Tuesday , October 29 2024

Editor

इटावा एसडीएम चकरनगर ने अविकसित गांव कांयछी बूथ का किया निरीक्षण

*एसडीएम चकरनगर ने अविकसित गांव कांयछी बूथ का किया निरीक्षण*

– कभी बेताज बादशाहों की शरणस्थली रहे गांव कांयछी का रेंजर हरि किशोर शुक्ला ने भी किया निरीक्षण
– सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाले थाना अध्यक्ष हरि गोविंद सिंह ने निर्भीक होकर मतदान करने का किया आग्रह
– उप जिलाधिकारी मलखान सिंह ने चुनाव प्रक्रिया के दौरान सभी वैकल्पिक व्यवस्थाएं पूरी करने के दिए हिदायतीआदेश

चकरनगर/इटावा,6 फरवरी। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एसडीएम मलखान सिंह ने अविकसित गाँव कांयछी के मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान केंद्र पर मतदाताओं को मिलने वाली व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

शनिवार को एसडीएम मलखानसिंह,रेंजर हरिकिशोर शुक्ला,थानाध्यक्ष हरिगोविंद सिंह ने अविकसित गांव कांयछी के प्राथमिक विद्यालय में बनाए जाने वाले मतदान केंद्र का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ सफाई शौचालय,पानी की व्यवस्था व सम्पर्क मार्ग का जायजा लिया। एसडीएम मलखानसिंह ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर कांयछी के बूथ का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया है। यहां पर जो आने-जाने की मार्ग असुविधा है उसके लिए सेंचुरी विभाग के रेंजर श्री हरि किशोर शुक्ला जी के माध्यम से उसे भी वैकल्पिक रूप से हल कर दिया गया है।

डॉक्टर एसबीएस चौहान)*

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 200 विधानसभा इटावा के प्रत्याशी मोहम्मद राशिद खान नवीन मंडी इलाके में मांगे बोत

 

आज दिनांक 6 फरवरी को नवीन मंडी स्थित फल मंडी सब्जी मंडी गल्ला मंडी तुलसी नगर वार्ड में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 200 विधानसभा इटावा के प्रत्याशी मोहम्मद राशिद खान वह शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे जिला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव पीसीसी सदस्य हाजी सदर यूसुफ आरबी सिंह पाल मुक्ता वाचस्पति द्विवेदी आलोक यादव अरुण यादव पूर्व प्रत्याशी कोमल सिंह कुशवाह संजय तिवारी करण सिंह राजपूत सोजब रिजवी प्रशांत तिवारी विष्णु कांत मिश्रा अजय दुबे जहीर अहमद आदि ने आदि ने व्यापक जनसंपर्क कर कांग्रेस के लिए वोट मांगे

इटावा सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास जीतकर भाजपा सरकार पुनः बनने जा रही- सरिता भदौरिया

*सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास जीतकर भाजपा सरकार पुनः बनने जा रही- सरिता भदौरिया*

*राम मंदिर निर्माण सहित हिंदू धर्म के उत्थान के कार्य से प्रभावित होकर किया भाजपा का समर्थन-प्रदीप शर्मा*

*इटाव* नगर पालिका परिषद चुनाव में चर्चा में आए *हिंदू सेवा समिति के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा* ने पूरे उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशियों को जिताने की अपील की है।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने राम मंदिर निर्माण सहित हिंदू धर्म के उत्थान के लिए बहुत सारे कार्य किए हैं जिससे प्रभावित होकर हिंदू सेवा समिति ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को जिता कर भारतीय जनता पार्टी की सरकार को पुनः स्थापित करने का निर्णय लिया है।
*इस अवसर पर इटावा सदर प्रत्याशी सरिता भदौरिया ने कहा* कि भारतीय जनता पार्टी ने सदैव सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास जीतने का पूरा प्रयास किया है इसका जीता जागता उदाहरण है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में मिलने वाला खाद्यान्न,श्रमिको किसानों के लिए किसान सम्मान निधि उज्ज्वला योजना सहित सरकार की तमाम योजनाओं में किसी भी प्रकार का कोई पक्षपात जाति धर्म मजहब देखकर नहीं किया गया है सबको समान दृष्टि से योजनाओं का पात्रता के आधार पर लाभ दिया गया है।इसलिए आज सभी धर्म सभी वर्गों का कर्तव्य बन जाता है कि ऐसी निष्पक्ष सरकार को हम सबको मिलकर पुनः स्थापित करना चाहिए।
*प्रेस वार्ता के दौरान* हिंदू सेवा समिति की ओर से चित्रा परिहार, भाजपा नेता राम शरण गुप्ता,पूर्व ब्लाक प्रमुख महेवा अशोक चौबे,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष संजू चौधरी, युवा मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री सागर दुबे,जिला उपाध्यक्ष विक्रम अग्रवाल, पूनम तिवारी,विधानसभा मीडिया प्रमुख ओम रतन कश्यप,महिला जिला प्रभारी सुप्रिया मिश्रा,किसान मोर्चा जिला मंत्री अशोक चौहान आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

इटावा सही पाल सिंह यादव के करीबी हो रहे हैउनसे बेगाने ,रघुराज शाक्य आज कर स्काई है बी जे पी ज्वाइन

इटावा प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के प्रदेश उपाध्यक्ष और इटावा लोकसभा से दो बार के पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य कल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। रघुराज सिंह शाक्य सदर सीट से गठबंधन के प्रत्याशी के तौर पर टिकट के दावेदार थे, लेकिन टिकट ना मिलने से नाराज रघुराज शाक्य फरवरी को लखनऊ में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। गौरतलब है कि वे शिवपाल यादव के बेहद करीबी माने जाते हैं। वे इटावा सदर विधानसभा से विधायक भी रहे हैं।

शिवपाल के करीबी हुए शिवपाल से बेगाने

शिवपाल सिंह यादव के करीबी रघुराज सिंह शाक्य और इटावा प्रसपा जिला महासचिव कृष्ण मुरारी गुप्ता माने जाते हैं, लेकिन जानकारों के मुताबिक रघुराज को सदर सीट से टिकट ना मिलने कारण बीजेपी का दामन थामने की बात सामने आ रही है।

फाइल फोटो रघुराज सिंह शाक्य, कृष्ण मुरारी गुप्ता

3 दिन पूर्व प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुनील यादव ने निजी कार्य में व्यस्त होने का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद प्रसपा कार्यालय पर ताला बंद कर दिया गया था। शहर में जैसे ही इस बात की सूचना सोशल मीडिया से यह चर्चा सामने आई। वैसे ही इटावा शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। इस सूचना से प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की क्षति मानी जा रही है। सदर विधानसभा सीट और जसवंत नगर विधानसभा सीट पर शाक्य वोटों का अच्छा प्रतिशत है।

शिवपाल के अपनों ने की बगावत

इससे पूर्व समाजवादी पार्टी के नेता व पूर्व चेयरमैन नगर पालिका परिषद कुलदीप गुप्ता संटू प्रोफेसर रामगोपाल यादव के बेहद करीबी माने जाते हैं। उन्होंने भी टिकट न मिलने से नाराज होकर सपा छोड़ बसपा का दामन थाम कर सदर सीट पर बसपा के टिकट से दावेदारी ठोंक दी है। वही शनिवार को प्रसपा को एक और झटका लगा है। सदर सीट से बसपा के टिकट के दावेदार बादशाह सिंह राजपूत भी इन्हीं के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। लखनऊ से आने के बाद सदर विधानसभा क्षेत्र के कई गांव और शहर क्षेत्र में इनका भव्य स्वागत सम्मान कार्यक्रम भी रखा गया है।

1999 में पहली बार सांसद चुने गए थे रघुराज सिंह शाक्य

रघुराज सिंह शाक्य इटावा लोकसभा से सन् 1999 में पहली बार सांसद चुनकर लोकसभा पहुंचे थे। उसके बाद 2004 में फिर से समाजवादी पार्टी के टिकट से रघुराज सिंह शाक्य सांसद चुने गए। 2012 में रघुराज सिंह शाक्य इटावा सदर सीट पर सपा के टिकट से विधानसभा का चुनाव लड़े और विधानसभा पहुंचे। रघुराज सिंह शाक्य की शहरी क्षेत्र में अच्छी खासी पकड़ मानी जाती है। सपा बसपा गठबंधन होने के बाद रघुराज सिंह शाक्य को टिकट मिलने की पूरी सम्बाभना थी लेकिन इन वक्त पर उनका टिकिट काट दिया गया जिससे उन्हें काफी पीड़ा हुई और इसी को लेकर उन्होंने बी जे का दामन थमने उचित समझा अंदर खेमे से सूत्र बता रहे है कि रघुराज शाक्या आज बी जे पी ज्वाइन कर लेंगे

मैनपुरी सपा प्रमुख अखिलेश यादव का विजय रथ आज पहुचेगा करहल बिधान सभा मे करेंगे चुनाव प्रचार

मैनपुरी के करहल विधानसभा से चुनाव लड़ रहे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज चुनाव प्रचार करने क्षेत्र में पहुंच रहे हैं। जहां वे सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव विधानसभा का पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं और इसके लिए उन्होंने अपने पिता मुलायम सिंह यादव की कर्म भूमि रही मैनपुरी को चुना है।

अखिलेश मैनपुरी की चार विधानसभाओं में से करहल विधानसभा से ताल ठोक रहे हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को मैनपुरी के करहल कस्बा स्थित नरसिंह इंटर कॉलेज में दोपहर 3.45 बजे पहुंचेंगे। यहां वे अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात करेंगें। इसके बाद वह शाम 5 बजे के करीब यहां से लखनऊ के लिए निकल जाएंगे

इटावा बसपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधींद्र भदौरिया ने प्रेस कांफ्रेंस कर समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा

इटावा में बसपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधींद्र भदौरिया ने प्रेस कांफ्रेंस कर समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा. सुधींद्र भदौरिया ने कहा कि हमारे ऊपर बीजेपी से मिले होने के वो लोग आरोप लगा रहे है जिन्होंने कल्याण सिंह को सपा में शामिल कर लाल टोपी पहनाई थी. जिन्होंने साक्षी महाराज को राज्यसभा में भेजने का काम किया था.

पांचवी बार बनेगी सरकार
चुनाव से पहले दिखाए जा रहे ओपिनियन पोल पर बोलते हुए बसपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि यह पोल कुछ धनाढ्य घरानों के लोगों द्वारा बनाये जाते हैं. ये लोगो की जबरदस्ती ओपीनियन बना सके. इससे पहले भी बहनजी चार बार मुख्यमंत्री बनीं और कभी ओपीनियन पोल ने हमारी सरकार नहीं बनती दिखाई थी. इस बार भी पांचवी बार बहनजी मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं.

इटावा सपा नेता शिवपाल सिंह का मनाया गया जन्मदिन

आज जननायक ,विकास पुरुष, सहकारिता और समाजवादी आंदोलन में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाने वाले आम जनमानस के सुख दुख में हमेशा उनके साथ खड़े रहने वाले, सरल , सहज,सौम्य राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रसपा आदरणीय #शिवपाल सिंह यादव जी (पूर्व कैबिनेट मंत्री) के #

जन्मदिवस के अवसर पर उनके इटावा  आवास पर केक काटकर जन्मदिन मनाते श्री सुधीर शुक्ला बबलू जी, ठाकुर अजेन्द्र सिंह गौर जी,खादिम अब्बास जी, मयंक विधोलिया जी ,विकास गुप्ता विक्की, रहिसुल अंसारी जी , विनय पांडेय जी, मुन्ना चाचा जी, फिरोज अंसारी जी, डॉ अमित गुप्ता जी ,मो0 अमीन, आयुष्मान शुक्ला ऋतुराज बेकरी , रूपराम चौहान,मनोज जैन, रिजवान अहमद, इदरीश अंसारी जी,एड0राजू यादव , मोहित अग्रवाल , गोपाल गुप्ता ,ऋषभ यादव आदि।
विकास गुप्ता विक्की

इटावा जल जीविका की तरफ अग्रसर मिहींपुरवा विकास खंड*

*जल जीविका की तरफ अग्रसर मिहींपुरवा विकास खंड* किसानों और समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं उनकी आर्थिक स्तिथि में बदलाव लाने के उद्देश्य से मिहींपुरवा के ऐचुआ गांव में ऐक्वा स्कूल एकीकृत मछली पालन प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत की गई जिससे कि विकास खंड के महिलाओं को अब जल से संबंधित जीविका के द्वारा भी अपनी आय को बढ़ा सकती है । मिहींपुरवा ब्लाक के सभी किसानों और समूह की महिलाओं को एक्वा स्कूल प्रशिक्षण केंद्र के माध्यम से मत्स्य पालन और जैविक खाद तकनीकी विधि से प्रशिक्षण निःशुल्क दिया जाएगा। एक्वा स्कूल की शुरुआत जलजीविका इंफोटेक प्राइवेट लिमिटेड और टी आर आई एफ द्वारा किसानों को स्वलम्बी बनाने की एक दिशा में कार्य कर रहा है। टी आर आई एफ के मैनेजर मुरारी कुमार झा ने कहा कि देश के मत्स्य पालन और जैविक खाद को बढ़ावा देने की दिशा हम लोगों की एक पहल है इससे किसानों और समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण देकर उनको आत्मनिर्भर और स्वलंबी बनाया जा सकता है और छोटे और लघु किसानों की आय को दोगुना किया जा सकता है। आधुनिक तकनीकी से किसानों को फसलों की अच्छी पैदावार में उनकी मदद करेगी।
एक्वा स्कूल के भव्य उद्घाटन के कार्यक्रम में आज टी आर आई एफ के लखनऊ कार्यालय से गौरव मिश्रा जी, अयान चक्रवर्ती जी एवं मंसूर जी , जिला मिशन प्रभंधक शौर्य विक्रम जी एवं राहुल जी,ब्लॉक मिशन प्रभंधक रघुनाथ जी, जी, टी आर आई एफ ब्लॉक कार्यालय से राजीव रंजन, संदीप कुमार, संजीव मिश्रा, योगेश जी, रजत कश्यप, फ़ैज़ खां,राजू शर्मा, आनन्द कुमार, राजेश, नीतीश एवं संकुल संघ के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

इटावा बी एस पी के राष्ट्रीय प्रबकता सुधींद्र भदौरिया का बयान डबल इंजन की सरकार फेल ,मायावती बनने जा रहे है मुख्यमंत्री

इटावा में बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधींद्र भदौरिया ने प्रेस वार्ता में कहा कि अब प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है, उसे बहन मायावती जी का शासन याद आने लगा है। उन्होंने अपने कार्यकाल में गरीब, मजदूरों और सर्वहारा वर्ग के लिए जो कल्याणकारी योजनाएं चलाई थीं। उन्हें सपा, भाजपा सरकारों ने तिलांजलि दे दी है। इस कारण आज दलित, मज़लूम, पिछडा और अल्पसंख्यक समाज सभी दुखी है।

सुधीन्द्र ने कहा भाजपा का एक सूत्रीय कार्यक्रम देश व प्रदेश के अंदर नफरत और घृणा फैलाने के साथ धर्मांधता के आधार पर देश का विभाजन करना है। मोदी और योगी की डबल इंजन की सरकारें हर क्षेत्र में फेल है ।भ्रष्टाचार, चरम पर है, रिश्वतखोरी का बाजार गर्म है। महंगाई बेरोजगारी ने गरीबों के चूल्हे बुझा दिए हैं। किसान और बेरोजगार नौजवान आत्महत्या करने में विवश हैं। मोदी और योगी की सरकारें किसान विरोधी हैं। योगी सरकार में किसी का जीवन सुरक्षित नहीं है। मोदी की सरकार के मंत्री का बेटा योगी सरकार में किसानों की कार से कुचलकर हत्या कर देता है।

 

सुधींद्र भदौरिया ने कहा कि संविधान और लोकतंत्र बहन जी के मुख्यमंत्री बनने से ही बचेगा। जब बहन मायावती प्रदेश की मुख्यमंत्री थीं, सब को न्याय मिल रहा था। सबका विकास हो रहा था। बहन मायावती ने मान्यवर कांशीराम आवास योजना चलाकर लाखों गरीब ,मजदूरों को मकान मुहैया कराया। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया। अराजक तत्वों के ऊपर लगाम कसकर प्रदेश का वातावरण सुखमय बना दिया था। आज मोदी नफरत और घृणा की खेती करके प्रदेश को सांप्रदायिकता की भट्टी में झोंक देना चाहते हैं। जनता भाजपा सपा की सरकारें देख चुकी है अब उसे बहन जी का शासन फिर से याद आने लगा है

सपा ने गुंडे और बदमाशों का संरक्षण किया

सुधींद्र भदौरिया ने कहा कि सरकार मुलायम सिंह की रही हो या ,अखिलेश की और वर्तमान में योगी सरकार इन सरकारों में सिर्फ गुंडे बदमाशों को संरक्षण देने का काम किया है। योगीराज में मां ,बहन, बहू ,बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं है। छात्राएं डर के मारे स्कूल कॉलेज नहीं जा रही हैं। सीएम योगी कहते हैं ठोंक दो। यह जनता को ठोंक रहा है। आज स्कूलों में शिक्षा नहीं है। अस्पतालों में दवाएं नहीं हैं। बहन जी पांचवी बार मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। सुधींद्र भदौरिया ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी से इटावा की तीन विधानसभा में क्रमशः सदर इटावा से कुलदीप कुमार उर्फ संटू गुप्ता, भरथना विधानसभा से कमलेश अंबेडकर और जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र से बीपी सिंह जाटव को अपना प्रत्याशी बनाया है। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष बलवीर सिंह जाटव, जिला महासचिव इमरान अहमद, जसकरन सिंह कठेरिया, अनार सिंह राजपूत ,डॉ सुरजन सिंह ,संजीव कुशवाहा, रविन्द्र सिंह उर्फ सोनू, मोहम्मद सलीम अंसारी, ऑल इंडिया इमाम संगठन के जिला प्रभारी कारी हाफिज मोहम्मद अहमद चिश्ती विशेष रूप से उपस्थित थे आदि ।

इटावा।* बसंत पंचमी के अवसर पर पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल में प्रबंधक कैलाश चंद यादव एवं समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने मां सरस्वती जी की पूजा अर्चना

*इटावा।* बसंत पंचमी के अवसर पर पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल में प्रबंधक कैलाश चंद यादव एवं समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने मां सरस्वती जी की पूजा अर्चना की। *इस अवसर पर बोलते हुए प्रबंधक कैलाश यादव ने बताया* कि आज ही के दिन माता सरस्वती जी का जन्म दिवस है।पश्चिम बंगाल में इस त्यौहार को बहुत ही धूमधाम से मनाते हैं lइस दिन देवी की पूजा करने के लिए पीले फूल पीले वस्त्र धारण करके देवी को अर्पित किए जाते हैं।इसका संबंध इस समय सरसों के पीले फूलों और गेंदा के फूल से भी जोड़ करके देखा जाता है l उन्होंने अंत में कहा कि सभी लोगों पर देवी की कृपा बनी रहे और सभी लोग अपने जीवन में अच्छे कार्य करते हुए ऊंचाई को छुए