Tuesday , October 29 2024

Editor

औरैया,आधार लिंक न कराने पर रूक जायेगी पेंशन*

*औरैया,आधार लिंक न कराने पर रूक जायेगी पेंशन*

*खाते से आधार लिंक कराओ वरना पेंशन जायेगी रूक*

 

*औरैया।* समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि निदेशालय समाज कल्याण विभाग के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से निर्देशित किया गया है कि राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत पेंशन प्राप्त कर रहे समस्त लाभार्थियों के खुले बैंक खाते को आधार सीडिड कराना अनिवार्य है। अतः राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त कर रहे समस्त जनपद वासियों को सूचित किया जाता है कि वह अपने अपने बैंक खातों को आधार से लिंक करवाएं। बैंक खाते से आधार कार्ड लिंक ना होने की स्थिति में भविष्य में पेंशन धनराशि प्राप्त नहीं होगी।

रिपोर्टर :-: आकाश उर्फ अक्की भईया फफूंद

औरैया,वोट के ठेकेदार चुनाव परिणाम आने पर पोल खुलने से चिंतित

*औरैया,वोट के ठेकेदार चुनाव परिणाम आने पर पोल खुलने से चिंतित*

*औरैया।* औरैया,बिधूना व दिबियापुर विधानसभा क्षेत्रों में मतदान संपन्न हो जाने के बाद 10 मार्च को मतगणना में आने वाले परिणाम से पोल खुलने को लेकर इन क्षेत्रों के वोटों के ठेकेदार बेहद परेशान नजर आ रहे हैं। औरैया,बिधूना व दिबियापुर विधानसभा क्षेत्रों में इस बार चुनाव में जातीय ध्रुवीकरण होता नजर आने से विभिन्न राजनीतिक दलों से संबंधित वोटों के ठेकेदारों की पोल खुलने की आशंका से उनकी चिंता और बेचैनी काफी बढ़ी हुई है। वोटों के इन ठेकेदारों द्वारा अपने-अपने प्रत्याशियों को जाति वर्ग के लोगों का वोट दिलाने का झांसा देकर जमकर माल हड़पने की दौरान चर्चाएं चुनाव के दौरान हवा में तैरती रहीं लेकिन चुनाव के लिए मतदान में जातीय ध्रुवीकरण होने के बाद इन वोट के ठेकेदारों की वोट न दिला पाने को लेकर पोल खुलने की बनी आशंका से मतगणना के पहले ही इन वोट के ठेकेदारों की परेशानियां बढ़ती नजर आ रही है। इस समय जनचर्चा तो आम यह है कि कई प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के वोट के ठेकेदार या तो अभी से ही भूमिगत हो गए हैं या फिर कुछ लोग बीमारी का बहाना करके घरों पर पडे हुए हैं। यही नहीं आम मतदाता भी इन वोट के ठेकेदारों को इस बार प्रत्याशियों द्वारा सबक सिखाए जाने के प्रति आशान्वित रहकर बेहद खुश नजर आ रहा है।

रिपोर्टर :-: आकाश उर्फ अक्की भईया फफूंद

इटावा राकेश यादव सेवाश्रम कानपुर मण्डल अध्यक्ष मनोनीत*

*राकेश यादव सेवाश्रम कानपुर मण्डल अध्यक्ष मनोनीत*

*इटावा। प्रमोशन और डिमोशन किसी भी सक्रिय इकाई के अंग हैं अन्यथा अच्छे और बुरे की पहचान खत्म हो जाएगी उक्त बक्तव्य सेवाश्रम की एक बैठक में सेवाश्रम प्रमुख चौ.अमित त्रिपाठी एड.ने व्यक्त किये,अध्यक्षता जिलाध्यक्ष असलेन्द्र सिंह चौहान व संचालन जिला महामंत्री राजेश यादव ने किया।*

*सेवाश्रम प्रमुख ने बैठक में सेवाश्रम के जिलाप्रभारी राकेश यादव को कानपुर मण्डल अध्यक्ष मनोनीत किया।जिला अध्यक्ष असलेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि राकेश जी विगत 11 बर्षों से सेवाश्रम के विभिन्न पदों पर रहकर समाजसेवा में लगे हैं उनको मण्डल अध्यक्ष का दायित्व सौपने पर सेवाश्रम के कार्यकर्ता बेहद प्रसन्न हैं।जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सेवाश्रम पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष का फूल मालाओं से जोरदार स्वगत किया।*

*इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष बालकराम दुबे, गोविंद सिंह जिला संगठन मंत्री, लखना नगर अध्यक्ष संजीव त्रिपाठी,राजीव गुप्ता नगर उपाध्यक्ष,शिव प्रताप सिंह चौहान, होशियार सिंह यादव नगर उपाध्यक्ष भरथना,आकाश मिश्रा नगर अध्यक्ष इकदिल,राजनारायण, विपिन मिश्रा जिलासचिव,वकील सिंह पाल,विनोद सिंह राजावत, तेज सिंह सहित बड़ी संख्या में सेवाश्रम कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यकर्ताओं ने सेवाश्रम जिंदाबाद, भारत माता की जय का गगनभेदी उदघोष किया।

इटावा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का व्यापारियों ने किया भव्य स्वागत*

*उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का व्यापारियों ने किया भव्य स्वागत*
*24 फरवरी से मंडी परिसर मैं व्यवसाय शुरू होने पर व्यापारियों ने जताया आभार*

*इटावा* नवीन मंडी परिसर को व्यापारियों के लिए खोले जाने को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जबसे मंडी अधिग्रहित की सूचना जारी हुई है तब से निरंतर जिला प्रशासन से मंडी को व्यापारियों के लिए खोले जाने की मांग करता चला आ रहा है।24 फरवरी से मंडी परिसर में व्यवसाय शुरू होने पर व्यापारियों ने राहत की सांस ली और उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का आभार जताते हुए जिला अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान व उनकी टीम का फूल मालाओं से लादकर भव्य स्वागत किया।
*इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान ने कहा* कि चुनाव के समय मंडी अधिग्रहित किया जाना व्यापारी विरोधी कदम है जिसे उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल आने वाले चुनाव में अधिग्रहित न हो इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल के नेतृत्व में चुनाव आयोग सहित प्रदेश सरकार से मंडियों को प्रदेश के चुनाव के समय मुक्त रखने की मांग करेगा जिसके लिए आवश्यकता पड़ने पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल आंदोलनात्मक रवैया भी अपना सकता हैं।
*इस अवसर पर प्रमुख रूप से* उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.एके शर्मा,प्रदेश संगठन मंत्री शिव कुमार सिंह चौहान,प्रदेश मंत्री नवीन यादव, प्रदेश मंत्री विशाल गुप्ता,युवा प्रदेश संगठन मंत्री अब्दुल जब्बार राईन, जिला उपाध्यक्ष सुमन यादव,गोरख नाथ वर्मा,जिला महामंत्री शैलेश जैन, सुनीत चौहान, नगर अध्यक्ष ओम रतन कश्यप,युवा जिला महामंत्री रिंकू यादव महिला जिला अध्यक्ष गुड्डी बाजपेई, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुनीता यादव,जिला कोषाध्यक्ष ममता दुबे, सब्जी मंडी अध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा,फल मंडी अध्यक्ष मोहम्मद मुबीन उर्फ कल्लू,गल्ला मंडी अध्यक्ष सतीश यादव, महिला नगर अध्यक्ष सुनीता कुशवाहा,युवा नगर अध्यक्ष अजय गुप्ता,नगर महामंत्री विवेक गुप्ता,रमेश यादव,नगर कोषाध्यक्ष दीपचंद जैन,पल्लेदारो की तरफ से हाकिम सिंह,शाका भाई पल्लेदारों के मुखिया ने भी माल्यार्पण कर स्वागत किया

इटावा की सहायक नर्सिंग अधीक्षक को फिक्की फ्लो की ओर से यूपी वीमेन अवॉर्ड दिया गया

इटावा की सहायक नर्सिंग अधीक्षक को फिक्की फ्लो की ओर से यूपी वीमेन अवॉर्ड दिया गया है। कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य करने पर उन्हें यह सम्मान दिया गया है। इसको लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी व जिला अस्पतााल कर्मियों ने उर्वशी को बधाई दी है। वहीं, उर्वशी दीक्षित ने बताया कि मैं अपना कार्य पूरी तन्मयता से करती हूं। प्रतिदिन कुछ नया सीखने की कोशिश करती रहती हूं। सभी स्वास्थ्य कर्मी मेरी पूरी मदद करते हैं। उनके सहयोग से ही मैं अपने काम को बेहतर तरीके से कर पाती हूं।

गुरुवार को फिक्की फ्लो लखनऊ व कानपुर चैप्टर ने कार्यक्रम का वर्चुअल आयोजन किया। इस दौरान 17 महिलाओं को उत्कृष्ट कार्य के लिए यूपी वीमेन अवॉर्ड से सम्मानित किया। इनमें जिले के डॉ. भीमराव अंबेडकर जिला अस्पताल की सहायक नर्सिंग अधीक्षक उर्वशी दीक्षित भी हैं।

पहले मिला था फ्लोरेंस नाइटेंगल अवॉर्ड

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भगवान दास ने इस उपलब्धि के लिए उर्वशी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उर्वशी का उनके मरीजों के साथ जिस तरह का आत्मीय संबंध बन जाता है, वह तारीफ के काबिल है। उनको इससे पहले राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटेंगल अवॉर्ड और राज्य स्तर (मिशन शक्ति) पर सम्मानित किया जा चुका है।

उर्वशी को मिली उपलब्धि के लिए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एमएम आर्या, डॉ. निखिलेश, डॉ. एके वर्मा, डॉ. विष्णु मेहरोत्रा, डॉ. अभिषेक स्वर्णकार ने बधाई दी। स्वास्थ्य कर्मी कमलेश शाक्य, रेखा, सुमन, दिलीप, नसलमान विनोद, राजेश आदि ने बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया।

इटावा व्यापार मंडल महिला शाखा की जिलाध्यक्ष बनी अंजू यादव

व्यापार मंडल महिला शाखा की जिलाध्यक्ष बनी अंजू यादव

उद्यमी महिलाओं के लिये सदैव सघर्ष करूंगी : अंजू यादव

इटावा। उधोग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल की संतुति पर उद्यमी महिलाओं को सामाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिये जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित एवं जिला महामंत्री आकाशदीप जैन बेटू द्रारा व्यापार मंडल की महिला शाखा के जिलाध्यक्ष पद पर सामाजिक एवं व्यवसायिक रूप से सक्रिय भर्थना चौराहा निवासी श्रीमती अंजू यादव को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। शहर के होटल द ग्रांड शिरीन एण्ड अरिहम फूड पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मनोनयन पत्र सौप कर पन्द्रह दिनों में महिला जिला कमेटी का गठन करने का दिशा निर्देश देते हुये जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित ने कहा उद्यमी महिला अन्य उद्यमी महिलाओं के बीच स्वयं को सहज पाती हैं जो कि महिलाओं व्यवसायियों के संरक्षण के लिए आवश्यक है। जिला महामंत्री आकाशदीप जैन बेटू ने कहा व्यापारी समाज में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी बदलते सामाजिक परिवेश का परिचायक है अतः महिलाओं को नेतृत्व प्रदान कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना हमारा उद्देश्य है। नव मनोनीत महिला जिलाध्यक्ष अंजू यादव ने स्वयं के मनोनयन पर संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया व कहा की महिला व्यवसायियों के उत्पीड़न के विरोध में संघर्ष ही हमारी पहचान होगी। महिला हितों के लिए हमारी एकजुटता ही एकमात्र विकल्प है उन्होंने उद्यमी महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में संगठन से जुड़ने का आह्वाहन किया व कहा कि संघर्षो में डटकर एक साथ चलना होगा। उन्होंने कहा की शीघ्र ही अन्य उद्यमी महिलाओ को संगठन से जोड़कर संख्या बल तैयार करते हुए महिला संगठन का विस्तार किया जाएगा। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष कामिल कुरैशी, शहर अध्यक्ष रजत जैन, पावेन्द्र शर्मा, ऋषि पोरवाल, संजय वर्मा, अनिल दिवाकर, मुकुल बुलानी, विनय माथुर, अजय यादव आदि ने फूल माला, बुके भेंट कर नये दायित्व के लिये सम्मानित किया। बधाई देने वालो में प्रदेश उपाध्यक्ष सर्वेश सिंह चौहान, मोहसिन अली, मुन्ना बाबू सर्राफ, राजेश पोरवाल, कुलदीप शर्मा, आशीष पोरवाल, सिंद्धांत जैन, अनुज अग्निहोत्री, डॉ.प्रतीक गुप्ता, आकाश यादव, मोहसिन फरीदी, अनवार हुसैन, सरदार मनदीप सिंह, आलोक गुप्ता, राहत हुसैन रिजवी, नबी मन्सूरी, बी.के.यादव, सौरभ दुबे, राम सिंह सभासद, अमित कुमार तोमर, ईशान मंसूरी, ब्रजकिशोर, सादिक रहबर, मुस्तकीम राईन, वैद्य प्राणेश वर्मा, मु.अनीस, वी.एस. कुशवाह, विकास जैन दूध वाले, इश्तायक कुरैशी, सरताज अहमद, विपिन कुशवाहा, अमित गुप्ता, गुलशन महरोत्रा, जैनुल आबदीन, सैयद लकी, अभय टंडन, पंकज शर्मा, गजेन्द सिंह, नमित अग्रवाल, अविनाश चौरसिया, लखन सोनी, मुमताज अन्सारी, उमाकांत दीक्षित, मुकुल बुलानी, अम्बुज त्रिपाठी, मु.तहसीम, डीएस चौहान, अजीत कुमार, प्रमोद कठेरिया, आनंद मित्तल, विक्की गुप्ता, रफत अली खां, राकेश यादव टिल्लू, शिबू तौकीर आदि प्रमुख हैं।

औरैया,जनपद न्यायालय के लिए जिला न्यायाधीश ने किया निरीक्षण*

*औरैया,जनपद न्यायालय के लिए जिला न्यायाधीश ने किया निरीक्षण*

*औरैया।* जिला सृजन के बाद अभी तक जिला न्यायालय का निर्माण नहीं हो सका है। जिसके चलते न्यायिक अधिकारी एवं अधिवक्ता गण पूर्व में घोषित मुंसिफ कोर्ट में ही न्यायिक कार्य कर रहे हैं। इसके लिए ककोर मुख्यालय पर नवीन जिला न्यायालय के लिए जगह को स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसमें न्यायालय का नया भवन बनने के बाद न्यायिक कार्य मुख्यालय से ही संपादित हुआ करेंगे। इसी के चलते गुरुवार को जिला न्यायाधीश ने अपनी टीम के साथ भौतिक निरीक्षण किया है। इसके अलावा शीघ्र ही न्यायालय का नवीन भवन बनने की संभावना व्यक्त की है।
तत्कालीन बसपा सरकार की मुख्यमंत्री सुश्री मायावती द्वारा औरैया जनपद का सृजन 17 सितंबर 2097 को हुआ था। जिला सृजन के बाद न्यायालय दिबियापुर रोड स्थित पुरानी कलेक्ट्रेट में चलता रहा। लेकिन कई कारणों के चलते यह स्थान परिवर्तित हो गया, और जिला न्यायालय मुंसिफ कोर्ट से ही संचालित होने लगा, जो अभी तक वहीं से संचालित हो रहा है। पर्याप्त जगह के अभाव में अधिवक्ता गण न्यायालय परिसर के बाहर सड़क के किनारे अपना अपना बस्ता लगाकर जहां एक और अतिक्रमण किए हुए हैं। वहीं दूसरी ओर फोरलेन रोड पर फोर व्हीलर व टू व्हीलर खड़े करके मार्ग को पूरे दिन अवरुद्ध रखते हैं। जिसके चलते यात्रियों एवं राहगीरों को आवागमन में भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही पूरे दिन मुंसिफ कोर्ट की सड़क बंद बनी रहती है। इस मार्ग पर अस्थाई अतिक्रमण हटाने में भी शासन व प्रशासन ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। गुरुवार को नवीन जनपद न्यायालय के लिए जिला न्यायाधीश ने अपनी टीम के साथ ककोर मुख्यालय पहुंचकर निर्धारित जगह का निरीक्षण किया है। ककोर मुख्यालय में नवीन जनपद न्यायालय के लिए जिला न्यायधीश अनिल कुमार वर्मा एवं सीजेएम जीवाराम, वकील धर्मा व इंद्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे। नवीन न्यायालय भवन बनने से जनपद वासियों को काफी सहूलियत मिलेगी। वही फफूँद रोड पर अतिक्रमण से भी आम जनमानस को छुटकारा मिल सकेगा।

रिपोर्टर :-: आकाश उर्फ अक्की भईया फफूंद

औरैया,दुष्कर्म के मामले में रिपोर्ट दर्ज होने पर फाँसी पर लटक कर युवक ने दी जान

*औरैया,दुष्कर्म के मामले में रिपोर्ट दर्ज होने पर फाँसी पर लटक कर युवक ने दी जान*

*बिधूना,औरैया।* गुरुवार की सुबह कस्बे के एक युवक का शव फाँसी के फंदे पर एक पेड़ की डाल पर पर लटकता मिला। दो दिन पूर्व युवक की प्रेमिका ने युवक के विरुद्ध कोतवाली में छोटी बहन के साथ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था।
गुरुवार की सुबह खेतों पर गये लोगों ने वनखंडेश्वर मंदिर के पास सुरेश शर्मा के खेत पर खड़े आम के पेड़ पर एक युवक का शव रस्सी के सहारे फांसी के फंदे पर लटकता देखा तो सनसनी फैल गयी। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दिवंगत युवक का शव कब्जे में लेकर घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान लोगों की वहां पर भीड़ लग गयी। तभी मौके पर पहुंची मृतक की बहन सपना ने शव की पहचान अपने छोटे भाई अनुज शाक्य उर्फ पिंटू उम्र 28 वर्ष निवासी आर्यनगर के रूप की। जबकि अन्य स्वजन भी मौके पर पहुँच गये। कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। इस दौरान मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है।

*मृतक की बहिन ने प्रेमिका पर हत्या कराने का लगाया आरोप*
*बिधूना,औरैया।* मृतक की बहन ने प्रेमिका पर अनुज की हत्या कराने का आरोप लगाते हुए कहा कि उसे तत्काल गिरफ्तार किया जाये। कहा कि वह मेरे भाई पर दबाव बनाकर 10 लाख रुपए मांग रही थी। रूपए न देने पर उसने भाई पर रेप का फर्जी मुकदमा लिखाया था और अब उसकी हत्या करा शव को पेड़ पर टांग दिया है।
मृतक का शव नीचे उतारे जाने के बाद ली गयी तलाशी में युवक की जेब से दो पेज का एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें सभी परिजनों से मांफी मांगने के साथ बहन के लिए अच्छा लड़का देख शादी करने की बात के साथ सभी परिजनों व रिश्तेदारों से खुद के लिए अच्छा नहीं बन पाना बताया गया है। इस सुसाइड नोट में कहीं भी आत्महत्या किए का कारण नहीं लिखा है।|
तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी।घटना स्थल पर सीओ महेन्द्र प्रताप सिंह व कोतवाल शशिभूषण मिश्रा के अलावा भारी संख्या में पुलिस बल के लोग मौजूद थे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण मिश्रा ने कहा तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा
*दुष्कर्म का दो दिन पूर्व कोतवाली में दर्ज कराया था मुकदमा*
*बिधूना,औरैया।* पुराना बिधूना निवासी प्रेमिका ने तीन वर्ष तक लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद भी उससे शादी न करने एवं उसकी 14 वर्षीय छोटी बहन के साथ दुष्कर्म किए जाने के आरोप में मंगलवार को कोतवाली में अनुज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था जबकि मारपीट किये जाने के मामले में भाई, भाभी व बहन को भी आरोपी बनाया था। जिसके बाद पुलिस ने किशोरी को डाक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा था।।              ए, के,सिंह संवाददाता जनपद औरैया

इटावा बिजली मिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

बिजली मिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

जसवंतनगर: गुजरात के लोथरा में स्थित स्टील कंपनी में काम करने गए ग्राम धरवार निवासी 42 वर्षीय बिजली मिस्त्री बिजेंद्र पाल पुत्र बटन लाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों का आरोप है उसके साथ अनहोनी घटना होने से मौत हुई है।
थाना क्षेत्र के ग्राम धरवार निवासी 42 वर्षीय बिजली मिस्त्री करीब 6 माह पूर्व से गुजरात के राजकोट लोथरा में स्थित तपाड़िया स्टील प्लांट में बतौर बिजली पद पर रहकर किसी ठेकेदार के साथ मिलकर कार्य करता था। गुरुवार सुबह उसके परिजनों के पास फोन से सूचना मिली कि बिजेंद्र पाल की ह्रदयघात होने से मौत हो गई हैं। मृतक का कानूनी प्रक्रिया कराने के बाद शव को एम्बुलेंस द्वारा गांव के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका की पत्नी संगीता व 16 वर्षीय पुत्र यीशु, 13 वर्षीया पुत्री नन्दनी सहित अन्य स्वजनों का रोरोकर बुरा हाल है। इधर हादसे को लेकर मृतक के भाई राजेंद्र सिंह ने बताया है उसके भाई के साथ कोई अनहोनी घटी हैं। उसने स्थानीय पुलिस को भी मामले को संदिग्ध मानकर कानूनी कार्यवाही करने के मांग की है।

रूस और यूक्रेन में शुरू हुई जंग तो सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़

 

नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच महीनों से बना तनाव का माहौल आखिरकार गुरुवार को युद्ध में बदल गया। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन की सेना हथियार डाले और वापस जाए। इस बयान के तुरंत बाद ही यूक्रेन में विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाके और राजधानी कीव में बड़े धमाकों की रिपोर्ट्स सामने आई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्रमातोस्क में 2 धमाके हुए हैं। रूसी सिपाही क्रीमिया के रास्ते यूक्रेन में घुस रहे हैं।

बता दें कि बीते नवंबर से दोनों देशों के बीच तनाव का माहौल है। इस बीच देश के पहले बहुभाषी माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म कू ऐप पर मीम्स के जरिए यूजर्स दोनों देशों को आड़े हाथों ले रहे हैं। वहीं, कुछ मजेदार मीम्स भी शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि दुनिया में तमाम तरह के सिरदर्द हैं, लेकिन सबसे बड़ा सिरदर्द रूस का पड़ोसी देश होना है।

यहां देखिए कुछ वायरल हो रहे मीम्स:

मंजू मेहता भट्ट नाम के एक यूजर ने सोशल मीडिया मंच कू ऐप पर मीम्स शेयर कर लिखा कि हर चीज की चेन रिएक्शन हो सकती है.

द वेंगाड नाम के यूजर ने एक मीम शेयर करते हुए लिखा कि हमने कर दिया Joe

रिबेल रोज नाम के यूजर ने सोशल मीडिया ऐप कू पर लिखा कि कोई युद्ध अच्छा नहीं है! यूक्रेन पर हुए हमलों के लिए अमेरिका जिम्मेदार है। पुतिन दे रहे हैं बाइडेन को जवाब।

वेद प्रकाश भट्ट नाम के यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कू ऐप पर लिखा कि हम भारतीय क्या करें? जब युद्ध शुरू हो गया है और वापस नहीं जा पा रहे है?

रेवंत राय ने सोशल मीडिया मंच कू ऐप पर लिखा कि भारत को पुतिन की रणनीति सीखनी चाहिए…और उसी पर अमल करना चाहिए…अपना सपना बनाने और उस पर काम करने के लिए…….”अखंड भारत”

जानकारी के लिए आपको बता दें कि बीते नवंबर से दोनों देशों के बीच तनाव का माहौल है। वहीं, ताजा हालात ये हैं कि यूक्रेन के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि रूस के हमले से देश की नौसेना को काफी नुकसान पहुंचा है। मिसाइल और रॉकेट से हुए हमले की वजह से कीव और खार्किव में यूक्रेनी सैन्य कमांड पोस्ट तबाह हुए हैं। हालांकि अभी तक इन हमलों में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।