Friday , October 25 2024

Editor

मुख्तार को मऊ से विस टिकट देगा सुभासपा*

 

*मुख्तार को मऊ से विस टिकट देगा सुभासपा*

लखनऊ। सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने आज यहां मीडिया से बात करते हुए कहा है कि वह मुख्तार अंसारी को मऊ से विधानसभा का टिकट देंगे। यह मुख्तार अंसारी पर निर्भर करता है कि वह सुभासपा के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ते हैं या फिर निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर। यह पूछे जाने पर कि क्या सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मुख्तार अंसारी को समर्थन देने को तैयार होंगे? उन्होंने कहा कि ‘‘सरकार बनानी है तो समर्थन देने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। जब अखिलेश यादव मायावती से गठबंधन कर सकते हैं ? तो फिर मुख्तार अंसारी को समर्थन देने में कोई समस्या नहीं होगी।

सुब्रत मुखर्जी का निधन। बंगाल के दिग्गज नेता एवम पंचायती राज्य मंत्री

सुब्रत मुखर्जी का निधन।

बंगाल के दिग्गज नेता एवम पंचायती राज्य मंत्री सुब्रत मुखर्जी का निधन हो गया है। मुखर्जी 75 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से बीमार थेI सुब्रत दा बंगाल प्रदेश कांग्रेस के लंबे समय तक अध्यक्ष रहे। 2011 में वे कांग्रेस छोड़ टीएमसी में आ गए। 2011 से ही वे ममता बनर्जी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे है। ममता बनर्जी ने सुब्रत दा की मृत्यु को बंगाल की अपूरणीय क्षति बताया।

गोवर्धन पूजा वाले दिन क्यों लगता है श्रीकृष्ण को छप्पन भोग*

  1. *गोवर्धन पूजा वाले दिन क्यों लगता है श्रीकृष्ण को छप्पन भोग*

*सुबोध पाठक*

जसवन्तनगर। भगवान श्री कृष्ण मनुष्य रूप में पृथ्वी पर आये थे और भक्तों के बीच मनुष्य रूप में आज भी मौजूद हैं इसलिए कृष्ण की सेवा मनुष्य रूप में की जाती है। सर्दियों में इन्हें कंबल और गर्म बिस्तार पर सुलाया जाता है. उष्मा प्रदान करने वाले भोजन का भोग लगाया जाता है।
भगवान को लगाए जाने वाले भोग की बड़ी महिमा है। इनके लिए 56 प्रकार के व्यंजन परोसे जाते हैं जिसे छप्पन भोग कहा जाता है। यह भोग रसगुल्ले से शुरू होकर दही, चावल, पूरी, पापड़ आदि से होते हुए इलायची पर जाकर ख़त्म होता है।
*छप्पन भोग की कथा———*
भगवान को अर्पित किए जाने वाले छप्पन भोग के पीछे कई रोचक कथाएं हैं। हिन्‍दू मान्यता के अनुसार, भगवान श्रीकृष्‍ण एक दिन में आठ बार भोजन करते थे। जब इंद्र के प्रकोप से सारे व्रज को बचाने के लिए भगवान श्री कृष्‍ण ने गोवर्धन पर्वत को उठाया था, तब लगातार सात दिन तक भगवान ने अन्न जल ग्रहण नहीं किया ।
दिन में आठ प्रहर भोजन करने वाले व्रज के नंदलाल कन्हैया का लगातार सात दिन तक भूखा रहना उनके भक्तों के लिए कष्टप्रद बात थी। भगवान के प्रति अपनी अन्‍न्य श्रद्धा भक्ति दिखाते हुए व्रजवासियों ने सात दिन और आठ प्रहर का हिसाब करते हुए 56 प्रकार का भोग लगाकर अपने प्रेम को प्रदर्शित किया। तभी से भक्तजन कृष्ण भगवान को 56 भोग अर्पित करने लगे।
श्रीमद्भागवत के अनुसार गोपिकाओं ने एक माह तक यमुना में भोर में ही न केवल स्नान किया अपितु कात्यायनी मां की अर्चना भी इस मनोकामना से की कि उन्हें नंदकुमार ही पति रूप में प्राप्त हो। श्रीकृष्ण ने उनकी मनोकामना पूर्ति की सहमति दे दी. व्रत समाप्ति और मनोकामना पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ही उद्यापन स्वरूप गोपिकाओं ने छप्पन भोग का आयोजन किया।
*छप्पन भोग का अर्थ है छप्पन सखियां*
ऐसा भी कहा जाता है कि गौ लोक में भगवान श्रीकृष्‍ण राधिका जी के साथ एक दिव्य कमल पर विराजते हैं। उस कमल की तीन परतें होती हैं। प्रथम परत में आठ, दूसरी में सोलह और तीसरी में बत्तीस पंखुड़िया होती हैं। प्रत्येक पंखुड़ी पर एक प्रमुख सखी और मध्य में भगवान विराजते हैं। इस तरह कुल पंखुड़ियों संख्या छप्‍पन होती है, 56 संख्या का यही अर्थ है।

दीपावली पर्व की रात में मामूली विवाद को लेकर चले लाठी-डंडे एक की मौत अन्य घायल

दीपावली पर्व की रात में मामूली विवाद को लेकर चले लाठी-डंडे एक की मौत अन्य घायल
रिपोर्ट
प्रेमश॑कर श्रीवास्तव

हरदोई देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कौढ़ा में गुरुवार रात मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच लाठी डंडे चल गए। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसका छोटा भाई घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।ग्राम कौढ़ा निवासी राजेश कुमार (54) सेवानिवृत्त फौजी है। राजेश गुरुवार रात गांव में स्थित परचून की दुकान से बीड़ी लेकर आ रहा था। रास्ते में उसका गांव के ही एक व्यक्ति से मामूली विवाद हो गया। विवाद खत्म होने के बाद राजेश गालियां देता हुआ जा रहा था।इसी दौरान वहां मौजूद गांव निवासी सुशील ने यह समझा कि राजेश उसे गाली दे रहा है। इसी को लेकर राजेश और सुनील के बीच विवाद हो गया। कुछ ही देर में सुशील के अन्य साथी भी वहां आ गए और इन लोगों ने राजेश को लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया।घटना की जानकारी पर राजेश का बड़ा भाई श्याम बरन भी मौके पर पहुंच गया और बीच-बचाव की कोशिश करने लगा ,लेकिन आरोपियों ने श्याम बरन की भी पिटाई कर दी ।घटनास्थल पर ही लाठी डंडों की चोट के कारण श्याम बरन की मौत हो गई, जबकि राजेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।राजेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।घटना की जानकारी पर सीओ सिटी विकास जायसवाल मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया। सीओ सिटी ने बताया कि आरोपी फरार हैं। मृतक के परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

आगरा- टायर के शोरूम में लगी भीषण आग

आगरा- टायर के शोरूम में लगी भीषण आग,

दमकल की कई गाड़िया मौके पर,आग बुझाने का प्रयास जारी,

लाखों का सामान अब तक जलकर हुआ खाक,

सिकंदरा थाना क्षेत्र के आगरा-मथुरा हाईवे का मामला,

इटावा पुलिस भी कीर्तिमान बनाने में पीछे नही

 

इटावा पुलिस भी कीर्तिमान बनाने में पीछे नही

दीपावली के अवसर पर थाना बसरेहर पर जलाए गए 1000 दीपक एवं जरूरतमंदों को बांटी गई मिठाइयां
आज दीपावली के त्यौहार पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री जयप्रकाश सिंह के निर्देशन में थानाध्यक्ष बसरेहर उ0नि0 राजीव यादव द्वारा गरीब,असहाय एवं जरूरतमंद परिवारों एवं बच्चों में जाकर मिठाईयां फल मोमबत्ती, दीपक एवं फुलझड़ी का वितरण किया गया सभी लोगों के चेहरों पर दीपावली का उपहार पाकर प्रसन्नता दिखाई दी एवं सभी के द्वारा इटावा पुलिस का धन्यवाद दिया गया साथ ही थानाध्यक्ष बसरेहर द्वारा थाना बसरेहर पर 1000 दिये जलाकर दीपावली के पावन त्यौहार को हर्षोल्लास से मनाया गया।

इटावा आज दीपावली त्यौहार

इटावा आज दीपावली त्यौहार के उपलक्ष्य में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री जयप्रकाश सिंह द्वारा कस्बा भरथना में वृद्ध आश्रम में जाकर वृद्धों को दीपावली के उपहार स्वरूप शॉल, मिठाइयां, फल इत्यादि का वितरण कर उनके साथ दीपावली की खुशियों को बांटा । वृद्ध आश्रम में उपस्थित समस्त बुजुर्गों द्वारा इस अवसर पर प्रसन्नता जाहिर की गई एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा महोदय का धन्यवाद व्यक्त किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा, क्षेत्राधिकारी भरथना एवं वृद्ध आश्रम के संचालक उपस्थित रहे।

पुलिस ने 3 बाइक चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी की दर्जनों बाइकें और अवैध असलाह बरामद।

  1. पुलिस ने 3 बाइक चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी की दर्जनों बाइकें और अवैध असलाह बरामद। पुलिस ने 3 बाइक चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी की दर्जनों बाइकें और अवैध असलाह बरामद।

जनपद सहारनपुर की नकुड थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है जहाँ पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर चोरी की 11 मोटरसाइकिल व अवैध असलाह कारतूस बरामद किये हैं। जानकारी अनुसार ये बाइकें दिल्ली, बागपत आदि क्षेत्रों से भी चुराई गई थी।

नकुड़ कोतवाली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीओ अरविंद सिंह पुंडीर ने जानकारी देते हुए बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वाहन चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बीती रात 9 बजे मोहद्दीनपुर चौराहे से हर्ष उर्फ छंगा पुत्र सुशील निवासी साधोली, मोनू पुत्र कंवर पाल निवासी पिलखना थाना नकुड व विक्रांत पुत्र संजय निवासी इस्माइल नगर थाना थाना भवन को स्प्लेंडर मोटरसाइकिल up11 ए आर 6945 जिसका मुकदमा थाने पर दर्ज था व हीरो डीलक्स बिना नंबर की मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया था। जिनके पास से 2 अवेध तमंचे 315 बोर मय कारतूस बरामद किए थे, गिरफ्तार चोरों से जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने अन्य जनपदों से भी मोटर साइकिल चोरी करना कबूल किया और युमना नगर, बागपत, दिल्ली आदि से भी बाइक चोरी करना कबूल किया और उनकी निशान देही पर ही पुलिस ने कुल 11 मोटरसाइकिल बरामद की है। सीओ अरविंद सिंह पुंडीर ने बताया कि उक्त चोर शातिर गिरोह बंद है जो भिन्न भिन्न क्षेत्रो से बाइक चोरी करते थे थे उन्होनें बताया कि पूर्व में इनका कोई अपराधिक इतिहास है या नहीं इसकी जांच की जा रही है।

इटावा- 6 नवंबर को प्रदर्शनी पंडाल में मुख्यमंत्री योगी

इटावा- 6 नवंबर को प्रदर्शनी पंडाल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा की तैयारियों को लेकर सांसद रामशंकर कठेरिया ने ए डी एम, सिटी मजिस्ट्रेट के साथ प्रदर्शनी पंडाल का लिया जायज़ा इस मौके पर ज़िलाध्यक्ष संजीव राजपूत, भाजपा नेता विमल भदौरिया मौजूद रहे,

जनपद इटावा – आज दीपावली के त्यौहार

जनपद इटावा – आज दीपावली के त्यौहार पर इटावा पुलिस द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री जयप्रकाश सिंह के निर्देशन में गरीब,असहाय एवं जरूरतमंद परिवारों एवं बच्चों में जाकर मिठाईयां फल मोमबत्ती, दीपक एवं फुलझड़ी का वितरण किया गया सभी लोगों के चेहरों पर दीपावली का उपहार पाकर प्रसन्नता दिखाई दी एवं सभी के द्वारा इटावा पुलिस का धन्यवाद दिया गया।