हैंड बैग छीन लियाऔर फरार हो गए। बैग में एक मोबाइल,7000 रुपए नगद व सोने की अंगूठी थी।
घटना की तहरीर बेटे गौरव द्वारा तहरीर के रूप में दिए जाने पर जसवंत नगर पुलिस के उप निरीक्षक सोमबीर सिंह घटनास्थल पर पहुंचे, मगर फरार हो चुके अपाचे सवार बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका।

*वेद व्रत गुप्ता

जसवन्तनगर ,समाजवादी पार्टी ने ऐतिहासिक “बिलैया मठ” से शुरू किया तिरंगा अभियान*

*समाजवादी पार्टी ने ऐतिहासिक “बिलैया मठ” से शुरू किया तिरंगा अभियान*
———-
– *जिलाध्यक्ष ने स्तंभों पर किया पुष्पार्पण*
– *पार्टी जनों के घरों पर फहरे तिरंगे*
——-
*जसवंतनगर(इटावा)।* समाजवादी पार्टी के हर घर तिरंगा अभियान की शुरूआत ऐतिहासिक और स्वातंत्र्य आंदोलन की धरोहर यहां के बिलैया मठ से मंगलवार को की गई। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव और बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता जमा हुए। उन्होंने तिरंगा फहराने से पूर्व मठ में विराजित भगवान भोले भंडारी की पूजा-अर्चना भी की।
अभियान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर शुरू किया गया । 9 से 15 अगस्त तक चलेगा।आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक राष्ट्रीय महोत्सव मे सपा की शिरकत और भागीदारी होगी।इसे यहां समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव व विधानसभा अध्यक्ष विद्याराम यादव की अगुवाई में नेता जी मुलायम सिंह यादव की कर्मस्थली से शुरू किया गया। पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ ने बढ़-चढकर शिरकत की।
सभी सपाई बाद में रामलीला मैदान स्थित उन दो स्वातंत्र्य सेनानी स्तंभों भी पहुंचे, जिन पर क्षेत्र के उन स्वतंत्रता सेनानियों के नाम अंकित हैं, जिन्होंने गांधी जी के आह्वान पर अंग्रेजों के विरुद्ध भारत छोड़ो आंदोलन में हिस्सा लिया था। वहां पुष्पअर्पित और नमन कर उनके बलिदानों को याद किया गया।
इस दौरान सपा नेता उदयभान सिंह, नीरज यादव, सुनील कुमार, जयवीर सिंह यादव, नवी मोहम्मद, प्रमोद यादव, अमन यादव, लक्ष्मीकांत चैरसिया, बलराम यादव, रवि यादव, इलियास,राजेश यादव, मंजू यादव, रामवेटी समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

– *वेदव्रत गुप्ता*

इटावा, सपा जिला अध्यक्ष गोपाल यादव ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ सिविल लाइन स्थित पार्टी कार्यालय पर राष्ट्रध्वज फहराया।

*इटावा:-* समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 9 से 15 अगस्त 2022 तक प्रत्येक विधानसभा के प्रत्येक पार्टी पदाधिकारियों के घरों पर राष्ट्रध्वज तिरंगा झंडा फहराने का निर्देश दिया है

                    इसी क्रम में नि- सपा जिला अध्यक्ष गोपाल यादव ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ सिविल लाइन स्थित पार्टी कार्यालय पर राष्ट्रध्वज फहराया। इसके बाद नुमाइश ग्राउंड स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचकर माल्यार्पण कर शहीदों को नमन किया। सपा जिलाध्यक्ष ने सीता राम कश्यप के आवास पर पहुच लर राष्ट्रध्वज फहराया। साथ ही साथ सपा नेताओं ने अन्य ऐतिहासिक स्थलों पर पहुँच कर ध्वज फहराया। इस मौके पर चंदन सिंह बघेल , उत्तम सिंह प्रजापति मुबारक अंजुम, पदम तिवारी, उदय भान सिंह यादव समेत पार्टी के कई नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एजुकेट गर्ल्स ने बालिका शिक्षा में कार्यरत टीम बालिका स्वयंसेवकों के लिए आयोजित किया संवाद 2022 समारोह

प्रदेश, 2022 : बालिका शिक्षा के माध्यम से समाज में लिंग और साक्षरता के अंतर को कम करने के लिए राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के गांवों में कार्यरत गैर-लाभकारी संस्था एजुकेट गर्ल्स ने अपने 20,000 से अधिक टीम बालिका स्वयंसेवकों के लिए विश्व युवा कौशल दिवस पर संवाद 2022 समारोह का आयोजन किया था। संस्था के टीम बालिका स्वयंसेवकों नेग्रामीण गांवों की बालिकाओं को शिक्षित करने में असाधारण भूमिका निभाई है।

‘मेरा गाँव, मेरी समस्या और मैं ही समाधान’ सिद्धांत पर टीम बालिकाएं गांव-गांव में बालिका शिक्षा की लिए कार्य करती है। टीम बालिका संस्था के मूल्यों और मिशन को अन्य हितधारकों तक पहुँचाने और जमीनी स्तर पर बालिकाओं की शिक्षा के लिए कार्य करने के लिए अहम भूमिका निभाती हैं।

संवाद 2022 में समारोह में टीम बालिकाओं ने अपने अनुभव तथा उनके द्वारा जमीनी स्तर पर किए गए कार्यों के बारे में संस्था के कार्मिकों तथा पार्टनर्स से विस्तार में चर्चा की। टीम बालिकाओं को अपने कौशल बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है जो एजुकेट गर्ल्स संस्था अन्य संस्थाओं के साथ मिलकर आयोजित करती है। संवाद 2022 समारोह में कृषि विज्ञान केंद्र, लीड अकादमी इन संस्थाओं के साथ डिजिटल एम्पावरमेंट फाउंडेशन, शीरोज और प्रथम इन संस्थाओं ने पहली बार पार्टनर के रूप में भाग लिया।

मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले से टीम बालिका लोकेन्द्र धनगर ने बताया, “मैं अपने गांव के एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक था। कोरोना महामारी के रहते जब स्कूल बंद हुए, तो मेरी नौकरी भी चली गई। मैं बेरोजगार हो गया था, जीवन यापन करना कठिन हो गया था। ऐसे वक़्त में संस्था ने मुझे लघु उद्योग का प्रशिक्षण दिलाया। अब में अचार, अदरक तथा लहसुन का पाउडर और पापड़ का उपद्योग अपने घर से ही चलाता हूँ। ये सब संस्था की वजह से संभव हो सका।“

शीरोज संस्था के हेड – बिजनेस ऑपरेशन, सुश्री तुलिका ने बताया, “एजुकेट गर्ल्स के जो भी टीम बालिका साथी अपना खुद का व्यापार स्थापित करना चाहते हैं, हम उनकी मदद करेंगे। उन्हें डिजिटल मार्केटिंग, प्रोडक्ट सिलेक्शन, मार्केटिंग तथा व्यापार शुरू करने के लिए लोन जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे।”

एजुकेट गर्ल्स की संस्थापिका सफीना हुसैन ने टीम बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा, “हमारा मिशन है बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ना, जिसमें सभी टीम बालिकाएं ( स्वयंसेवक) अहम भूमिका निभा रहे हैं। मैं बहुत प्रभावित हुई हूँ, ये देखकर कि टीम बालिकाओं के लिए आयोजित संवाद समारोह का पूरा संचालन भी कुछ टीम बालिकाओं द्वारा किया गया । समारोह में तीनों राज्यों की टीम बालिकाओं ने बेहतरीन कौशल और आत्मविश्वास का परिचय दिया । इस समारोह ने मुझे स्वयं सेवाओं की शक्ति को एक बार फिर से याद दिलाया, जिसका अनुभव मैंने अपनी शुरुआती सफर में किया था।“

एजुकेट गर्ल्स के सीओओ महर्षि वैष्णव ने बताया, “कोरोना के मुश्किल वक़्त में भी हमारी टीम बालिका स्वयंसेवक पीछे नहीं हटे और बच्चों को शिक्षा से जोड़ते रहे। आज संस्था ने जो कुछ मुकाम हासिल किया है इसमें टीम बालिकाओं की भूमिका अहम रही है। आने वाले वक़्त में भी हम टीम बालिकाओं के लिए विभिन्न पार्टनर्स की मदद से अच्छे अच्छे प्रशिक्षण करवाते रहेंगे।“

ऑनलाइन आयोजित इस समारोह में 2000 से ज्यादा टीम बालिका शामिल हुई ।

इटावा क्षेत्र के अंतर्गत कृषि आवासीय कालोनी मे काला सांप निकलने से घर पर मचा हड़कंप

इटावा क्षेत्र के अंतर्गत कृषि आवासीय कालोनी मे काला सांप निकलने से घर पर मचा हड़कंप।।

मानवेंद्र यादव ने पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण पर कार्य कर रही संस्था सोसाइटी फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर(स्कॉन) सचिव वन्यजीव विशेषज्ञ सर्प प्रेमी संजीव चौहान को अवगत कराया उन्होंने वन विभाग को सूचना दी स्कॉन व वन विभाग टीम वन दरोगा ताबिस अहमद, अनिल चौहान रविन्द्र मिश्रा व अनुज तिवारी मौके पर पहुंच कर देखा कि कोबरा सांप फ्रिज से निकलकर घर के कोने में बैठा हुआ था। कोबरा सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।


संजीव चौहान ने बताया कि यह स्पेक्टकिल कोबरा है इसमें वेनम न्यूरोटॉक्सिक होता है जिसे लोग फन वाला काला सांप,नागराज व नाग भी कहते है।
बरसात के मौसम में सांप को घर पर छुपने लायक स्थान न दें फालतू कबाड़, ईटों का ढेर,लकड़ी का ढेर, बड़ी घास,बाहर कूड़ा कचरा इकट्ठा न होने दे एवं घर की साफ सफाई रखें इत्यादि।
प्रभागीय निदेशक अतुल कांत शुक्ला की निर्देशन पर सकुशल प्राकृतिकवास में छोड़ दिया गया।बचाव अभियान में लाली, रेखा यादव ,विकास व चक्रेश यादव का सहयोग रहा ।