Monday , October 28 2024

Editor

इटावा, पूर्व विधायक शिवप्रसाद यादव ने उत्पीड़न व उपेक्षा से त्रस्त घोषी यादव समाज के जनसमर्थन के साथ नई राजनैतिक पार्टी बनाने की हुँकार भरी।

 

पूर्व विधायक शिवप्रसाद यादव ने उत्पीड़न व उपेक्षा से त्रस्त घोषी यादव समाज के जनसमर्थन के साथ नई राजनैतिक पार्टी बनाने की हुँकार भरी।

भर्थना,क्षेत्र अंतर्गत पाली खुर्द गांव में पालट देवी मंदिर परिसर में सामाजिक न्याय मंच के तत्वाधान में रविवार को आयोजित विशाल घोषी यादव समाज पंचायत में पूर्व विधायक शिवप्रसाद यादव ने कहा कि घोषी यादव समाज पर बीती कई वर्षों से लगातार अत्याचार और द्वेषपूर्ण व्यवहार किया गया,उत्पीड़न व उपेक्षा की इंतहा होने पर मौजूदा दौर में नई राजनैतिक पार्टी बनाने का समय आ गया है। इसके लिए घोषी यादव समाज के लोगो द्वारा संगठित होकर आशीर्वाद की जरूरत है। नई राजनैतिक पार्टी बनने से संस्कारित और हल्लाबोल यादव अलग अलग पहचान बनेगी ।घोषी यादव समाज के लोग सीधे सरल रहे है, जिन्हें अब तक समय समय पर छला जाता रहा है।बीती सपा सरकार द्वारा घोषी यादव समाज का उत्थान नही किया आज भी घोषी यादव समाज के लोग दबे कुचले है,जबकि दूसरे वर्ग के लोगो के व्यवसाय व ओहदे बढे है।

उन्होंने कहा कि घोषी यादव समाज के उत्थान के लिए हर कुर्बानी देने को तैयार है,सामाजिक न्याय मंच के माध्यम से गांव गांव जाकर स्व समुदाय के लोगो को जगाया जा रहा है,जिसका आशानुरूप परिणाम भी आ रहा है,समाज के लोगो के समर्थन व रजामंदी  के बूते हर सरकार में घोषी यादव समाज के लोगो की पहचान बनाए जाने को प्रयासरत रहूंगा,पूर्व विधायक ने संबोधन के दौरान सैफई परिवार पर जुबानी हमला करते हुए यादवों के एक वर्ग का उत्थान करने के आरोप लगाए।

पंचायत को बाबा हरनारायण यादव,विनोद यादव, प्रो0 जे एस यादव कानपुर,उमेश यादव झांसी,प्रेम सिंह यादव औरैया,मुकेश यादव इटावा, लायक सिंह यादव आदि ने भी संबोधन किया।इस दौरान पूर्व प्रधान उदय प्रताप यादव,संत कुमार, डॉ प्रकाश यादव,कमलेश यादव, रामू यादव, जितेंद्र यादव,दीपक यादव आदि मौजूद रहे।

 

औरैया, यमुना तट पर स्थित नवनिर्मित अंत्येष्टि स्थल का लोकार्पण करने की मांग*

*औरैया, यमुना तट पर स्थित नवनिर्मित अंत्येष्टि स्थल का लोकार्पण करने की मांग*

*औरैया।* एक विचित्र पहल सेवा समिति, औरैया की आवश्यक बैठक रविवार को दोपहर 3 बजे श्री पोरवाल धर्मशाला होमगंज, औरैया में संपन्न हुई, बैठक में प्रमुख रूप से यमुना नदी में बाढ़ आने से पीड़ित लोगों को होने वाली समस्या के संबंध में विचार विमर्श किया गया, जिसके अंतर्गत समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि यमुना तट पर दिवंगत लोगों की अंत्येष्टियां करने में असुविधा को दृष्टिगत रखते हुए नगर पालिका परिषद, औरैया द्वारा विगत वर्ष 2020-21 में शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के दिवंगत लोगों के पार्थिव शरीरों की अंत्येष्टि हेतु यमुना तट पर एक साथ आठ अंत्येष्टियो हेतु पक्का सीमेंटेड अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराया गया था जिसका लोकार्पण अभी तक नहीं हुआ है, जिससे करोना काल व बाढ़ के उपरांत लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। यमुना नदी में बाढ़ के चलते लोगों ने अपने परिजनों की अंत्येष्टियां यमुना तट मार्ग पर करने हेतु मजबूर रहे, गौरतलब है कि अंत्येष्टि के उपरांत दूसरे दिन नदी में बढ़ते हुए पानी के सैलाब में दिवंगत लोगों की अस्थियां भी बह गई, जिससे पीड़ित परिवार के परिजनों में भारी आक्रोश रहा। अब यमुना नदी का जलस्तर निरंतर बढ़ रहा है, जिससे नीचे यमुना तट पर स्थित अंत्येष्टि स्थल जलमग्न हो गया हैं, विचित्र पहल सेवा समिति के सदस्यों ने जिला व नगर पालिका प्रशासन, औरैया से जनहित को दृष्टिगत रखते हुए अतिशीघ्र ऊपर स्थित अंत्येष्टि स्थल का लोकार्पण कराने की मांग की है, जिससे पीड़ित परिवार को यमुना नदी में बाढ़ के चलते दिवंगत लोगों की अंत्येष्टियां करने में सहूलियत मिलेगी। बैठक में प्रमुख रूप से सुनील अवस्थी, शशि गुप्ता, सभासद छैया त्रिपाठी, कपिल गुप्ता, आदित्य पोरवाल, सभासद पंकज मिश्रा, आनन्द गुप्ता डावर, रानू पोरवाल, संजय अग्रवाल, मनीष पुरवार हीरु, मोहित अग्रवाल, अर्पित दुबे एडवोकेट आदि सदस्य मौजूद रहे।

रिपोर्ट :-: आकाश उर्फ अक्की भईया संवाददाता

औरैया, प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल के संतोष सोनी नगर अध्यक्ष , ब्रजेश यादव युवा नगर अध्यक्ष बने

*औरैया, प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल के संतोष सोनी नगर अध्यक्ष , ब्रजेश यादव युवा नगर अध्यक्ष बने*

*व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा — बृजेंद्र गुप्ता*

*दिबियापुर,औरैया।* रविवार को नगर के एक गेस्ट हाउस में प्रतिनिध उद्योग व्यापार मंडल की बैठक हुई । जिसमे मुख्य अतिथि संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष बृजेंद्र गुप्ता ने कहा कि किसी भी कीमत पर व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा व्यापारी भी नियमानुसार अपना कारोबार करे। जिलाध्यक्ष अनुराग अग्रवाल ने कहा कि सभी लोग व्यापारिक समस्याओं को संज्ञान में लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियो से मिलकर उनका निदान कराकर व्यापारियों की मदद करे और उन्हें संगठन से जोड़े। समाजसेवी डाक्टर मनोज पोरवाल ने नगर की फैली गन्दगी पर सफाई व्यवस्था अच्छे ढ़ंग से न होने पर एक अभियान चलाने को कहा है व सभी व्यापारियों को एकजुट रहने की अपील की है ।बैठक के बाद जिलाध्यक्ष अनुराग अग्रवाल ने प्रांतीय अध्यक्ष बृजेंद्र गुप्ता की संस्तुति पर दिबियापुर नगर की कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। जिसमें संतोष सोनी को अध्यक्ष , नवीन गणेश पोरवाल को महामंत्री एवं अमित पोरवाल को कोषाध्यक्ष व नगर के युवा व्यापारी ब्रजेश यादव को युवा नगर अध्यक्ष एवं अरुण पाल को नगर महामंत्री एवं श्याम पोरवाल को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं पूरी कमेटी की घोषणा की जिसमे वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय पोरवाल,उपाध्यक्ष गजेंद्र पाल,मो अख्तर,राजेश सक्सेना,मनोज शर्मा व वरिष्ठ मंत्री शैलेंद्र सोनी,मंत्री रामचन्द्र पोरवाल (छोटे) ,अखिलेश जैन, योगेंद्र राजपूत,गौरव पोरवाल व संगठन मंत्री दीपक गुप्ता,संजीव कुमार ,राहुल सिंह,मुकेश गुप्ता,मो मसीद आदि है। मुख्य अतिथि ने सभी नवागत पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र वितरित कर माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर जिला महामंत्री अरविंद तिवारी ,जिला उपाध्यक्ष राजेश पोरवाल,विनोद पोरवाल,जिला सचिव सुनील यादव,युवा जिलाध्यक्ष नीरज पोरवाल, औरैया नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ,जिला उपाध्यक्ष विनीत मिश्रा,विनय पुरवार, पुष्प्स अग्निहोत्री,राजेश विश्नोई सहित श्याम बाबू पोरवाल,श्री कृष्ण पिछड़ा,अनिल पोरवाल,मदन पोरवाल,नवीन आदि ने संबोधित किया । संचालन कुलदीप पोरवाल ने किया। कार्यकम समाप्ति के बाद पदाधिकारियों ने पैदल भ्रमण कर व्यापारी एकता जिंदाबाद के नारे भी लगाए।

रिपोर्ट :-: आकाश उर्फ अक्की भईया संवाददाता

औरैया, आकाशीय बिजली की चपेट में आए किसान की मौत, चार बकरियों की भी गई जान*

*औरैया, आकाशीय बिजली की चपेट में आए किसान की मौत, चार बकरियों की भी गई जान*

*बारिश से बचने के लिए बकरियों के साथ नीम के पेड़ के नीचे खड़ा हो गया था किसान*

*देर रात खोजबीन करने पर पेड़ के नीचे मिला बेहोशी की हालत में*

*अस्पताल में किसान ने इलाज के दौरान दम तोड़ा*

*औरैया।* जिले की अजीतमल तहसील क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा अयाना में शनिवार देर शाम तेज बारिश के दौरान गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बुरी तरह झुलसे किसान की मौत हो गई। चार बकरियों की भी मौके पर जान चली गई। कस्बा अयाना निवासी सुभाष चंद्र(45) पुत्र स्वर्गीय मोतीलाल किसानी व बकरी पालन करके अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। शनिवार शाम को वह खेतों पर अपनी पांच बकरियां चराने के लिए गए थे। इसी दौरान शुरू हुई झमाझम बारिश में खुद को भीगने से बचाने के लिए किसान बकरियों से साथ नीम के पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। तभी अचानक गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किसान बुरी तरह झुलस गया और चार बकरियों की मौत हो गई। देर रात बारिश बंद होने के बाद एक बकरी घर पहुंचने पर परिजनों ने मोहल्ले वासियों की मदद से खोजबीन की। कई घंटों खोजने के बाद परिजनों को किसान गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर पंचम के खेत में खड़े नीम के पेड़ के नीचे बेहोशी की हालत में पड़ा मिला व चार बकरियां मृत मिली। परिजनों ने एम्बुलेंस के लिए कई बार फोन किया, कॉल न लगने पर परिजन निजी वाहन से घायल को सौ शैया युक्त जिला अस्पताल ले गए,जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। किसान की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी रीता, बेटे अंकुश व बेटी पिंकी का रो रो कर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष जितेंद्र यादव ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत की सूचना मिली थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

रिपोर्ट :-: आकाश उर्फ अक्की भईया संवाददाता

औरैया, भारतीय संविधान सुरक्षा के संस्थापक पी पी सिंह राव जी का हुआ एक व्यक्ति ठगई का शिकार*

*औरैया, भारतीय संविधान सुरक्षा के संस्थापक पी पी सिंह राव जी का हुआ एक व्यक्ति ठगई का शिकार*

*० अब भारतीय संविधान सुरक्षा संगठन का क्या करता है शासन और प्रशासन*

*अछल्दा,औरैया।* भारतीय संविधान सुरक्षा के संस्थापक पी पी सिंह राव जी का हुआ ठगई का शिकार अछल्दा ब्लाक क्षेत्र के गाँव नगरिया में सर्वेश गौतम रहने वाला बेचारा गरीब जिसके छत पर नहीं है छत फिर भी पी पी सिंह राव ने अपने संगठन के आड़ में ठगाई करते हुए दिखे एक तरफ भारतीय संविधान सुरक्षा के संस्थापक पी पी सिंह राव समाज में बहुत बड़ी – बड़ी बाते करते हैं अपने संगठन के आड़ में बेचारा गरीब सर्वेश गौतम जो भारतीय संविधान सुरक्षा के एक पदाधिकारी है बेचारा गरीब जब पी पी सिंह राव जी से अपने पैसे की बात चलाता है तो उसे पी पी सिंह राव झूँठे मुकदमे में फांसने की देते है धमकी एक तरफ पी पी सिंह राव समाज में जा – जाकर बड़ी- बडी बाते करते हैं और एक तरफ पी पी सिंह राव संस्थापक अपने संगठन में करते हैं ठगई।

रिपोर्ट :-: आकाश उर्फ अक्की भईया संवाददाता

औरैया, युवक का शव आने पर परिजनों में मचा कोहराम*

*औरैया, युवक का शव आने पर परिजनों में मचा कोहराम*

*अछल्दा,औरैया।* बाईकों की आमने सामने की भिड़न्त हो जाने पर युवक की मौत हो गयी थी l युवक का शव जैसे ही गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया l थाना क्षेत्र के ग्राम गुनोली निवासी अंशुल दीक्षित पुत्र दयानन्द दीक्षित उम्र 22 वर्ष शनिवार की रात्रि करीब 8 बजे अपने दोस्तों के साथ कछपुरा गांव में सोबरन शाक्य के यहाँ एक कार्यक्रम में शामिल होकर वापिस अपने घर गुनोली आ रहे थे। तभी पंचवटी मन्दिर के पास रुरुगंज की तरफ से आ रही बाईक से जोरदार टक्कर हो गयी थी जिसमें नगला जशोदा निवासी सुनील कुमार पुत्र राजेश भी गम्भीर रूप से घायल हो गये दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया था जहाँ डॉक्टरों द्वारा अंशुल दीक्षित की मृत घोषित कर दिया था।अंशुल के छोटे भाई भोले ने बताया कि मैं गुड़गांव जा रहा था मुझे अंशुल तेजपुर गांव में बस में बैठाकर घर आ गया था। रात्रि में दुर्घटना की जानकारी होने पर वापिस आ गया था। उसके बाद वह कछपुरा गांव में कार्यक्रम में गया था। युवक के शव पर माँ कमला देवी का रो रो कर बुरा हाल है। घटना की जानकारी पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह सेंगर ने मृतक के घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त किया है।

रिपोर्ट :-: आकाश उर्फ अक्की भईया संवाददाता

औरैया, गैस सिलेंडर में आग लगने से तीन झुलसे*

*औरैया, गैस सिलेंडर में आग लगने से तीन झुलसे*

*० खाना बनाते समय सिलेंडर हुआ था लीक।*

*० गम्भीर घायलों को किया गया सैफई रिफर।*

*फफूंद,औरैया।* थाना क्षेत्र के एक गांव में एक मजदूर की पत्नी के घर मे सुबह खाना बनाते समय लीकेज गैस सिलेंडर ने आग पकड़ ली।कुछ ही देर में लपटें निकलने लगी जिसे बुझाने के प्रयास में पिता और पुत्र आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए।ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंचे गैस एजेंसी की सुरक्षा कर्मी टीम और पुलिस ने पहुंचकर गैस सिलेंडर की लीकेज बंद कर आग पर काबू पाया।गम्भीर हालत में दो लोगों को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें सैंफई रिफर कर दिया गया।रविवार सुबह कोठीपुर गांव निवासी अतबल कुशवाह की पत्नी सतीश कुमारी खाना बना रही थी।तभी सिलेंडर ने आग पकड़ ली और भयंकर रूप धारण कर लिया।।

 

                          यह देख सतीश कुमारी चीखती हुई भागी तो अतबल और उनका बारह वर्षीय पुत्र अनमोल वहां पहुंचे और सिलेंडर को बाहर खींच लाये जिससे दोनों पिता पुत्र लपटों से झुलसकर बुरी तरह घायल हो गया।चीख पुकार सुनकर तमांम ग्रामीण भी पहुंच गए लेकिन सिलेंडर फटने के डर से कोई आगे नही बढ़ा यह देख अतबल के सत्तर वर्षीय पिता रामस्वरूप बेटे और पौत्र को बचाने के प्रयास में आये तो वो भी आग की चपेट में आकर घायल हो गये।ग्राम प्रधान की सूचना पर गैस एजेंसी की सुरक्षा टीम और पुलिस भी गांव पहुंच गई और काफी मेहनत करके आग बुझाकर सिलेंडर का रिसाव बन्द किया।परिजन अतबल व उसके पुत्र अनमोल को दिबियापुर ले गए जहां से उन्हें सैंफई रिफर कर दिया गया।

रिपोर्ट :-: आकाश उर्फ अक्की भईया संवाददाता

इटावा,गमा देबी मंदिर पर श्री मदभागवत कथा कराने को लेकर ग्रामीणों ने आहुत की बैठक*

*गमा देबी मंदिर पर श्री मदभागवत कथा कराने को लेकर ग्रामीणों ने आहुत की बैठक*

चकरनगर /इटावा। ग्राम पंचायत पथर्रा के मजरा गणेशपुरा में गमा देबी मंदिर पर श्री भागवत कथा का आयोजन कराने के लिए ग्रामीणों ने एक बैठक की और उसी समय पंडित जी को बुलाकर मुहूर्त विचार आ गया।

ग्राम पंचायत पथर्रा के मजरा गणेशपुरा में गमा देबी मंदिर पर श्री भागवत कथा का आयोजन कराने के लिए ग्रामीणों ने एक बैठक की और उसी समय पंडित जी को बुलाकर मुहूर्त विचार आ गया। पंडित जी ने अपना पत्र खोला और गुणा भाग लगाकर श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन तिथि वार इस प्रकार है- 17/07/2022 दिन रविवार को कलशपूजन तथा 25/07/2022 दिन सोमवार को पूर्ण आहूति व भडारा। ग्रामीणों ने आम बैठक में यह भी तय किया कि आर्चाय अंकुर शुक्ला जी निवासी अछल्दा के द्वारा कथा का रसपान कराया जएगा। आपको बताते चले समस्त ग्राम वासियों के द्वारा सहमति से कथा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें श्रीमती कमला देवी व राम गोपाल निषाद को परीक्षित वनने का भी फैंसला लिया गया।

इटावा *टॉमी के काटने पर कान्हा की मूर्ति को लगवाया इंजेक्शन*

इटावा *टॉमी के काटने पर कान्हा की मूर्ति को लगवाया इंजेक्शन*

● आस्था में डूबी युवती ने अस्पताल में लगवाई कान्हा की मूर्ति को कुत्ता काटने की वैक्सीन

(डॉ0 एस बी एस चौहान)
*चकरनगर/इटावा।* भरथना के जवाहर रोड स्थित सजंय वर्मा सर्राफ की दुकान पर अपने ठाकुर जी महाराज “कान्हा” की प्रतिमा के लिए चांदी की करधनी लेने पहुँची एक युवती के साथ एक पालकी में कान्हा की मूर्ति देख मौजूद ग्राहक सहित सर्राफ सजंय वर्मा उस समय आश्चर्य चकित हो गये जब युवती ने दोपहर होने के कारण पंखे की हवा देख कर पालकी में रखी कान्हा की मूर्ति को निकाल कर उनका विस्तर लगाकर डेंगू आदि मच्छरों से बचाने के लिए मच्छरदानी लगा कर कुछ देर के लिए अपने कान्हा को हवा में सुला दिया।
आपको बतादें जनपद औरैया के ग्राम नगला हरचन्दी का पुरवा रामगढ़ की निवासिनी कुमारी सिरिया उर्फ विमलेश पुत्री राम रतन शिव भक्त थीं वे प्रत्येक सोमवार को व्रत रख कर भगवान भोले नाथ को जल चढ़कर रात्रि भोजन करती थीं,उन्हें बीते छह माह पूर्व एकाएक श्रीकृष्ण “कान्हा” के प्रति आस्था जाग गई और उन्होंने कान्हा जी की एक पीतल की मूर्ति खरीद कर उनकी सेवा पूजा अर्चन करने के साथ हमेशा उन्हें अपने साथ रखने का संकल्प लेलिया। जिसके तहत वे कान्हा की मूर्ति को ठाकुर जी महाराज के रूप में 24 घण्टे सेवा सत्कार करती रहती हैं।
इंटरमीडिएट पास कुमारी सिरिया ने बताया की वह भरथना क्षेत्र के ग्राम जबरपुरा तुरैया में अपनी बड़ी बहिन के घर कुछ दिनों के लिए आयी हुई है।ठाकुर जी महाराज के लिए करधनी बनबाने बाजार आई थी। भीषण गर्मी के कारण उनके ठाकुर जी महाराज दोपहर में सो नहीं सके थे। सर्राफ की दुकान पर ठंडी हवा मिलने के कारण उन्हें कुछ देर के लिए सुलाया गया है।
पूछे गए एक सबाल के जवाव में कु०सिरिया ने बताया कि उन्हें ठाकुर जी महाराज खुद अहसास कराते है जिसपर उनके भोजन पानी आदि उठने बैठने सोने नहाने आदि करतीं हैं। कु०सिरिया के अनुसार बीते दिनों उनके ठाकुर जी महाराज “कान्हा की मूर्ति” को जब गांव का एक टॉमी उठा कर लेगया था तब उन्होंने ठाकुर जी महाराज कान्हा की मूर्ति को सरकारी अस्पताल में लेजाकर कुत्ता काटने की वैक्सीन लगवाई थी। जिसपर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सक भी हैरत में पड़ गए थे। कु०सिरिया के अनुसार ठाकुर जी महाराज कान्हा उससे बात करते हैं और किसी कार्य के अच्छे खराब की पहले से अहसास करा देते है।

इटावा, खूंखार-खतरनाक विषखापर पकड़ी गई*

*खूंखार-खतरनाक विषखापर पकड़ी गई*

इटावा। इटावा की गंगा विहार कॉलोनी निवासी सुषमा यादव के घर मे रविवार को मॉनिटर लिजर्ड (विषखापर) निकलने से हड़कंप मंचा गया।
इटावा वन क्षेत्राधिकारी शिवप्रसाद को सूचित कर वन विभाग के सहयोग और पर्यावरण एंव वन्यजीव पर कार्य कर रही संस्था सोसाइटी फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर स्कॉन सचिव वन्यजीव विशेषज्ञ संजीव चौहान व वन दरोगा ताबिस अहमद, श्रीनिवास पांडे व अनुज तिवारी के साथ मौके पर पहुंचे और टीम ने नाली में घुसी लगभग 3 फिट लम्बी विषखापर को कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित पकड़ लिया।।

 

                                             वन्यजीव विशेषज्ञ संजीव चौहान ने बताया कि मॉनिटर लिजर्ड वेरेनस वेन्गालेंसिस छिपकली प्रजाति की जन्तु है इसके काटने पर बैक्टीरियल इन्फेक्सन हो सकता है। सामाजिक वानिकी प्रभाग इटावा प्रभागीय निदेशक अतुल कांत शुक्ला के निर्देशन में मॉनिटर लिजर्ड को उसके प्राकृतिकवास में छोड़ दिया गया।