Friday , October 25 2024

Editor

इटावा जसवंत नगर एन एच 2 पर सड़क हादसा टायर फटने से मेटाडोर पलटी ड्राइवर घायल

टायर फटने से डीसीएम पलटी, चालक जख्मी

लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर तक लगा लंबा जाम

 

  1. जसवंतनगर: ब्लाक कार्यालय के सामने हाईवे पर डीसीएम से टूचिंग डीसीएम का बुधवार की देर शाम टायर फटने से पलट गई। हादसे के समय आगे वाली डीसीएम का चालक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को सीएचसी पर भर्ती करवाया है।
    नगर के हाईवे का ओवरब्रिज समाप्त होते ही ब्लाक के सामने डीसीएम का टायर फट गया। जिससे डीसीएम बेकाबू होकर सड़क के बीचोंबीच पलट गई। हादसे के समय बैदपुरा थाना के ग्राम बिचपुरी खेड़ा निवासी सुरेंद्र सिंह पुत्र भगवान सिंह जो आगे वाली पलटी डीसीएम चालक है वह घायल हो गया। जिसे इलाज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। घायल चालक अपनी डीसीएम में फिरोजाबाद से खराब डीसीएम टूचिंग कर इटावा ले जा रहे थे। तभी आगे वाली डीसीएम का अगला टायर फट गया। डीसीएम बेकाबू होकर पलट गई। बीच सड़क पर डीसीएम पलटने से करीब एक किलोमीटर लंबा वाहनों का जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन द्वारा पलटी डीसीएम को सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर पहुचाया उसके बाद बाधित यातायात बहाल कराया।

लखनऊ:- सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान भाजपा सिकार का झूठ गले की फांस बना

लखनऊ:- सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान भाजपा सिकार का झूठ गले की फांस बना

भाजपा सरकार का झूठ गले की फांस बना,प्रदेश भर में खाद की किल्लत है,सरकार कह रही है कि कोई कमी नहीं है,पूरे प्रदेश में किसान परेशान हैकई-कई दिन लाइन में लगने पर भी खाद नहीं मिलती’,किसान का आक्रोश फूट पड़ रहा है!

नारद ने भगवान से पूछा की आपकी माया क्या है

  1. एक छोटी-सी कहानी, फिर हम दूसरा श्लोक लें।
    सुना है मैंने, नारद के जीवन में एक कहानी है। यह जगत माया
    है, यह जगत माया है—बड़े-बड़े ज्ञानियों से नारद ने सुना है। फिर
    स्वयं भगवान से जाकर उन्होंने पूछा कि मेरी समझ में नहीं आता;
    जो है, वह माया कैसे हो सकता है? जो है, वह है। वह माया कैसे
    हो सकता है? उसके इलूजरी, उसके माया होने का क्या मतलब
    है? धूप तपती है तेज, आकाश में सूरज है, दोपहर है। भगवान ने
    कहा कि मुझे बड़ी प्यास लगी है—फिर पीछे समझाऊं-थोड़ा
    पानी लिया
    नारद पानी लेने गए। गांव में प्रवेश किया। दोपहर है, लोग
    अपने घरों में सो रहे हैं। एक दरवाजे पर दस्तक दी। एक युवती
    बाहर आई। नारद भूल गए भगवान को। कोई भी भूल जाए।
    जिसको सदा याद किया जा सकता है, उसको याद करने की इतनी
    जल्दी भी क्या है। भूल गए। और जब भगवान को ही भूल गए,
    तो उनकी प्यास का क्या सवाल रहा। किसलिए आए थे, याद न
    रहा। लड़की को देखते रहे; मोहित हो गए। निवेदन किया कि मैं
    विवाह का प्रस्ताव लेकर आया हूं। पिता बाहर थे। उस लड़की ने
    कहा, पिता को आ जाने दें, तब तक आप विश्राम करें।
    विश्राम किया। पिता आए। राजी हो गए। विवाह हो गया। फिर
    चली कहानी। बच्चे हुए, चार-छह बच्चे पैदा हो गए। काफी वक्त
    लगा। पिता मर भी गया, ससुर मर भी गए। बूढ़े हो गए नारद।
    पत्नी भी बूढ़ी हो गई, बच्चों की लाइन लग गई। बाढ़ आ गई। वर्षा
    के दिन हैं। गांव डूब गया। अब अपने पत्नी-बच्चों को बचाकर
    किसी तरह बाढ़ पार कर रहे हैं। बूढ़े हैं, शक्ति नहीं है पास। बड़ी
    मुश्किल में पड़ गए हैं। पत्नी को बचाते हैं, तो बच्चे बहे जाते हैं;
    बच्चों को बचाते हैं, तो पत्नी बही जाती है। बाढ़ है तेज और सबको
    बचाने में सब बह जाते हैं। नारद अकेले थके-मांदे तट पर जाकर
    लगते हैं। आंखें बंद हैं, आंसू बह रहे हैं। और कोई पूछता है कि
    उठो; बड़ी देर लगा दी; सूरज ढलने के करीब हो गया और हम
    प्यासे ही बैठे हैं। पानी अब तक नहीं लाए?
    नारद ने आंख खोली; देखा, भगवान खड़े हैं। उन्होंने कहा,
    अरे, मैं तो भूल ही गया। मगर इस बीच तो बहुत कुछ हो गया।
    आप कहते हैं, अभी सिर्फ सूरज ढल रहा है? उन्होंने कहा, सूरज
    ही ढल रहा है। चारों तरफ देखा, बाढ़ का कोई पता नहीं है। पूछा,
    बच्चे-पत्नी? भगवान ने कहा, कैसे बच्चे, कैसी पत्नी? कोई
    सपना तो नहीं देखते थे? भगवान ने कहा कि तुम पूछते थे कि जो
    है, वह माया कैसे हो सकता है? जो है, वह माया नहीं है। लेकिन
    जो है, उसे समय के माध्यम से देखने से वह सब माया हो जाता
    है। और जो है, उसे समय के अतिरिक्त, समय का अतिक्रमण
    करके देखने से वह सब सत्य हो जाता है। संसार समय के माध्यम
    से देखा गया सत्य है। सत्य समय-शून्य माध्यम से देखा गया
    संसार है।यह जो घटना घटी है, यह घटना आंतरिक है और समय की
    परिधि के बाहर है।
    ओशो गीता दर्शन

जसवंतनगर। नेशनल हाईवे पर पंचर हुई बुलेट मोटरसाइकिल बाइक असंतुलित होकर गिर जाने से उस पर सवार पिता पुत्र घायल हो गए। जिनमें पिता की हालत गम्भीर बताई जा रही है।


क्षेत्र के गाँव खुशालपुरा धनुवां के रहनेवाले65 वर्षीय लाखन सिंह अपने पुत्र 35 वर्षीय राकेश के साथ दोपहर 2.15 बजे अपनी बुलेट बाइक संख्या एमएच 12 बी 0469 पर सवार होकर इटावा की ओर जा रहे थे। जैसे ही मॉडर्न तहसील के आगे पहुंचे कि उनकी बाइक पंचर हो गई तो उन्होंने ब्रेक लगाए जिससे बुलेट बाइक असंतुलित होकर गिर गई। पिता पुत्र भी इस दौरान सड़क पर ही गिर गए और पिता के सिर का पिछला हिस्सा फट गया। आसपास मौजूद लोगों ने एंबुलेंस बुलाई और दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया जहाँ पर लाखन सिंह की हालत गंभीर बताई गई है, यदि ये लोग हेल्मेट लगाए हुये होते तो शायद हैड इंजरी नहीं होती सर् का पिछला हिस्सा डिवाइडर और सड़क से टकराने के कारण गंभीर चोटें आईं हैं।

इटावा सूबे में 2022 में बनेगी भाजपा सरकार : भानु प्रताप वर्मा केंद्रीय राज्यमंत्री भारत सरकार

सूबे में 2022 में बनेगी भाजपा सरकार : भानु प्रताप वर्मा केंद्रीय राज्यमंत्री भारत सरकार

इटावा। जालौन गरौठा भोगनीपुर संसदीय क्षेत्र के भाजपा सांसद/केंद्रीय लघु एवं सूक्ष्म राज्यमंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में 2022 में फिर से भाजपा की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया।

सैफई क्षेत्र के नगला रेउँजा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री अजय यादव के आवास पर पत्रकारो से बातचीत करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में हर जाति वर्ग को सम्मान मिलता है माननीय प्रधानमंत्री ने मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता को केंद्रीय राज्य मंत्री बनाकर जो सम्मान दिया है उसे प्रदेश व देश की जनता देख रही है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री व सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हर व्यक्ति की फिक्र है सरकार हर आम आदमी के साथ है चाहे कोरोना महामारी का दौर हो या डेंगू का सरकार बेहतर इलाज व इंतजाम कर लिए प्रतिबद्ध है। किसानों की असली हितचिंतक भाजपा सरकार है। प्रधानमंत्री द्वारा किसानो को किसान सम्मान निधि राशि दिए का फैसला ऐतिहासिक है। डीजल पेट्रोल के दामों में कमी करके सरकार ने प्रदेश की जनता का दिल जीत लिया है।

इस अवसर पर अजय यादव पूर्व संगठन मंत्री एबीवीपी, पूर्व विधान सभा प्रत्याशी जसवंतनगर मनीष यादव पतरे, राहुल यादव मंडल अध्यक्ष, जिला पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी सैफई मुनेश बघेल, जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा शत्रुघ्न राठौर, मंडल प्रभारी सैफई अवनीश यादव, मंडल महामंत्री पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी सैफई संजय यादव, गौरव यादव, अंकित यादव आदि कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से राज्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया।

दिल्ली मोदी सरकार ने सांसदों की निधि की बहाल कोरोना काल के चलते सांसद निधि थी निलंबितते

ब्रेकिंग

*दिल्ली : मोदी सरकार ने सांसद निधि को फिर से किया बहाल, मौजूदा वित्तीय वर्ष के बचे समय के लिए सांसदों को 2 करोड़ रूपये और अगले वित्तीय वर्ष से सांसदों को मिलेंगे 5 करोड़ रूपये। कैबिनेट की बैठक में हुआ निर्णय। कोरोना संकट के चलते सांसद निधि निलंबित थी।

औरैया समाजवादी पार्टी की आज अछल्दा में मासिक बैठक हुई संपन्न

समाजवादी पार्टी की आज अछल्दा में मासिक बैठक हुई संपन्न

ए के सिंह संवाददाता
अछल्दा/औरैया पूर्व विधायक प्रदीप यादव के आवास कार्यलय पर मीटिंग में पूर्व विधायक सहित पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद वही पूर्व विधायक प्रदीप यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा बढ़ती महंगाई और रसोई गैस की मंहगाई के चलते आम आदमी को परेसानी का सामना करना पड़ रहा है
वही पूर्व विधायक ने कहा की इस समय किसान परेसान है डी ए पी खाद के लिए किसान लाइन में लगे हैं
किसान खाद की कमी के चलते अपनी फसल को समय से बुआई नही कर पा रहा है मौके पर नगर अध्यक्ष राजेश पोरवाल , दिवियापुर विधानसभा, अध्यक्ष विरेन्द्र राजपूत मीडिया प्रभारी दिबियापुर विधानसभा राम कुमार पूर्व ब्लाक प्रमुख राकेश यादव ,कमलेश यादव पूर्व प्रधान ब्हीद खाँ ,प्रमोद यादव जिला सचिव जमीलुदीन , ,राजेश सेंगर घसारा प्रधान समोद यादव , प्रधान रामवीर यादव मुहम्मदाबाद ,.सर्वेश यादव प्रधान आशा, अरविंद यादव, प्रदीप सविता, युजन सभा जिला उपाध्यक्ष, मु सगीर ,अवधेश यादव पुरवा थना,गंभीर सिंह अंकित कठेरिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौके पर उपस्थित रहे

फिरोजाबाद एस आर के डिग्री कालेज में इंद्रगांधी अध्यन केंद्र का हुआ उद्घाटन

फ़िरोज़ाबाद के SRK डिग्री कालेज परिसर में इंदिरा गांधी स्टेटि अध्यन केंद्र का किया गया शुभारंभ ,इस मौके के गणमान्य लोग मौजूद रहे -फ़िरोज़ाबाद शहर और शिक्षा के मामले में भी अपनी जगह बनाने में लगा हुआ है ,बुधबार फ़िरोज़ाबाद के SRK डिग्री कालेज को एक ओर बड़ी सौगात मिली है ,कालेज प्रशासन के अथक प्रायशो से इंदिरा गांधी नेशनल स्टेटि केंद्र का शुभांरभ किया गया,इस मौके पर एक कार्यक्रम मे आयोजन किया गया ,जिसमे माध्यम से कालेज प्रशासन ने बताया है कि नगर को इस तरह सौगात से शिक्षा का स्तर बढेगा

फिरोजाबाद दो पक्षो में जमकर चले लाठी डंडे महिलाये हुई घायल

  1. फ़िरोज़ाबाद के थाना मक्खनपुर के गाव जेबड़ा में दो पक्षो में जमकर हुई मारपीट ,दो महिलाये हुई लहूलुहान ,ऊपचार के लिये फ़िरोज़ाबाद के सरकारी ट्रामा सेंटर लाया गया है मामला है थाना मक्खनपुर के गाव जेबड़ा का ,जहा बुधबार की सुबह पारिवारिक झगडे में दो महिलाये घायल हुई है ,लक्ष्मी पत्नी तेजबहादुर ओर संगीता पत्नी मोनू के बाइक को लेकर झगड़ा हो गया ,जिसके चलते देबरानी ओर जिठानी के बीच मारपीट हो गयी ,दोनों पक्षो ने थानां मक्खनपुर पुलिस को तेहरीर दे दी है ,घायलो को ऊपचार ओर मेडिकल के लिये फ़िरोज़ाबाद के सरकारी ट्रामा सेंटर लाया गया है

औरैया महिला जनसुनवाई में महिलाओं की समस्याओं को सुना गया

  1. महिला जनसुनवाई में महिलाओं की समस्याओं को सुना गया

औरैया _राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा चलाए जा रहे अभियान आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत अनिल कुमार वर्मा जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार बु9 को 12 बजे एन0सी0डब्ल्यू0 के साथ महिला जनसुनवाई विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन, ककोर, मुख्यालय में किया गया। जिसमें समस्त महिलाओं के अधिकारों व समस्याओं के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। जिसमें मुख्य रुप से राज्य महिला आयोग द्वारा चलाए जा रहे महिला सशक्तिकरण योजना पर बल दिया गया। विनीता पांडेय, सदस्य स्थाई लोक अदालत द्वारा महिलाओं से संबंधित कानूनों की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त गायत्री शर्मा द्वारा सभी महिलाओं को स्वयं के प्रति जागरूक होने के बारे में बताया गया। साथ ही साथ महिला जन सुनवाई के कार्यक्रम के दौरान सामने आई महिलाओं की समस्याओं को भी सुना गया तथा तत्काल न्याय दिलाने हेतु संबंधित अधिकारी को सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, औरैया द्वारा निर्देशित किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से सचिव, दिवाकर कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, महिला कल्याण अधिकारी वंदना शर्मा, सोशल कोऑर्डिनेटर विद्या सेंगर, विनीता पांडेय, सदस्य स्थाई लोक अदालत गायत्री शर्मा, स्टूडेंट तथा समस्त पी0एल0बी0 के साथ दिलीप कुमार कार्यालय प्रभारी उपस्थित रहे

रिपोर्ट – ए के सिंह